क्या आप हैं पोस्ट ग्रेजुएट? तो UPSSSC Recruitment 2026 में करें अप्लाई, 1 लाख तक सैलरी

Manya Jain | Apr 23, 2026, 16:21 IST
Share
upsssc-aso-aro-recruitment-2026-notification
upsssc-aso-aro-recruitment-2026-notification

यूपीएसएसएससी ने सांख्यिकी और गणित के छात्रों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। सहायक सांख्यिकी और शोध अधिकारी के कुल 929 पद भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 मई 2026 है।

Latest Sarkari Naukri.यूपीएसएसएससी लखनऊ ने मैथमेटिकल और स्टेटिस्टिक्स के छात्रों को बड़ी खुशखबरी दी है। सहायक सांख्यिकी अधिकारी और शोध अधिकारी के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के जरिए कुल 929 खाली पद भरे जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के 19 अलग-अलग विभागों में आपकी नियुक्ति हो सकती है। राज्य सरकार में राजपत्रित स्तर की नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है। आवेदन करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 11 मई 2026 तक चलने वाली है।

पदों की जानकारी

  • अनारक्षित (General): 344 पद
  • ओबीसी (OBC): 300 पद
  • एससी (SC): 211 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 62 पद
  • एसटी (ST): 12 पद
सबसे अधिक नियुक्तियां अर्थ एवं संख्या विभाग, उत्तर प्रदेश में की जाएंगी, जहां अकेले 501 पद (सामान्य और विशेष चयन मिलाकर) रिक्त हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास मैथ्स, स्टेटिस्टिक्स, मैथमेटिकल स्टेटिस्टिक्स, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स में स्नातकोत्तर (Post-Graduate) डिग्री होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर डिप्लोमा: DOEACC/NIELIT से 'O' लेवल डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में कम से कम एक साल का डिप्लोमा अनिवार्य है।
  • देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यकारी ज्ञान होना चाहिए।

2. अनिवार्य अर्हता (Mandatory PET-2025)

केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो PET-2025 में शामिल हुए हैं और जिन्हें आयोग द्वारा वैध स्कोरकार्ड जारी किया गया है। शून्य या नकारात्मक अंक वाले अभ्यर्थी एलिजिबिल नहीं होंगे।

3. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 साल
  • अधिकतम आयु: 40 साल (01 जुलाई 2026 तक)।
  • उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी

इस सरकारी नौकरी मेंचयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत सैलरी दिया जाएगा।

  • 35 हजार 400 - 1 लाख 12 हजार 400 रुपए हर महीने
  • इसके अलावा, चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा देय महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

चयन प्रक्रिया

  • शॉर्टलिस्टिंग: PET-2025 के अंकों के आधार पर वैकेंसी (govt jobs 2026) के 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • मुख्य लिखित परीक्षा (Main Written Exam): इसमें 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी, जिसमें सांख्यिकी, गणित, कंप्यूटर और उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): मेरिट सूची के आधार पर सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विशेष नोट: मुख्य परीक्षा में 1/4 (25%) की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

परीक्षा पैटर्न

  • सांख्यिकी और गणित: 65 प्रश्न
  • कंप्यूटर और आईटी: 15 प्रश्न
  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान: 20 प्रश्न
  • कुल: 100 प्रश्न (100 अंक)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • 'Live Advertisement' सेगमेंट में जाकर संबंधित विज्ञापन संख्या पर क्लिक करें।
  • अपने PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर डिप्लोमा की जानकारी भरें।
  • ₹25 का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को 'Final Submit' करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
Apply Online: Click here

Official Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

29 अप्रैल को बड़ा रोजगार मेला; 706 पदों पर होगी सीधी भर्ती, ये दस्तावेज रखें तैयार

CSC Aadhaar Supervisor Vacancy: 236 पदों पर सीधी भर्ती, एमपी में हैं इतनी पोस्ट

MCL Recruitment 2026: 500 पदों पर बंपर भर्ती, 7 मई से शुरू होंगे आवेदन

MP NEPA Recruitment: एमपी में फिर निकली गवर्मेंट जॉब वेवेकेंसी

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा