SBI Recruitment 2026: एसबीआई ने किया 4000 नए पदों पर भर्ती का एलान, 40 हजार तक होगी सैलरी

Kaushiki | May 13, 2026, 11:47 IST
Share
SBI Recruitment 2026
SBI Recruitment 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) साल 2026 में चार हजार नई भर्तियां करने जा रहा है। यह भर्तियां बैंक की लोन रिकवरी टीम के लिए होंगी। ग्रेजुएशन पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को 40 हजार रुपए तक वेतन मिल सकता है।

SBI Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही बड़ी भर्ती करने जा रहा है। बैंक ने लगभग चार हजार नए पदों पर बहाली की योजना बनाई है। ये भर्ती बैंक की लोन रिकवरी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए होगी। बढ़ते लोन पोर्टफोलियो को देखते हुए बैंक ने ये फैसला लिया है। आरबीआई के नए नियमों का पालन करना भी इसका बड़ा मकसद है। युवाओं के लिए ये एक बेहतरीन अवसर साबित होने वाला है। आइए जानें इस भर्ती से जुड़ी खास बातें....

क्या होगी क्वालिफिकेशन और ऐज लिमिट

एसबीआई जॉब्स की इस भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन बहुत सामान्य रखी गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट युवा आवेदन कर पाएंगे। फाइनेंस या बैंकिंग में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है।

आयु सीमा की बात करें तो मिनिमम ऐज 21 साल हो सकती है। वहीं मैक्सिमम ऐज 30 से 35 साल के बीच रहने का अनुमान है। रिजर्व्ड केटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट मिलेगी।

जिन लोगों को फील्ड वर्क या रिकवरी सेक्टर का अनुभव है उनके लिए फायदा है। बैंक ऐसे लोगों को अपनी टीम में शामिल करना चाहता है। डिटेल जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन sbi.co.in पर आने पर साफ हो जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी की जानकारी

एसबीआई इस भर्ती के लिए एक क्लीन सिलेक्शन प्रोसेस अपनाएगा। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। फील्ड वर्क के पदों के लिए स्किल टेस्ट भी लिया जा सकता है।

अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी होगी। कुछ विशेष पदों पर सीधे अनुभव के आधार पर भी चयन हो सकता है।

सैलरी की बात करें तो इन पदों पर शुरुआती सैलरी 25 हजार रुपए से 40 हजार रुपए प्रति माह हो सकती है। इसके साथ ही बैंक के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आज ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन।
  • उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
  • वहां आपको 'Careers' या 'Latest Announcement' का सेक्शन दिखेगा।
  • उस सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और फॉर्म भरना होगा।
  • जरूरी फोटो और डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन फीस जमा कर अपना फॉर्म सबमिट कर दें।
  • फॉर्म का एक प्रिंटआउट अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित जरूर रखें।

फील्ड में तैनात होंगे कर्मचारी, ऐसे होगा काम

एसबीआई के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी (C.S. Setty) ने बताया कि ये एसबीआई भर्ती (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती) खास मकसद से है। ये नए कर्मचारी बैंक की शाखाओं में बैठकर काम नहीं करेंगे। इन्हें स्पेशली फील्ड में तैनात किया जाएगा। इनका काम लोन की वसूली को एफ्फेक्टिवेली से करना होगा।

बैंक अपनी सब्सिडियरी के जरिए ये भर्तियां करेगा। हालांकि, इनका पूरा कंट्रोल सीधे एसबीआई के पास ही रहेगा। इस कदम से बैंक का नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) और कम होगा। इसलिए एक मजबूत रिकवरी सिस्टम पर काम शुरू हो चुका है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Career Tips: करियर ग्रोथ के लिए नई स्किल्स सीखना जरूरी, जानें करियर बूस्टिंग की सीक्रेट ट्रिक

Career tips jobs news: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई

New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर

Union Bank of India Vacancy में 1865 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • jobs news
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • एसबीआई
  • SBI
  • जॉब्स
  • sbi recruitment
  • एसबीआई भर्ती
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा