लोकसभा चुनाव : देश के 8 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल, दोपहर तक हो जाएगी तस्वीर साफ

Shreya Nakade | Jun 03, 2024, 10:27 IST
Share
लोकसभा चुनाव काउंटिंग
लोकसभा चुनाव काउंटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों का समय आ गया है। 4 जून सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। एग्जिट पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 365 और इंडिया अलायंस को 145 सीटें मिलने का अनुमान है।

चुनाव प्रचार शुरु होने के बाद 75 दिनों तक चले घमासान के परिणाम का समय आ गया है। 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में पूरे देश में आम चुनाव हुए। 4 जून को सुबह 8 बजे जब ईवीएम की पेटियां खुलेंगी तो 8,360 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

2024 में 1,333 नेशनल पार्टियों के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इसके अलावा 532 स्टेट पार्टियों, 2,580 गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों और 3,915 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 2019 में 7,928 और 2014 में 8,205 चुनाव लड़ा था।

इस बारदेश भर की 543 लोकसभा सीटों पर 751 पार्टियों ने अपने कैंडिडेट उतारे थे। इनमें से देखना होगा कि क्या बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में वापस आता है या फिर विपक्षी दलों का इंडिया अलायंस बाजी मारता है।

एग्जिट पोल में मोदी सरकार


लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी हुए। सभी एग्जिट पोल्स में NDA की सरकार बनती दिखाई दी। एक पोल में तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के दावे को भी सही ठहराया गया।

13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 365 और INDIA अलायंस को 145 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

दिग्विजय सिंह ने Exit Poll पर उठाए सवाल: X पर लिखा एक दिन में राजगढ़ लोकसभा के एग्जिट पोल बनाना संभव नहींं

सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी काउंटिंग प्रोसेस


चुनाव आयोग के अनुसार देशभर की 542 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग प्रोसेस सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। एक सूरत सीट पर भाजपा प्रत्याशी की पहले ही निर्विरोध जीत हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।

पोस्टल बैलेट में दो कैटेगरी के वोट होते हैं। इसमें पहले सेना और सशस्त्र बलों के जवानों और अफसरों के मत होंगे। इसके बाद चुनाव ड्यूटी करने गए कर्मचारियों और अफसरों के वोट गिने जाएंगे। ये ड्यूटी करने जाने से पहले ही मत पत्रों के माध्यम से अपने वोट डाल देते हैं। वोट मत पत्रों के बाद ईवीएम मशीनों में पड़े वोट गिने जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

मोदी बने PM तो लाड़ली बहना के खाते में आएंगे 1500 रुपए, जानें इस खबर की सच्चाई…

कब तक आएगा फाइनल रिजल्ट


बैलेट पेपर की काउंटिंग में ज्यादा समय लगता है। इसके बाद ईवीएम के नतीजे जल्दी आने लगते हैं। ऐसे में दोपहर 12 बजे के आस-पास शुरुआती रुझान आने लगेंगे। 2 बजे तक कई सीटों पर नतीजे भी साफ हो जाएंगे। शाम 6 बजे तक ईवीएम के वीवीपैट से मिलान, वीवीपैट की पर्चियों की काउंटिंग और पोस्टल बैलेट जोड़ने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे भी जारी हो जाएगा। यानी रात होने से पहले देश की नई सरकार जनता के सामने होगी।

ये खबर भी पढ़िए...

लोकसभा में मप्र को लेकर क्यों सटीक बैठते हैं एग्जिट पोल , जानें इस बार कब जारी होगा सर्वे

ये वीडियो भी देखें...

Chief Minister Arvind Kejriwal की 'आजादी'के दिन अब खत्म

2019 और 2024 में ऐसा रहा था वोटर टर्नआउट


2024 के लोकसभा चुनावों में 2019 की तुलना में कम वोटिंग हुई है। 2019 में भी 7 चरणों में चुनाव हुए थे। 2024 के 7 में से 5 चरणों में 2019 की तुलना में 4 परसेंट वोटिंग कम हुई है। 2 चरणों में वोटिंग ज्यादा हुई है लेकिन यह अंतर 1 परसेंट से भी कम का है।

ये खबर भी पढ़िए...

हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने के लिए अब ज्यादा समय मिलेगा, ग्रेस पीरियड में भी मिलेगा बीमा कवरेज

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • एग्जिट पोल
  • एनडीए गठबंधन
  • लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे
  • इंडिया अलायंस
  • पोल ऑफ पोल्स
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें

By Sandeep Kumar

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

By Arun Tiwari

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी