Territorial Army: एमपी समेत कई राज्यों में टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली शुरू, ऐसे करें आवेदन

Anjali Dwivedi | Published:
Share
TERITORIAL ARMY
TERITORIAL ARMY

टेरिटोरियल आर्मी (TA) में सैंकड़ों पदों पर भर्ती के लिए रैली 15 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है। यह भर्ती सोल्जर GD, क्लर्क और अन्य कई पदों के लिए है। सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स अपने साथ जरूर लेकर जाएं।

टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना - TA) में भर्ती शुरू हो गई है। यह रैली सैंकड़ों पदों पर बहाली के लिए आयोजित की जा रही है। देश के अलग-अलग जोन्स में भर्ती रैलियां होंगी। भर्ती रैली 15 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है।

कौन से पद हैं?

यह भर्ती सोल्जर जीडी (GD) और सैनिक क्लर्क समेत कई पदों पर होगी। भर्ती में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स साथ लाने होंगे।

पहले फेज का प्रोग्राम (फिजिकल और मेडिकल टेस्ट)

पहला फेज फिजिकल टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन का होगा।

इन राज्यों के लिए: बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश (MP), ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड।

डेट: आज 15 नवंबर 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक।

इन राज्यों के लिए: आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना, गोवा, दादर नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप और पांडिचेरी।

डेट: 15 नवंबर यानी आज से 1 दिसंबर तक।

दिल्ली और हरियाणा के लिए:

डेट: 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 के बीच।

जोन 1 - दिल्ली और हरियाणा भर्ती की डिटेल

पद और वैकेंसी

पद का नाम: सोल्जर जीडी (Soldier GD)।

वैकेंसी: 716 पद खाली हैं।

आयु सीमा: 18 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए।

योग्यता (Qualification): कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास जरूरी है।

भर्ती रैली का शेड्यूल

तारीखजिले
28 नवंबर 2025रोहतक, कुरुक्षेत्र
29 नवंबर 2025झज्जर, पलवल, नूह
01 दिसंबर 2025सोनीपत, अंबाला
02 दिसंबर 2025गुरुग्राम, रेवाड़ी
03 दिसंबर 2025भिवानी, यमुनानगर
04 दिसंबर 2025चरखी दादरी, सिरसा
05 दिसंबर 2025हिसार, फतेहाबाद
06 दिसंबर 2025जींद, करनाल
08 दिसंबर 2025महेंद्रगढ़, कैथल
09 दिसंबर 2025पानीपत, फरीदाबाद
10 दिसंबर 2025एनसीटी दिल्ली

जोन II - मध्य कमान (Central Command) भर्ती की डिटेल

पद और वैकेंसी

यह भर्ती मध्य कमान (जोन-2) की यूनिटों के लिए की जा रही है।

पद का नामवैकेंसी
सैनिक (सामान्य ड्यूटी)752
सैनिक (सर्वे)06
सैनिक (रीग)07
सैनिक (शैफ स्पेशल)01
सैनिक (कुछ सेवा)02
सैनिक (रैलयवी)02
सैनिक (कम्पवायर बटालियरी)02
सैनिक (कारीगर लकड़ी)02
सैनिक (हेल्थ ट्रेज़र)03
सैनिक (दर्जी)01
(हाउस क्रोयर)10
सैनिक04

भर्ती रैली के स्थान

  • सोफीपुर लांग रेंज, मेरठ कैंट (उत्तर प्रदेश)
  • आयोजक यूनिट: 153 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) डोगरा।
  • महार रेजिमेंटल सेंटर, सागर (मध्य प्रदेश)
  • आयोजक यूनिट: 108 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) महार।
  • रोग्गेडुन्गा बेरहमपुर, गंजाम जिला, ओड़ीशा
  • आयोजक यूनिट: 120 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) बिहार।
  • मुख्यालय कोसा, नया रायपुर, छत्तीसगढ़
  • आयोजक यूनिट: 155 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) जैफ रिफ।
किसी भी रैली स्थान से चुने गए कैंडिडेट्स को जोन-2 की किसी भी TA यूनिट में तैनात किया जा सकता है। इन यूनिटों में 108 (टीए), 111 (टीए), 114 (टीए), 120 (टीए) आदि शामिल हैं।

दूसरा चरण - लिखित परीक्षा

फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के बाद दूसरा फेज लिखित परीक्षा का होगा। इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी।

टेरिटोरियल आर्मी में आवेदन फीस कितनी है?

Territorial Army मेंएप्लीकेशन की कोई फीस नहीं ली जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश बिजली विभाग में ITI छात्रों के लिए सरकारी नौकरी, आवेदन शुरु

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी, MPPGCL Vacancy 2025 में इन पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन

जरूरी डॉक्यूमेंट्स क्या है?

टेरिटोरियल आर्मी रैली मेंकैंडिडेट्स को सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे। इसके साथ ही आपको गैजेट ऑफिसर से अटेस्टेड फोटोकॉपी के दो सेट भी लाने होंगे।

  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट (मूल निवास प्रमाण पत्र)।
  • करैक्टर सर्टिफिकेट (चरित्र प्रमाण पत्र)। यह सरपंच, एसएचओ या प्रिंसिपल से साइन होना चाहिए।
  • कास्ट सर्टिफिकेट (जाति प्रमाण पत्र)।
  • कलर पासपोर्ट साइज फोटो (संख्या-20)। कंप्यूटर प्रिंटेड फोटो नहीं माने जाएंगे।
  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की ओरिजिनल मार्कशीट।
  • पैन कार्ड और आधार कार्ड की फोटोकॉपी।
  • अविवाहित (Unmarried) होने का प्रमाण पत्र। यह सरपंच या एमसी द्वारा जारी होना चाहिए।
  • शादीशुदा (Married) कैंडिडेट्स के लिए तहसीलदार या ज़िला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी प्रमाण पत्र।

टेरिटोरियल आर्मी (TA) क्या है?

टेरिटोरियल आर्मी जॉइन करके आप देश के आम नागरिक रह सकते हैं। इसके साथ ही आपको सैन्य अनुभव भी मिलता है। यह एक वॉलंटियर (स्वैच्छिक) सर्विस है। ट्रेनिंग के बाद जरूरत पड़ने पर सेना आपकी सेवा ले सकती है।

यह उन युवाओं के लिए देश सेवा का एक मौका है जो सेना में भर्ती नहीं हो पाए थे। आप अपनी रेगुलर जॉब या बिजनेस के साथ इसे जॉइन कर सकते हैं।

ध्यान दें: यह एक स्वैच्छिक संगठन है। यह परमानेंट रोजगार की गारंटी नहीं देता। इसे इनकम का सोर्स नहीं माना जाता है।

टेरिटोरियल आर्मी का इतिहास और रोल

  • टेरिटोरियल आर्मी की स्थापना 1948 में हुई थी।
  • इसे सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस भी कहा जाता है।
  • इसने 1962, 1965 और 1971 की लड़ाइयों में हिस्सा लिया है।
  • करगिल की लड़ाई (1999) में भी TA ने हिस्सा लिया था।
  • प्राकृतिक आपदाओं के समय यह ज़रूरी सेवाओं को बहाल करने में मदद करती है।
  • TA के सैनिक रेगुलर आर्मी के साथ मिलकर काम करते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...

RSSB थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025: 7759 पदों पर आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी: झारखंड में 737 होमगार्ड के पदों पर भर्ती, 7वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • छत्तीसगढ़
  • Territorial Army
  • टेरिटोरियल आर्मी
  • उत्तर प्रदेश
  • टेरिटोरियल आर्मी रैली
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर