BJP का आंध्र में TDP और एक्टर पवन कल्याण की जनसेना के साथ गठबंधन

BJP चाहती है कि वह आंध्र प्रदेश की पांच से छह सीटों जैसे वाइजैग, विजयवाड़ा, अराकु, राजामपेट, राजमुंद्री, तिरुपति जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव लड़े।

Advertisment
author-image
Marut raj
New Update
BJP alliance with TDP and actor Pawan Kalyan Janasena in Andhra
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

भोपाल. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन बनने और टूटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और तेलुगु देशम पार्टी यानी  (TDP) व जनसेना पार्टी के बीच गठबंधन हो गया। तीनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेंगी।

 गठबंधन को लेकर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक बैठक हुई थी। इसमें TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और जनसेना ( Janasena ) पार्टी के अध्यक्ष एक्टर पवन कल्याण ( actor Pawan Kalyan ) शामिल हुए। बाद में TDP सांसद कनकमेदाला रवींद्र कुमार ने भी बताया कि उनकी पार्टी NDA में शामिल हो रही है। ज्ञात हो कि 2018 तक TDP भाजपा की अगुआई वाले गठबंधन NDA के सबसे महत्वपूर्ण घटक दलों में से एक था।

ये खबरें भी पढ़ें...

आज मिस वर्ल्ड का फाइनल है, भारत में क्यों उठते हैं सवाल? जानिए

गैर मान्यता डिग्री से खुद को डॉक्टर बता Hardiya देवी अहिल्या अस्पताल में कर रहे कैंसर मरीजों का इलाज, अस्पताल सील के आदेश

कितने महीने बाद होगी Anant Ambani and Radhika Merchant की शादी, पढ़िए

अंबानी से 36 साल पहले सिंधिया की बेटी की शादी में हुआ था 1 लाख लोगों का भोज

बीजेपी 5-6 सीटों पर उतारना चाहती है उम्मीदवार 

दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है। आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटें और 175 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा चाहती है कि 5-6 सीटें उसे मिलें। जनसेना पार्टी यानी जेएसपी ( JSP ) पहले ही TDP के साथ गठबंधन कर चुकी है। उसे TDP ने तीन लोकसभा सीटें और 24 विधानसभा सीटें दी हैं। BJP चाहती है कि वाइजैग, विजयवाड़ा, अराकु, राजामपेट, राजमुंद्री, तिरुपति जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव लड़े।

गठबंधन 2018 में इसलिए टूटा था 

TDP ने 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले 2018 में NDA गठबंधन से अपना नाम वापस ले लिया था। आंध्र प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिलने से नाराज चंद्रबाबू नायडू ( Chandrababu Naidu ) ने NDA सरकार से नाम वापस ले लिया था। उन्होंने गठबंधन से नाम वापस लेते हुए कहा था कि हमारा फैसला बिल्कुल सही है।

BJP चंद्रबाबू नायडू Janasena जनसेना actor Pawan Kalyan एक्टर पवन कल्याण TDP