सूबेदार और सब इंस्पेक्टर भर्ती का फिजिकल टेस्ट 5 जून से, जानें क्या हैं नए नियम
Aman Vaishnav | May 22, 2026, 08:27 IST
Aman vaishnav - 2026-05-22T081931.764
एमपी कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब 5 जून से फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू शुरू होने जा रहे हैं।
5 प्वाइंट में समझें पूरा मामला...
- ESB द्वारा आयोजित सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का लिखित रिजल्ट आ गया है।
- लिखित परीक्षा पास करने वाले कुल 1692 उम्मीदवार अब फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू में शामिल होंगे।
- यह पूरी भर्ती प्रक्रिया कुल 500 खाली पदों को भरने के लिए की जा रही है।
- सिलेक्टेड कैंडिडैट्स का फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 5 जून से 11 जून तक चलेगा।
- इस टेस्ट के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
26bef449-873
फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू की तारीखें
यह पूरी भर्ती प्रक्रिया कुल 500 पदों के लिए की जा रही है। ऑनलाइन लिखित परीक्षा 29 अप्रैल तक भोपाल, जबलपुर, सागर और सीधी में आयोजित की गई थी।
अब सफल उम्मीदवारों को दौड़, शारीरिक दक्षता और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
किस वर्ग से कितने हुए पास?
- चयनित उम्मीदवारों में से 87 प्रतिशत मुख्य भाग के लिए हैं, जिसमें 1308 उम्मीदवार शामिल हैं।
- यूआर बैकलॉग: इसके लिए 192 अभ्यर्थियों को मौका मिला है।
- ओबीसी बैकलॉग: इसके लिए भी 192 अभ्यर्थियों को चुना गया है।
कब और कहां होगा टेस्ट?
| शहर (City) | परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Center Name) |
| भोपाल (Bhopal) | लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद |
| जबलपुर (Jabalpur) | 6वीं वाहिनी विसबल रांझी स्थित परेड ग्राउंड |
इन बातों का रखें ध्यान
- मूल आधार कार्ड : फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपना असली आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
- आधार लॉक न हो: उम्मीदवारों को यह बात पहले से पक्की कर लेनी है कि उनका आधार नंबर लॉक न हो, ताकि वहां वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत न आए।
- प्रमाण-पत्र और फोटोकॉपी: अपने सभी जरूरी मूल प्रमाण-पत्र और उनकी खुद से अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी का सेट साथ लेकर ही केंद्र पर पहुंचें।
FAQ
- सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट कब से कब तक होगा?
इस भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू 5 जून से शुरू होगा और 11 जून तक चलेगा। - सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती का फिजिकल टेस्ट कहां होगा?
इसके लिए दो शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। पहला भोपाल का लाल परेड ग्राउंड (जहांगीराबाद) है और दूसरा जबलपुर का 6वीं वाहिनी विसबल रांझी स्थित परेड ग्राउंड है।
MPPSC भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, नया ड्राफ्ट जारी, जानिए क्या-क्या बदलने वाला है
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन भर्ती: 899 पदों पर निकली, जानें ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस
पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 पदों पर भर्ती, एमपी के इतने पद हैं शामिल
MP में नई संयुक्त परीक्षा प्रणाली का ड्राफ्ट जारी, एक ही परीक्षा से कई नौकरियों में होगा चयन
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava