महाकुंभ में भगदड़ के बाद ट्रेनों के शेड्यूल में हुआ बदलाव

Siddhi Tamrakar | Published:
Share
mahalumbh train schedule update
mahalumbh train schedule update

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किए गए हैं, ताकि यात्रियों को आगे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

प्रयागराज महाकुंभ के मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़ की घटना के बाद रेलवे ने कोई भी ट्रेन रद्द करने की खबर को खारिज कर दिया है। हालांकि, रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के शेड्यूल में कुछ बदलाव किए हैं, ताकि महाकुंभ में आने और जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

रेलवे ने रद्द नहीं की कोई भी ट्रेन

महाकुंभ के दौरान भगदड़ मचने के बाद यह अफवाह फैल गई कि रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, लेकिन रेलवे बोर्ड ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि सभी स्पेशल ट्रेनों को यात्रियों को कुंभ क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए चलाया गया था, जो पहले से तय प्लानिंग का हिस्सा था।

29 जनवरी को प्रयागराज आने वाली स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने स्पष्ट किया कि 29 जनवरी को किसी भी दूसरे शहर से प्रयागराज के लिए कोई स्पेशल ट्रेन नहीं आएगी। इन स्पेशल ट्रेनों का इस्तेमाल कुंभ से लौटने वाले यात्रियों को अन्य शहरों में भेजने के लिए किया जाएगा। रेलवे ने इसकी डिटेल्स भी जारी कर दी हैं।

प्रयागराज से चलने वाली ट्रेनें

रेलवे बोर्ड के मुताबिक, प्रयागराज के सभी प्रमुख स्टेशनों से आज, मौनी अमावस्या के दिन, कुल 360 ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों के संचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये सभी ट्रेनें अपने शेड्यूल के हिसाब से चलेंगी।

महाकुंभ में हुआ बड़ा हादसा

महाकुंभ के मौनी अमावस्या स्नान के दौरान एक बड़ी भगदड़ मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 10 लोगों की मौत की आशंका है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • National News
  • भारतीय रेलवे
  • latest news
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • महाकुंभ स्पेशल ट्रेन
  • कुंभ 2025
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर