Top Sarkari Naukri 2025 : हफ्ते की टॉप सरकारी जॉब्स में करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी

Manya Jain | Apr 28, 2025, 20:48 IST
Share
top weekly sarkari naukri
top weekly sarkari naukri

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो 2025 में कई बेहतरीन सरकारी नौकरियों की वैकेंसी निकली है। इन पदों के लिए आवेदन कर आप अपने करियर को सरकारी क्षेत्र में संवार सकते हैं।

Top Sarkari Naukri 2025 : यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए इस हफ्ते की सबसे बेहतरीन सरकारी नौकरियों की जानकारी लेकर आए हैं। सरकारी क्षेत्र में कई पदों के लिए वैकेंसी निकली है, जो आपको शानदार मौका देती हैं। अगर आप भी अपने करियर को सरकारी नौकरी से संवारना चाहते हैं, तो इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हम आपको इन नौकरियों से संबंधित सभी अहम जानकारी देंगे। आप इन सभी भर्तियों में अभी भी आवेदन कर सकते हैं।

🚔 राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025

राजस्थान पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस की ओर से 9617 पदों पर कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों में कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैंड, पुलिस दूरसंचार ऑपरेटर और चालक शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 17 मई 2025 है। यदि आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़ें... Rajasthan Police Constable Bharti प्रक्रिया हुई शुरू, ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

🩺 बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2025

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स के 11,389 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का आरक्षण भी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 23 मई 2025 है। योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bstc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़ें...Staff Nurse Vacancy 2025 : मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका

🌾 CG Vyapam एडीईओ भर्ती 2025

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) के 200 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन 7 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 2 मई 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...MPSC Recruitment 2025 : लोक सेवा आयोग में 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन

👩‍🏫 BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह भर्ती राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के लिए की जा रही है। विभिन्न 25 विभागों के लिए इन पदों की घोषणा की गई है। आवेदन 8 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवारों को 7 मई 2025 तक आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

govt jobs 2025 | JOBS 2025 | new goverment jobs

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • new goverment jobs
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा