यूपी होमगार्ड भर्ती: 295 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Manya Jain | Jun 19, 2026, 08:00 IST
jharkhand homeguard recruitment 2025
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने होमगार्ड मुख्यालय के तहत प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 295 स्थायी पदों पर भर्ती निकाली है। पीईटी 2025 पास उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC ने होमगार्ड विभाग में कुल 295 स्थायी पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 और प्लाटून कमांडर के 52 पद शामिल हैं।
ग्रेजुएशन पास और पीईटी 2025 (PET-2025) परीक्षा दे चुके युवा ही पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 तक चलेगी।
उम्मीदवारों का चयन लिखित मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा से होगा।
इस मुख्य परीक्षा (Main Exam) में केवल वही छात्र हिस्सा ले सकते हैं जो आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2025 में शामिल हुए थे। जिन छात्रों का पीईटी स्कोर शून्य या नेगेटिव होगा, वे चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Bachelor's Degree) पास होना पहली और अनिवार्य शर्त है। इसके समकक्ष डिग्री रखने वाले नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य परीक्षा में कुल 100 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा, जिसे हल करने के लिए पूरे 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा में 1/4 (25%) अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। इसमें सामान्य अध्ययन, कंप्यूटर ज्ञान और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
sarkari naukri: एमपी में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती में करें आवेदन
Govt Job Alert: फार्मासिस्ट के 454 पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म
सेंट्रल बैंक में बंपर भर्ती: हर महीने 15 हजार स्टाइपेंड, 22 जून तक है मौका
गुना में आजीविका मिशन बना अपनों का मिशन, करोड़ों के घोटाले की आशंका
ग्रेजुएशन पास और पीईटी 2025 (PET-2025) परीक्षा दे चुके युवा ही पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 तक चलेगी।
उम्मीदवारों का चयन लिखित मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा से होगा।
कुल 295 खाली पदों और सैलरी पैकेज
- ब्लॉक ऑर्गेनाइजर (Block Organizer): इस श्रेणी में सबसे ज्यादा 243 पद स्थायी रूप से भरे जाएंगे। चयनित होने वाले युवाओं को पे मैट्रिक्स लेवल-5 के तहत 29 हजार 200 से 92 हजार 300 रुपए तक का वेतन मिलेगा।
- प्लाटून कमांडर (Platoon Commander): इस विंग के लिए कुल 52 पद निकाले गए हैं। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत 35 हजार 400 से 1 लाख 12 हजार 400 तक सैलरी जाएगी।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. पीईटी 2025 स्कोर कार्ड अनिवार्य (PET 2025 Score Card)
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
3. आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 21 साल
- अधिकतम आयु: 40 साल
- विशेष छूट: यूपी के मूल निवासी एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को उम्र सीमा में नियमानुसार 5 साल की छूट दी जाएगी।
जरूरी तारीखें और आवेदन शुल्क ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 16 जून 2026 फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026 फीस और संशोधन की आखिरी तारीख: 13 जुलाई 2026 आवेदन शुल्क (Application Fee): सभी श्रेणियों (General, OBC, SC, ST) के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क मात्र 25 रुपये तय किया गया है।
फिजिकल स्टैंडर्ड्स
1. शारीरिक मापदंड (PST)
- सामान्य/ओबीसी/एससी पुरुष: न्यूनतम ऊंचाई 167.6 सेंटीमीटर और सीना बिना फुलाए 78.8 सेमी (फुलाकर 83.8 सेमी) होना चाहिए।
- पहाड़ी क्षेत्र पुरुष: न्यूनतम ऊंचाई 162.6 सेंटीमीटर होनी अनिवार्य है।
- एसटी पुरुष: न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर तय की गई है।
- सामान्य/ओबीसी/एससी महिला: न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर होना आवश्यक है।
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Running)
- पुरुष अभ्यर्थी: 25 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
- महिला अभ्यर्थी: 14 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। तय समय में दौड़ पूरी न करने वाले सीधे बाहर हो जाएंगे।
परीक्षा का नया पैटर्न और चयन
लिखित परीक्षा का प्रारूप (Written Exam Pattern)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें: स्टेप-बाय-स्टेप तरीका (How to Apply Online)
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर अपने पीईटी-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी से लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही पुराना डेटा अपने आप स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- अब अपनी ग्रेजुएशन की जानकारी भरें और पदों के लिए अपनी प्राथमिकता चुनें।
- आपकी पुरानी फोटो और सिग्नेचर अपने आप आ जाएंगे, इन्हें बदल नहीं सकते।
- आगे बढ़कर 25 रुपये की फीस जमा करें और फाइनल फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।
sarkari naukri: एमपी में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती में करें आवेदन
Govt Job Alert: फार्मासिस्ट के 454 पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म
सेंट्रल बैंक में बंपर भर्ती: हर महीने 15 हजार स्टाइपेंड, 22 जून तक है मौका
गुना में आजीविका मिशन बना अपनों का मिशन, करोड़ों के घोटाले की आशंका
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA