खटाखट-खटाखट... नतीजों के अगले ही दिन 1-1 लाख लेने कांग्रेस कार्यालय पहुंची महिलाएं

Aparajita Priyadarshini | Jun 05, 2024, 17:54 IST
Share
wwdew
wwdew

कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गारंटी कार्ड जारी कर 1-1 लाख रुपए देने का वादा किया था। मुस्मलिम महिलाओं का आरोप है कि कांग्रेस मुख्यालय के भीतर उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है।

यूपी में इंडिया गठबंधन ने कमाल कर दिया है। सरकार बनाने के लिए विपक्ष अभी बहुमत भले नहीं जुटा पाया है, लेकिन कांग्रेस की 'गारंटी' ने मानो जादू किया है।

नहीं समझे आप...चलिए बताते हैं। क्या है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गारंटी कार्ड जारी किया था। कार्ड में महिलाओं को एक लाख रुपए देने की घोषणा की गई थी।‌ नतीजे आने के बाद बुधवार यानी 5 जून को सुबह लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं गारंटी कार्ड लेकर पहुंच गईं।

चिलचिलाती धूप में कांग्रेस दफ्तर के बाहर कतार में खड़ीं मुस्लिम महिलाएं अपने खाते में पैसे के आने का इंतजार कर रही थीं। महिलाओं का कहना था कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गारंटी कार्ड जारी कर 1-1 लाख रुपए देने का वादा किया था, जिसे लेने हम आए हैं। महिलाओं का आरोप था कि कांग्रेस मुख्यालय के भीतर उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है।

ये भी पढ़िए...

NEET UG Result 2024 : नीट यूजी रिजल्ट जारी, सबसे ज्यादा राजस्थान से निकले टॉपर्स

क्या है योजना

कांग्रेस ने 25 गारंटियों के साथ 'घर घर गारंटी' कार्यक्रम शुरू किया था। इनमें महालक्ष्मी योजना भी शामिल थी, जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले परिवारों की महिला मुखियाओं के खातों में सीधे 8 हजार 500 रुपए प्रति माह देने का वादा किया गया था। यह योजना कर्नाटक की कांग्रेस के नेतृत्व वाली गृह लक्ष्मी योजना के समान है, जिसके तहत गरीब परिवारों की महिला मुखियाओं को 2 हजार रुपए दिए जाते हैं।

कांग्रेस बोली— आगे होगा फैसला

कांग्रेस ने चुनाव के पहले गारंटी कार्ड जारी किया था, जिसमें सरकार बनने के बाद‌ एक लाख देने की बात कही गई थी। चुनाव से पहले बड़ी संख्या में यह कार्ड लोगों को बांटे भी गए थे। आज सुबह जब महिलाएं पहुंचीं तो कार्यालय पर मौजूद कर्मचारी ने कुछ महिलाओं को कार्ड वितरण भी किया, मगर अभी इस पर आगे फैसला किया जाएगा।

महिलाओं को समझाया कैसे जाए, यह संकट

कुल मिलाकर कांग्रेस की घोषणा के बाद जब से परिणाम आए हैं। लोगों में गारंटी कार्ड को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। अब कांग्रेस के सामने भी मुश्किल है कि सरकार तो बन नहीं रही है, ऐसे में चुनाव से पहले गारंटी कार्ड की घोषणा को लेकर जनता को कैसे समझाया जाए।Congress guarantee card | congress ki guarantee not present in content

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंडिया गठबंधन
  • महालक्ष्मी योजना
  • Congress guarantee card
  • कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गारंटी कार्ड
  • घर घर गारंटी' कार्यक्रम
  • congress ki guarantee
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा