लोकसभा चुनाव : प्रचार का रिपोर्ट कार्ड तैयार, मोदी या राहुल किसकी रैलियों ने बदला चुनाव परिणाम

Shreya Nakade | Jun 05, 2024, 11:28 IST
Share
रैलियों का स्ट्राइक रेट
रैलियों का स्ट्राइक रेट

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की जीत और विपक्ष की सीटों में बढ़ोतरी हुई है। चुनाव प्रचार में उत्तर प्रदेश में पीएम ने 28 सीटों पर प्रचार किया था। इसमें से 12 पर पार्टी की हार हुई है...

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे सभी के सामने हैं। एनडीए गठबंधन अपने 400 पार के दावे से कोसों दूर रह गई। गठबंधन के खाते में 292 सीटें आई। भाजपा को 240 सीटों पर जीत मिली। दूसरी ओर इंडिया ने 233 सीटें जीती। इसमें से कांग्रेस के नाम 99 सीटें रही।

प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी दोनों ने देशभर में कई रैलियां की। राहुल गांधी ने 67 तो पीएम ने चुनाव प्रचार में कुल 169 रैलियां और रोड शो किए। पीएम से करीब ढाई गुना ज्यादा रैलियों के बाद भी राहुल गांधी ने अपनी पार्टी की सीटों में बढ़ोतरी कराई। जबकि भाजपा की 63 सीटें कम हो गई। ऐसे में देखिए रीजन वाइस पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की रैलियों का विश्लेषण ( election campaign analysis ) -

देश में बराबरी का रहा असर


लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ( pm narendra modi ) ने कुल 169 रैलियां और रोड शो किए। इस दौरान कुल 167 सीटें कवर हुई। इनमें से 91 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। ऐसे में पीएम मोदी की रैलियों का स्ट्राइक रेट 54 परसेंट रहा।

दूसरी ओर राहुल गांधी ( rahul gandhi ) ने 25 सीटें कवर की। इनमें से कांग्रेस के खाते में 28 सीटें गई। राहुल गांधी का चुनाव प्रचार में स्ट्राइक रेट 43 परसेंट रहा।





























देश
राजनेताकुल रैलियांसीटे कवरसीट जीतीस्ट्राइक रेट
नरेंद्र मोदी1691679154%
राहुल गांधी67652843%


ये खबर भी पढ़िए...

MP Lok Sabha Result 2024 : कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में नकुलनाथ पस्त, BJP के विवेक बंटी साहू से 1 लाख 13 हजार 618 वोट से हारे

उत्तर प्रदेश में मोदी के प्रचार वाली 12 सीटों पर मिली हार।


उत्तर भारत में नरेंद्र मोदी का प्रभाव राहुल गांधी से ज्यादा दिखाई दिया। हालांकि सबसे ज्यादा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में पीएम की 28 सीटों पर प्रचार के बाद भी 12 सीटों पर भाजपा की हार हुई। हालांकि पूरे उत्तर भारत में पीएम का स्ट्राइक रेट 63 परसेंट रहा।

नरेंद्र मोदी ने 87 सीटों पर चुनावी रैलियां और रोड शो किए। इसमें से 55 पर एनडीए की जीत हुई। दूसरी ओर राहुल गांधी ने 39 सीटें कवर की। इसमें से इंडिया गठबंधन 12 ही सीटें जीत पाया। उनका स्ट्राइक रेट 31 परसेंट रहा।





























उत्तर भारत
राजनेताकुल रैलियांसीटे कवरसीट जीतीस्ट्राइक रेट
नरेंद्र मोदी89875563%
राहुल गांधी38391231%


ये वीडियो भी देखें...

पूर्णिया से 23847 वोटों से जीते पप्पू यादव, जीत के बाद भावुक हो रो पड़े

दक्षिण भारत में राहुल आगे


दक्षिण भारत में राहुल गांधी का कद बढ़ता जा रहा है। यहां उनका स्ट्राइक रेट 76 परसेंट रहा। जबकि पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट 41 परसेंट ही रहा। दक्षिण में पीएम ने 22 सीटें कवर की। इनमें से गठबंधन को 9 सीटों पर जीत मिली।

दूसरी ओर राहुल गांधी ने मोदी से कम 17 सीटें कवर की। इसके बावजूद उन्हें 13 सीटों पर सफलता मिली।





























दक्षिण भारत
राजनेताकुल रैलियांसीटे कवरसीट जीतीस्ट्राइक रेट
नरेंद्र मोदी2222941%
राहुल गांधी20171376%


ये वीडियो भी देखें...

लोकसभा चुनाव : आज हो सकती है NDA और विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक; सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं पेश

पूर्वी भारत में राहुल का स्ट्राइक रेट 0, पूर्वोत्तर में पीएम 100%


पूर्वी भारत में राहुल गांधी ने 3 ही सीटों पर चुनाव प्रचार किया। इन सीटों पर उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। दूसरी ओर पीएम ने पूर्व भारत में 31 रैलियां की। इसमें से 17 पर भाजपा जीती। उनकी चुनावी रैलियों का स्ट्राइक रेट 54 परसेंट रहा।

पूर्वोत्तर में राहुल गांधी ने एक भी रैली या रोड शो नहीं किया। दूसरी ओर पीएम ने इस रीजन में 2 रैलियां की और दोनों में भाजपा ने जीत दर्ज की।

ये खबर भी पढ़िए...

अयोध्या हारी बीजेपी , TV के राम को मेरठ का मिला राजपाठ

पश्चिम में 25 में से सिर्फ 8 सीट जीता पाए मोदी


पश्चिम क्षेत्र यानी गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा की कुल 25 सीटों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रचार किया। इनमें से भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीत पाई।
दूसरी ओर राहुल गांधी ने यहां सिर्फ 6 सीटें कवर की। हालांकि इसमें से 3 सीटों पर पार्टी को जीत भी दिलाई।

ये खबर भी पढ़िए...

गुजरात गांधीनगर सीट से अमित शाह 10 लाख वोटों से जीते

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • Rahul Gandhi
  • नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की रैलियों का विश्लेषण
  • नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी
  • 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे
  • चुनावी रैलियों का स्ट्राइक रेट
  • election campaign analysis
  • रैलियां और रोड शो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब