UP Anganwadi Bharti 2025: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Anjali Dwivedi | Nov 10, 2025, 18:38 IST
Share
UP AAGANVADI
UP AAGANVADI

यूपी सरकार ने 12वीं पास महिलाओं के लिए 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के पदों की भर्ती के लिए यह नोटिफिकेशन जारी हुआ है। महिला उम्मीदवार 18 से 35 साल तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन upanganwadibharti.in पर किए जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए बहुत अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

यह भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग कर रहा है। कई महिला अभ्यर्थियों का सपना होता है कि गांव-कस्बे में रहकर ही बच्चों-माताओं की सेवा करें। उनके लिए यह बहुत बड़ा मौका है।

कितने हैं पद और कौन करेगा आवेदन

बाल विकास परियोजना के तहत कुल 105 पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवारों को ही मौका दिया गया है। आवेदन करने वाली महिला कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए। यह किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर होगी।

चयनित उम्मीदवारों को सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 4,500 रुपए मानदेय के रूप में मिलेंगे। भले ही यह रकम बहुत ज्यादा नहीं है। पर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का एक अहम कदम माना जा रहा है।

आवेदन करने से पहले ये नियम जान लें

  • निवास जरूरी: आवेदन केवल उसी ग्राम पंचायत या वार्ड की महिला कर सकती है जिसके लिए विज्ञापन जारी हुआ है।
  • परिवार नियम: एक ही आंगनवाड़ी केंद्र पर एक परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति नहीं होगी।
  • विवाहित महिला: विवाहित महिला को आवेदन ससुराल के निवास प्रमाण पत्र के आधार पर करना होगा।
  • डॉक्यूमेंट: आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखें।
  • फर्जीवाड़े पर रोक: अगर कोई फर्जी डॉक्यूमेंट पाया जाता है तो आवेदन या नियुक्ति निरस्त होगी। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी होगी।

मेरिट का निर्धारण कैसे होगा

UP आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2025 के लिए मेरिट का निर्धारण आपके अंकों के आधार पर होगा। इसमें इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन में मिले अंकों को देखा जाएगा।

कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले upanganwadibharti.in वेबसाइट पर विजिट करें।
  • लिंक खोजें: होमपेज पर ‘महत्वपूर्ण लिंक’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें: ‘Anganwadi Worker Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
  • डिटेल्स भरें: खुलने वाले फॉर्म में नाम, पिता का नाम, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • शैक्षणिक योग्यता: अपनी 12वीं और आगे की पढ़ाई की जानकारी भरें।
  • फॉर्म सबमिट करें: सभी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
आवेदन की लास्ट डेट हर जिले के लिए अलग-अलग है। हापुड़, सिद्धार्थ नगर, अमरोहा, ललितपुर और प्रतापगढ़ में आवेदन प्रक्रिया शुरू है। अन्य जिलों के लिए 10 दिनों के अंदर अधिसूचना जारी होगी।

जिला का नामआवेदन की लास्ट डेट
हापुड़20 नवंबर 2025
अमरोहा25 नवंबर 2025
ललितपुर27 नवंबर 2025
सिद्धार्थनगर24 नवंबर 2025
प्रतापगढ़28 नवंबर 2025

यहां से चेक करें नोटिफिकेशन लिंक

हापुड़ आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक

अमरोहा आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक

ललितपुर आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक

सिद्धार्थनगर आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक

प्रतापगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

2025 में government jobs के लिए नए मौके आ रहे हैं। The Sootr लाया है latest Sarkari Naukri updates, जिसमें सेंट्रल गवर्नमेंट, स्टेट गवर्नमेंट, और पब्लिक सेक्टर की बड़ी जॉब ओपनिंग्स शामिल हैं। चाहे आपका इंटरेस्ट बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, डिफेंस या यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती में हो, यहां आपको हर तरह की govt jobs 2025 के लेटेस्ट नोटिफिकेशन्स मिलेंगे। Sarkari Naukri की तैयारी शुरू करें और The Sootr के साथ सबसे तेज और सही जॉब अलर्ट्स पाएं।

ये खबरें भी पढ़ें...

UP Police Answer Key 2025 जारी, SI और ASI के लिए ऑब्जेक्शन करने का लास्ट चांस

यूपी डीएलएड 2025-26 में अब सिर्फ ग्रेजुएट ही कर सकते हैं अप्लाई, यहां जानें कब से शुरू होंगे एडमिशन

सरकारी नौकरी: 12वीं पास युवाओं के लिए 3050 पदों पर रेलवे में भर्ती, कल से आवेदन शुरु

बिहार में 12वीं पास युवाओं के लिए 14,921 क्लर्क पदों पर आई भर्ती, 27 नवंबर से पहले करें अप्लाई

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • government jobs
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
  • उत्तर प्रदेश
  • up
  • sarkari naukri
  • govt jobs 2025
  • Latest Sarkari Naukri
  • यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा