टॉप जॉब बुलेटिन: 10वीं पास से लेकर प्रोफेशनल्स तक के लिए बंपर वैकेंसी
Manya Jain | May 25, 2026, 10:01 IST
weekly top jobs
इस हफ्ते भारत सरकार के विभिन्न विभागों जैसे रेलवे, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), NALCO और BRO में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवार जून और जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस हफ्ते देश के कई बड़े सरकारी विभागों ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), नाल्को (NALCO) और बीआरओ (BRO) में हजारों पद खाली हैं।
इन नौकरियों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास से लेकर 12वीं, आईटीआई (ITI) और डिप्लोमा तय की गई है। अलग-अलग पदों के अनुसार सैलरी पैकेज 15 हजार रुपए से लेकर 45 हजार रुपए प्रति माह तक मिलने वाला है।
ज्यादातर विभागों में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीखें जून और जुलाई 2026 में हैं।
नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव श्रेणी के तहत कुल 268 पदों पर भर्ती निकाली है।
इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं पास करने के साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई (ITI) की डिग्री, कोई मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या बी.एससी (B.Sc) की डिग्री हासिल की है। आवेदकों की आयु सीमा 27 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 12 हजार रुपए से लेकर 15 हजार 500 रुपए प्रति माह तक का स्टाइपेंड या सैलरी मिलेगा। इसके लिए आपको कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT) और ट्रेड टेस्ट पास करना होगा।
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) देश की सीमाओं पर सड़क निर्माण का काम करता है। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले इस विभाग ने इलेक्ट्रिशियन सहित कई अन्य पदों पर वैधानिक भर्ती जारी की है।
इस नौकरी के लिए 10वीं पास और साइंस विषय के साथ 12वीं पास युवा फॉर्म भर सकते हैं। ड्राफ्ट्समैनशिप में 2 साल का सर्टिफिकेट या हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड रखने वालों को भी यहाँ शानदार अवसर मिल रहा है। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। इसका सैलरी 5 हजार 200 रुपए से 20 हजार 200 रुपए प्रति माह है, जिसके साथ एक हजार 900 रुपए से 2 हजार 800 रुपए तक का ग्रेड पे भी दिया जाएगा।
3.
भारतीय रेलवे ने एक बार फिर अपने नागपुर और अन्य डिवीजनों में ट्रेड अप्रेंटिस (जैसे इलेक्ट्रिशियन, फिटर) के लिए आवेदन मांगे हैं।
यदि आप 10वीं पास हैं और आपके पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट है, तो आप इसके लिए सीधे पात्र हैं। इसमें आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट (Merit List) से होगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने देश भर के युवाओं के लिए टेक्नीशियन के पदों पर एक बहुत बड़ा भर्ती अभियान शुरू किया है। जो उम्मीदवार रेलवे में परमानेंट टेक्निकल जॉब चाहते हैं, उनके लिए यह सबसे महत्वपूर्ण फॉर्म है।
इस शानदार पद के लिए आवेदक का 10वीं पास होना और साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) या इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है।
इस सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा 18 से 33 साल के बीच रखी गई है। चयनित कर्मचारियों को हर महीने 19 हजार 900 रुपए से लेकर 29 हजार 200 रुपए तक का शुरुआती मूल सैलरी दिया जाएगा।
चयन के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कड़े मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का यह एक शानदार मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 मई से शुरू होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 8 जून 2026 तय की गई है।
चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। साथ ही उम्मीदवारों का लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 28 साल होनी चाहिए। हर महीने 15 हजार रुपए से 45 हजार रुपए तक स्टाइपेंड मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप फॉर्म भर सकते हैं।
सूबेदार और सब इंस्पेक्टर भर्ती का फिजिकल टेस्ट 5 जून से, जानें क्या हैं नए नियम
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन भर्ती: 899 पदों पर निकली, जानें ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस
PGIMER Vacancy 2026: सरकारी नौकरी भर्ती का नया शेड्यूल जारी, करें आवेदन
MPPSC भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, नया ड्राफ्ट जारी, जानिए क्या-क्या बदलने वाला है
इन नौकरियों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास से लेकर 12वीं, आईटीआई (ITI) और डिप्लोमा तय की गई है। अलग-अलग पदों के अनुसार सैलरी पैकेज 15 हजार रुपए से लेकर 45 हजार रुपए प्रति माह तक मिलने वाला है।
ज्यादातर विभागों में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीखें जून और जुलाई 2026 में हैं।
NALCO भर्ती: 268 पदों पर मौका
जरूरी योग्यता और आयु सीमा
सैलरी और चयन प्रक्रिया
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जून 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: nalcoindia.com
BRO भर्ती 2026: इलेक्ट्रिशियन के पद (BRO Recruitment)
योग्यता और सैलरी
- आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: bro.gov.in
3. रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: बिना परीक्षा सीधी भर्ती
योग्यता और चयन का आधार
- आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जून 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: www.apprenticeshipindia.gov.in
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) टेक्नीशियन भर्ती 2026
योग्यता, सैलरी और परीक्षा पैटर्न
इस सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा 18 से 33 साल के बीच रखी गई है। चयनित कर्मचारियों को हर महीने 19 हजार 900 रुपए से लेकर 29 हजार 200 रुपए तक का शुरुआती मूल सैलरी दिया जाएगा।
चयन के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कड़े मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: www.rrbapply.gov.in
बैंक ऑफ बड़ौदा 5 हजार पदों पर भर्ती
योग्यता और सैलरी
- आवेदन की अंतिम तिथि: 8 जून 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: https://bankofbaroda.ban
सूबेदार और सब इंस्पेक्टर भर्ती का फिजिकल टेस्ट 5 जून से, जानें क्या हैं नए नियम
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन भर्ती: 899 पदों पर निकली, जानें ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस
PGIMER Vacancy 2026: सरकारी नौकरी भर्ती का नया शेड्यूल जारी, करें आवेदन
MPPSC भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, नया ड्राफ्ट जारी, जानिए क्या-क्या बदलने वाला है
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari