प्रयागराज महाकुंभ : एयर होस्टेस डीजा शर्मा सब कुछ छोड़कर बनना चाहती हैं साध्वी
Ravi Singh | Jan 28, 2025, 19:02 IST
Prayagraj Maha Kumbh Diza Sharma
महाकुंभ मेला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का केंद्र बन गया है। महाकुंभ में पहुंचे आईआईटी बाबा, खूबसूरत साध्वी और माला बेचने वाली मोनालिसा की रील और शॉर्ट्स वायरल हो रही हैं। इसी बीच महाकुंभ में एक और 'साध्वी' की एंट्री हो गई है।
Mahakumbh Diza Sharma : महाकुंभ मेला यूट्यूबर्स और रील्स बनाने वालों के लिए संगम की तरह है। प्रयागराज महाकुंभ से हर दिन कोई न कोई वीडियो या रील सामने आती है, जो दिनभर चर्चा में रहती है। कोई नीम की दातुन बेचकर रोजाना हजारों रुपए कमा रहा है, तो कोई सांसारिक मोह-माया छोड़कर संन्यासी बनना चाहता है। महाकुंभ से ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक एयर होस्टेस सबकुछ छोड़कर साध्वी बनना चाहती है।
महाकुंभ में पहुंचे 'आईआईटी बाबा' अभय सिंह, 'खूबसूरत साध्वी' के नाम से मशहूर हुईं हर्षा रिछारिया और माला बेचने वाली मोनालिसा की रील्स और शॉर्ट्स वायरल हो रही हैं। इसी बीच महाकुंभ में एक और 'साध्वी' की एंट्री हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें हर्षा रिछारिया की बहन बता रहे हैं। आपको बता दें कि उनका नाम डीजा शर्मा है।
ये खबर भी पढ़ें...
महाकुंभ छोड़ने की खबरों पर आईआईटी बाबा ने दिया सीधा जवाब
हर्षा रिछारिया ने साध्वी होने से किया इंकार, माता-पिता ने बताई सच्चाई
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है। लड़की से पूछा जाता है कि वह लाखों रुपए की नौकरी छोड़कर साध्वी क्यों बनना चाहती है। इस पर लड़की कहती है कि भले ही एयर होस्टेस लाखों रुपए की नौकरी है और लड़कियों के लिए पैशन है, लेकिन जब आप दिल से खुश नहीं होते और जब आपको इन सब धार्मिक चीजों में खुशी मिलती है, तो आप इस ओर बढ़ेंगे।
डीजा शर्मा का कहना है कि वह पहले स्पाइसजेट कंपनी में एयरहोस्टेस थीं। उन्होंने बताया कि 6 महीने पहले मां के निधन के बाद उनकी जिंदगी में नया मोड़ आया और उन्होंने आध्यात्म की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। डीजा बताती हैं कि उनके परिवार में मां के निधन के बाद अब सिर्फ उनके पिता ही बचे हैं। दीजा के मुताबिक वह प्रयागराज में महाकुंभ में आई हैं और उनके पिता को इस बात से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें साध्वी नहीं कहा जाना चाहिए क्योंकि वह अभी साध्वी नहीं बनी हैं। डीजा ने कहा, "मैं अभी साध्वी नहीं हूं। मैं अभी छोटी हूं। मैं 29 साल की हूं, मुझे नहीं लगता कि मुझे अभी साध्वी बनने जाना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें...
आनंद स्वरूप ने कहा- हर्षा रिछारिया जैसी कुंभ में लाखों लड़कियां
अंग्रेजों ने घोषित की थी आपराधिक जाति, जानिए मोनालिसा के पारधी समुदाय की कहानी
इससे पहले हर्षा रिछारिया वायरल हुई थीं। उन्हें सबसे खूबसूरत साध्वी का खिताब भी दिया गया था। 31 वर्षीय हर्षा रिछारिया उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका पैतृक निवास मध्य प्रदेश के भोपाल में है। वे पेशे से अकार हैं और निरंजनी अखाड़े से जुड़ी रही हैं। हर्षा रिछारिया के महाकुंभ के वीडियो वायरल हुए थे और उन्हें खूबसूरत साध्वी कहकर संबोधित किया गया था। उनके रथ पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वे महाकुंभ से चली गईं।
हर्षा रिछारिया की बहन!
ये खबर भी पढ़ें...
महाकुंभ छोड़ने की खबरों पर आईआईटी बाबा ने दिया सीधा जवाब
हर्षा रिछारिया ने साध्वी होने से किया इंकार, माता-पिता ने बताई सच्चाई
नौकरी छोड़ बनेंगी साध्वी
मैं अभी साध्वी नहीं हूं : डीजा
ये खबर भी पढ़ें...
आनंद स्वरूप ने कहा- हर्षा रिछारिया जैसी कुंभ में लाखों लड़कियां
अंग्रेजों ने घोषित की थी आपराधिक जाति, जानिए मोनालिसा के पारधी समुदाय की कहानी
महाकुंभ में छा गई थीं हर्षा रिछारिया
इस बार खास होगी बाबा महाकाल की दिवाली, पांच दिन दीपों से जगमगाएगा मंदिर, जानें पांच दिन के उत्सव की खास बातें
By Kaushiki
MP में MSME के लिए बनेगी नई सरकारी कंपनी: जमीन से लेकर इंसेंटिव तक की मिलेगी सुविधा, जानें सरकार का प्लान
By
रीवा से 3 जनवरी को निकलेगी भारत गौरव ट्रेन, 12 दिन में होंगे दक्षिण भारत के मंदिरों की सैर, ऐसें करें बुकिंग
By Kaushiki
महंगी कारों का शौक पड़ा भारी, भोपाल में शोरूम कर्मचारी ने चुराई वर्टस जीटी, ऐसे पकड़ा गया आरोपी
By Arohi Raj
सिंहासन छत्तीसी : मेडम की सियासत ढलान पर,PSO की हनक आसमान पर, तमंचे पर हो रही बैठक,मीटिंग में उतरी माननीय की लू
By Arun Tiwari
जिस FSL रिपोर्ट से महिला अधिकारी जेल गईं, उसी पर उठे सवाल; डिप्टी डायरेक्टर को चार्जशीट
By Ashish Bhardwaj
क्या छत्तीसगढ़ के गांवों में भी आ गया शहर,जहां कभी चिट्ठी पहुंचती थी देर से, वहां अब वीडियो कॉल
By Arun Tiwari