महाकुंभ 2025 के जाम पर नेताओं के तंज, जीतू पटवारी और अखिलेश यादव ने सरकारों को घेरा

Sandeep Kumar | Feb 10, 2025, 15:14 IST
Share
prayagraj-kumbh-traffic-jam
prayagraj-kumbh-traffic-jam

प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ के कारण सड़कों पर 10-15 घंटे का जाम लग गया है। रीवा, कटनी, और चित्रकूट जैसे मार्गों पर 3000 से ज्यादा गाड़ियां फंसी हैं। नेताओं ने अव्यवस्था पर सरकारों को घेरा हैं।

प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ की वजह से रीवा, कटनी और चित्रकूट जैसे मार्गों पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ( Jitu Patwari ) ने इस अव्यवस्था पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकारों की आलोचना की है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं को घर लौटने की अपील करते हुए एक वीडियो साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया, “दोनों तरफ़ भाजपा सरकार है। एक कहे महाकुंभ आओ, दूसरा कहे जाम से लौट जाओ।

ये खबर भी पढ़िए...प्रयागराज महाकुंभ : जबलपुर और कटनी बाईपास पर टोल सहित पुलिस श्रद्धालुओं को दे रही समझाइश

ये खबर भी पढ़िए...प्रयागराज महाकुंभ : अयोध्या-वाराणसी-लखनऊ से आने वाली सड़कें जाम, संगम रेलवे स्टेशन बंद

जीतू पटवारी का बयान

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि रीवा, कटनी और जबलपुर जैसे क्षेत्रों में श्रद्धालु 250 किलोमीटर पहले ही जाम में फंसे हुए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "₹7500 करोड़ खर्च करने के बाद भी अव्यवस्था आस्था पर भारी पड़ रही है। सड़कों पर कई किलोमीटर लंबी कतारें हैं, लोगों को खाने-पीने और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा तक नहीं मिल पा रही।

दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा कि वह भी प्रयागराज जाना चाहते थे, लेकिन 40 किलोमीटर तक जाम की स्थिति के कारण उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए उचित प्रबंधन करना चाहिए था।

ये खबर भी पढ़िए...प्रयागराज महाकुंभ: जबलपुर से लेकर रीवा तक लग रहा लंबा जाम, अधिकारी दे रहे ना जाने की सलाह

सीएम मोहन यादव के निर्देश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रीवा, कटनी और सिवनी जैसे मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी, ठहरने और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील की है।

ये खबर भी पढ़िए...महाकुंभ जाने के लिए 80 हजार की फ्लाइट टिकट, बैंकॉक मात्र 11 हजार में!

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया आह्वान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद करें। उन्होंने कहा, "आपके क्षेत्र में जो भी श्रद्धालु फंसे हों, उनके भोजन और ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • दिग्विजय सिंह
  • जीतू पटवारी
  • अखिलेश यादव
  • ट्रैफिक जाम
  • prayagraj kumbh
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • महाकुंभ
  • prayagraj kumbh mela 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा