/sootr/media/media_files/etIst0DKL50g51HsD24E.jpg)
आज फिर कांग्रेस को लग सकता है झटका
BHOPAL. मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई कांग्रेस के नेता आज BJP में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि जबलपुर से भी कई कांग्रेस नेता देर रात भोपाल के लिए निकले हैं। कुछ नेताओं ने तो अपने मोबाइल तक बंद कर लिए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में भोपाल, नरसिंहपुर और जबलपुर के कांग्रेस नेता भी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। इधर इंदौर से संजय शुक्ला भी BJP ज्वाइन करने वाले हैं।
BJP अध्यक्ष VD शर्मा ने पचौरी को बताया कांग्रेस की राजनीति का संत
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, "सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राजनीति के संत हैं। ऐसे व्यक्ति का कांग्रेस में स्थान नहीं है, इसलिए उनको लगा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जाकर कुछ काम करने की जरूरत है। आज वे भाजपा में… pic.twitter.com/gNdqWR2dEl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024
ये खबर भी पढ़िए...Lok sabha election 2024: टिकट वितरण में कांग्रेस निकली बीजेपी से आगे!
ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्य प्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात
कौन हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी
कांग्रेस की सरकार में वो कई मंत्रालयों के केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और लगातार चार बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। सुरेश पचौरी ने 1972 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और 1984 में राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने। वह 1984 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 1990, 1996 और 2002 में फिर से चुने गए। केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने रक्षा, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत और पेंशन और संसदीय मामलों की जिम्मेदारी संभाली थी। वे पार्टी के जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष भी रहे हैं।