SSC का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Jun 07, 2026, 19:20 IST
Share
Staff Selection Commission bharti
Staff Selection Commission bharti

SSC ने जेएसए और एलडीसी कर्मचारियों के लिए डिपार्टमेंटल परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10 विभागों में 227 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 26 जून 2026 है।

कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट यानी एसएसए और अपर डिवीजन क्लर्क यानी यूडीसी ग्रेड की लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन 5 जून 2026 को जारी किया। यह परीक्षा सिर्फ सरकारी सेवा में कार्यरत जेएसए और एलडीसी के लिए है। 10 विभागों में कुल 227 पद हैं। आवेदन 26 जून 2026 तक ssc.gov.in पर किए जा सकते हैं। परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 में दिल्ली एनसीआर में होगी।

SSC की यह परीक्षा किसके लिए है?

यह एक आंतरिक विभागीय परीक्षा है। इसमें सिर्फ वे सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं जो 10 निर्धारित विभागों में जेएसए या एलडीसी पद पर कार्यरत हैं।

यह परीक्षा प्रमोशन के लिए है। इसमें पास होने पर कर्मचारी यूडीसी यानी अपर डिवीजन क्लर्क बन सकते हैं। यह ग्रुप 'C' नॉन-गजेटेड पद है जिसका वेतन 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 4 के अनुसार 25,500 से 81,100 रुपए प्रतिमाह है।

किन 10 विभागों में हैं पद?

इस भर्ती में 10 सरकारी विभागों और संस्थाओं को शामिल किया गया है।

  • सबसे अधिक 76 पद केंद्रीय पासपोर्ट संगठन यानी सीपीओ में हैं।
  • फोर्सेज हेडक्वार्टर्स क्लेरिकल सर्विस में 42
  • ऑफिस ऑफ डेवलपमेंट कमिश्नर में 28
  • सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में 24
  • रेलवे बोर्ड सेक्रेटेरिएट क्लेरिकल सर्विस में 19 पद हैं
  • इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया में 12
  • नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन में 8
  • डायरेक्टरेट जनरल डिफेंस एस्टेट्स में 8
  • सेंट्रल विजिलेंस कमीशन यानी सीवीसी में 6
  • फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया में 4 पद हैं

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

अधिकतर विभागों में कम से कम 5 साल की नियमित सेवा अनिवार्य है। हालांकि इलेक्शन कमीशन में यह सीमा 3 साल है।

हर विभाग की निर्णायक तिथि अलग-अलग है। केंद्रीय पासपोर्ट संगठन और इलेक्शन कमीशन के लिए निर्णायक तिथि 1 जुलाई 2025 है। अधिकांश अन्य विभागों के लिए यह 1 जनवरी 2025 है।

रेलवे बोर्ड सेक्रेटेरिएट के पदों के लिए निर्णायक तिथि पर 50 साल से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए। डायरेक्टरेट जनरल डिफेंस एस्टेट्स के लिए 45 साल की आयु सीमा है।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

परीक्षा दो भागों में होगी। कुल 400 अंक होंगे।

पहले भाग में कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी पेपर-1 होगा जिसमें सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा के 100-100 प्रश्न होंगे। यह 200 अंकों का होगा। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

इसके बाद पेपर-2 लिखित परीक्षा होगी। इसमें नोटिंग, ड्राफ्टिंग और ऑफिस प्रोसीजर पर 100 अंकों के प्रश्न होंगे। यह वर्णनात्मक प्रकार का होगा।

दूसरे भाग में सेवा रिकॉर्ड और एपीएआर (APAR – Annual Performance Appraisal Report) के आधार पर 100 अंक मिलेंगे।

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ssc.gov.in पर करना होगा।
  • पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी है।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट निकालें।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म विभाग के प्रमुख के जरिए SSC NR, दिल्ली भेजें।
  • अंतिम तारीख: 3 जुलाई 2026।
  • जिन उम्मीदवारों का फॉर्म विभागाध्यक्ष के जरिए नहीं भेजा जाएगा, उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।

आवेदन शुल्क और परीक्षा केंद्र

इस विभागीय परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। परीक्षा सिर्फ दिल्ली एनसीआर में आयोजित होगी।

प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजा जाएगा। इसे sscnr.nic.in पर ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र पर विभागीय पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी साथ लानी होगी।

ये भी पढ़ें...

MP ECHS Bharti: महू, इंदौर और उज्जैन में निकली 12 पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन

सीधे मेरिट से मिलेगी नौकरी: रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी जबलपुर भर्ती नोटिफिकेशन जारी

MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट

MPPHSCL Bharti: मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य निगम में भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • SSC
  • कर्मचारी चयन आयोग
  • इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा