SSC GD 2025: कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Kaushiki | Mar 05, 2025, 10:44 IST
Share
ssc gd answer key 2025
ssc gd answer key 2025

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे SSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने से पहले आयोग ने अभ्यर्थियों को आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 9 मार्च 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

किन पदों के लिए हुई थी परीक्षा

बता दें कि, SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में भर्ती की जा रही है। इस परीक्षा के जरिए असम राइफल्स, सीआरपीएफ, एसएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और अन्य सुरक्षाबलों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था।

कैसे चेक करें आंसर की

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवार:
होमपेज पर दिए गए SSC GD कांस्टेबल आंसर की 2025 लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने के बाद अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखाई देगी।
उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

आंसर की पर ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज कराएं

अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में कोई गलती लगती है तो वह 9 मार्च 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए सौ रुपए फीस देना अनिवार्य होगा। आयोग के तहत उम्मीदवार की आपत्ति की जांच की जाएगी और यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर की में सुधार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें..

कब हुई थी परीक्षा

SSC ने 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच यह परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इस भर्ती के तहत NCB सिपाही पद के लिए वेतनमान लेवल-1 (18 हजार रुपए- 56,9 सौ रुपए) और अन्य कांस्टेबल पदों के लिए लेवल-3 (21,7 सौ रुपए- 69,1 सौ रुपए) रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें..

thesootr links

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • कर्मचारी चयन आयोग
  • constable exam
  • कर्मचारी चयन आयोग भर्ती परीक्षा
  • कर्मचारी चयन आयोग भर्ती
  • SSC GD 2025
  • जॉब्स न्यूज
  • JOBS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा