तीन राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे सीएम मोहन यादव

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कल तीन लोकसभा सीटों पर जनसभा करने के बाद आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीन राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। इन सभी सीटों पर 1 जून को आखिरी चरण में मतदान होना है।

Advertisment
author-image
Shreya Nakade
New Update
सीएम मोहन यादव का चुनावी दौरा 23 मई
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (  mp cm mohan yadav ) प्रदेश में मतदान के बाद अब दूसरे प्रदेशों में प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर जनसभा करने के बाद आज (23 मई) सीएम तीन प्रदेशों में चुनाव प्रचार करेंगे ( mohan yadav election campaign in three sattes ) । सीएम मोहन यादव पहले उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों महाराजगंज और कुशीनगर जाएंगे। इसके बाद झारखंड की जौनपुर लोकसभा सीट पर जनसभा करेंगे। सीएम बिहार के गया में एक स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इन सभी सीटों पर आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होने हैं।

यूपी की दो सीटों पर चुनावी प्रचार

सीएम मोहन यादव सुबह 12:15 बजे महाराजगंज के नौतनवा (  cm mohan yadav in uttar pradesh ) पहुचेंगे। वे यहां दो बार के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के चुनाव प्रचार करेंगे। सिग्रीवाल 2014 और 2019 में महाराजगंज से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उनके सामने कांग्रेस के आकाश सिंह की चुनौती है।

सीएम का दूसरा कार्यक्रम कुशीनगर लोकसभा सीट के रामकोला में दोपहर 2:00 बजे है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद विजय दुबे के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। विजय दुबे के सामने इंडिया गठबंधन की तरफ से सपा के अजय सिंह की चुनौती है। इसके अलावा पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

ये खबर भी पढ़िये...

Phalodi Satta Market : फलोदी ने भी जगाई बीजेपी की उम्मीद, बोला अबकी बार...

झारखंड में चुनावी जनसभा

उत्तर प्रदेश का दौरा समाप्त कर सीएम झारखंड ( mohan yadav in jharkhand ) जाएंगे। यहां झारखंड के जौनपुर में शाम 4 बजे सीएम मोहन यादव की चुनावी रैली है। यहां वे भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इस सीट पर 1999 के बाद से भाजपा की जीत नहीं हुई है। पिछले तीन चुनावों से बहुजन समाज पार्टी का ही इस सीट पर दबदबा है। ऐसे में सीएम मोहन यादव यह ट्रेंड बदलना चाहेंगे।

ये खबर भी पढ़िये...

एससी- एसटी वर्ग से देशभर में बनाए जाएंगे 100 महामंडलेश्वर

बिहार भी जाएंगे सीएम

सीएम मोहन यादव दिन का आखिरी कार्यक्रम बिहार में करेंगे। वे गया में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे होगा। मध्य प्रदेश में चुनाव खत्म होने के बाद सीएम मोहन यादव चुनाव प्रचार करने के लिए अन्य राज्यों के दौरे कर रहे हैं। 

thesootr links

 

 सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP CM Mohan Yadav मोहन यादव जनसभा मोहन यादव चुनाव प्रचार mohan yadav in jharkhand cm mohan yadav in uttar pradesh सीएम मोहन यादव मोहन यादव