RSSB थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025: 7759 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Anjali Dwivedi | Oct 25, 2025, 17:27 IST
Share
rajasthan third grade teacher bharti
rajasthan third grade teacher bharti

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती का आवेदन शुरु। RSSB ने जारी की अधिसूचना, Level 1 & 2 के 7749 पदों पर बंपर भर्ती हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत PDF डाउनलोड करें और अपनी तैयारी तेज करें। परीक्षा 17-21 जनवरी 2026 को होगी।

एजुकेशन न्यूज: RSSB थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 का काउंटडाउन शुरू। राजस्थान में Level-1 और Level-2 के 7759 पदों पर शिक्षक बनने का सपना सच करें। आवेदन आज 7 नवंबर से शुरू हैं, लास्ट डेट 6 दिसंबर 2025 है। रीट पास उम्मीदवार तुरंत rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एप्लाई करें।

परीक्षा 17 जनवरी 2026 से होगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आने पर मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।



थर्ड ग्रेड टीचर पदों पर भर्ती

काफी दिनों से सोशल मीडिया पर और सड़कों पर भी कैंडिडेट्स मांग कर रहे थे कि इस वैकेंसी को बढ़ाकर 25,000 या 30,000 किया जाए, लेकिन अब सारी उम्मीदें टूट गई हैं। राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती केबोर्ड अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि लेवल-1 (L1) और लेवल-2 (L2) को मिलाकर सिर्फ 7500 पदों पर ही भर्ती होगी।

जुलाई में जो शॉर्ट नोटिफिकेशन आया था, उसके हिसाब से कुल 7759 पद थे, जिसमें:

  • लेवल-1 (कक्षा 1 से 5): 5636 पद
  • लेवल-2 (कक्षा 6 से 8): 2123 पद
यानी, कैंडिडेट्स को अब इन्हीं सीमित पदों के लिए जी-जान से तैयारी करनी होगी।

📅 फुल नोटिफिकेशन और एग्जाम डेट पक्की

भर्ती के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन 7 नवंबर के आसपास जारी हो सकता है।

सबसे जरूरी बात, परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं होगा।

परीक्षा 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 के बीच होगी।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा है कि एग्जाम टाइम पर यानी जनवरी 2026 के बीच में ही होगी। इसलिए, अपनी तैयारी की रफ्तार बढ़ा दीजिए।

स्पेशल एजुकेशन वालों को तगड़ा झटका

इस बार की भर्ती में स्पेशल एजुकेशन वालों के लिए एक बुरी खबर है। लेवल 1 और लेवल 2, दोनों में ही स्पेशल एजुकेशन के पद शामिल नहीं किए गए हैं।

इसका मतलब है कि जिन उम्मीदवारों ने स्पेशल एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा किया है, उन्हें इस बार की थर्ड ग्रेड teacher bharti से मायूसी हाथ लगेगी। उनके लिए फिलहाल इस वैकेंसी में कोई जगह नहीं है।

तैयारी करने वालों के लिए जरूरी बातें

  • पदों की संख्या फिक्स: अब यह साफ हो गया है कि पद नहीं बढ़ेंगे। इसलिए, अब 100% फोकस अपनी पढ़ाई पर लगाइए।
  • परीक्षा REET Mains से: यह भर्ती REET Mains परीक्षा के जरिए होगी, जिसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ही करवाएगा।
  • लास्ट रिजल्ट: परीक्षा का रिजल्ट भी बोर्ड ने पहले ही बता दिया है, जो 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा।
  • ऑफीशियल वेबसाइट: आवेदन शुरू होने के बाद, आप rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

RSSB थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले राजस्थान के rajasthan.gov.in पोर्टल पर अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉग इन करें।

सिटीजन ऐप्स (G2C) में जाकर Recruitment Portal का चयन करें।

स्टेप 2: फॉर्म भरें और फीस जमा करें

Ongoing Recruitments सेक्शन में Rajasthan Primary/Upper Primary Teacher Exam 2025 के सामने दिए गए Apply Now बटन पर क्लिक करें।

फॉर्म में अपनी सभी निजी और शैक्षणिक योग्यता (विशेष रूप से REET स्कोरकार्ड) की जानकारी सही-सही भरें।

आवेदन शुल्क (Gen/OBC Creamy Layer के लिए ₹600; Non-Creamy Layer/SC/ST/EWS के लिए ₹400) ऑनलाइन जमा करें।

फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

याद रखें: आवेदन की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2025 है। देर न करें, सरकारी नौकरी आपका इंतज़ार कर रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

MBBS Seats Increased: NMC ने 2024-25 के लिए 41 मेडिकल कॉलेजों और 10,650 नई सीटों को दी मंजूरी

बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर

SBI Asha Scholarship: 9वीं से PG छात्रों को 20 लाख तक की मदद, यहां जानें कैसे करें अप्लाई?

UNESCO Internship Program 2025: यूनेस्को के साथ काम करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई



Tags:
  • राजस्थान
  • एजुकेशन न्यूज
  • teacher bharti
  • आरएसएसबी
  • राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती
  • Reet Mains
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच