पीएम नरेंद्र मोदी , राहुल गांधी 6 को मालवा-निमाड़ में दिखाएंगे ताकत

Marut raj | May 04, 2024, 18:35 IST
Share
Lok Sabha Elections 2024 PM Narendra Modi Rahul Gandhi 6 may Malwa Nimar द सूत्र
Lok Sabha Elections 2024 PM Narendra Modi Rahul Gandhi 6 may Malwa Nimar द सूत्र

लोकसभा चुनाव 2024 में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक ही दिन मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे पर रहेंगे।

भोपाल. मध्य प्रदेश में 6 मई को जोरदार चुनावी घमासान देखने को मिल सकता है। 6 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) खरगोन में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। 6 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जोबट में चुनावी सभा होगी। कांग्रेस और बीजेपी के दो सबसे बड़े चेहरे एक ही दिन में मध्य प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोकसभा चुनाव 2024 में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) एक ही दिन मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे पर रहेंगे।

आदिवासी वोटर्स को साधने की कोशिश

अलीराजपुर जिले के जोबट में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। रतलाम-झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ( Congress candidate Kantilal Bhuria ) के समर्थन में यह सभा होगी, जिसमें राहुल आदिवासी मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे।

राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने जिले के कांग्रेस नेताओं की बैठक कर विधायक विक्रांत भूरिया ( MLA Vikrant Bhuria ) , जोबट विधायक सेना पटेल ( Jobat MLA Sena Patel ) , महेश पटेल , कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम राठौड़ के साथ आज सभास्थल का जायजा लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि राहुल गांधी 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिजन से मुलाकात भी कर सकते है। झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया का कहना है कि गांधी की सभा को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। इसे लेकर जोबट में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली गई है। इसमें बूथ स्तर तक से मतदाताओं को सभा में लाने का लक्ष्य दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खरगोन में करेंगे सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मई को खरगोन आएंगे। वे यहां खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। ज्ञात हो कि खरगोन सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। खरगोन के नवग्रह मैदान पर प्रधानमंत्री की सभा होगी।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • आदिवासी वोटर्स
  • भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल
  • कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया
  • Congress candidate Kantilal Bhuria
  • जोबट विधायक सेना पटेल
  • Jobat MLA Sena Patel
  • विधायक विक्रांत भूरिया
  • MLA Vikrant Bhuria
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जोबट में चुनावी सभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा