स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जॉब, इन युवाओं के लिए है परफेक्ट
Manya Jain | Jan 19, 2026, 17:40 IST
sports authority of india assistant coach vacancy 2026
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 323 असिस्टेंट कोच पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। स्पोर्ट्स फील्ड में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन करें।
NEWS IN SHORT
- भारतीय खेल प्राधिकरण ने 323 सहायक कोच पदों की भर्ती की घोषणा की है।
- उम्मीदवारों को डिप्लोमा या अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी के साथ कोचिंग सर्टिफिकेट चाहिए।
- अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए, SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट है।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और कोचिंग एबिलिटी टेस्ट (CAT) लिया जाएगा।
- इच्छुक उम्मीदवार 1 फरवरी 2026 से वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
NEWS IN DETAIL
जो युवा खेल और कोचिंग में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।चयनित उम्मीदवारों को देश के शीर्ष एथलीटों को प्रशिक्षण देने का मौका मिलेगा। यह भर्ती खेल क्षेत्र में स्थायी करियर का रास्ता खोल सकती है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- डिप्लोमा: SAI NS-NIS, पटियाला या किसी मान्यता प्राप्त भारतीय/विदेशी विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा।
- अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी: ओलंपिक/पैरालंपिक/एशियाई खेल/विश्व चैंपियनशिप में भागीदारी के साथ कोचिंग में सर्टिफिकेट कोर्स।
- पुरस्कार: द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सीधे आवेदन के पात्र हैं।
SOOTR KNOWLEDGE
क्या है द्रोणाचार्य पुरस्कार
यह उन कोचों को दिया जाता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों (Sports Authority of India Recruitment) को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की। पुरस्कार में कांस्य प्रतिमा, प्रमाण पत्र, पोशाक और ₹15 लाख का नकद पुरस्कार शामिल होता है। यह सम्मान कोचिंग क्षेत्र में एक बड़ी पहचान है।
आयु सीमा (Age Limit)
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल (01-02-2026 तक) होनी चाहिए।
- SC/ST वर्ग के लिए 5 साल और OBC (NCL) के लिए 3 साल की छूट दी गई है।
खेलों के मुताबिक पद
- एथलेटिक्स: 28 पद
- तैराकी (Swimming): 26 पद
- कुश्ती (Wrestling): 22 पद
- निशानेबाजी (Shooting): 28 पद
- बॉक्सिंग: 19 पद
- हॉकी: 13 पद
- बैडमिंटन: 16 पद
नोट: आवेदन शुल्क अनारक्षित, EWS और OBC वर्ग के लिए ₹2500 है, जबकि SC/ST, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के लिए यह ₹2000 निर्धारित किया गया है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह 100 अंकों की परीक्षा होगी जिसमें (govt jobs 2026) खेल विज्ञान, खेल-विशिष्ट ज्ञान और सामान्य योग्यता के प्रश्न होंगे। इसकी वेटेज 40% होगी।
- कोचिंग एबिलिटी टेस्ट (CAT): CBT में सफल उम्मीदवारों को (1:3 के अनुपात में) इस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसकी वेटेज 60% होगी।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
आवेदन कैसे करें?
- SAI की आधिकारिक वेबसाइट https://sportsauthorityofindia.nic.in/ पर जाएं।
- 'Recruitment' सेक्शन में SAI Assistant Coach Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और अपनी फोटो एवं हस्ताक्षर (JPG/JPEG फॉर्मेट) अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
कब तक करें आवेदन?
ये भी पढ़ें...
एमपी के युवाओं के लिए MP Ayush Vibhag Vacancy, 1 लाख तक सैलरी
एमपी सरकारी नौकरी 2026: MP आयुष विभाग में निकली बंपर भर्ती
भोपाल में सरकारी नौकरी, ICAR-CIAE में निकली वैकेंसी, करें आवेदन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari