लोकसभा चुनाव : आज हो सकती है NDA और विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक; सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं पेश
Shreya Nakade | Jun 05, 2024, 09:31 IST
सरकार बनाने का दावा पेश
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने हैं। अब बारी सरकार बनाने की है। एनडीए के साथ-साथ आज विपक्षी गठबंधन के भी सरकार बनाने का दावा पेश करने के कयास लगाए जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे ( lok sabha election 2024 results ) अब साफ हो गए हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। NDA को 292 सीटें मिली है। बहुमत का आंकड़ा 272 होता है।
इसमें भाजपा के खाते में 240 सीटें गई है। यह बहुमत से 32 सीटें कम है। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन को 233 सीटें मिली है। इसमें कांग्रेस की 99 सीटें हैं। करीबी आंकड़ों के चलते दोनों ही दल सरकार बनाने की सांठ-गांठ बैठा सकते हैं।
एनडीए करेगी सरकार बनाने का दावा
चुनाव नतीजों के बाद अब सरकार बनाने की तैयारियां शुरु हो गई है। आज बुधवार को राष्ट्रपति के सामने एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपने सहयोगी दलों के नेता नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को फोन कर बैठक के लिए बुलाया है। एनडीए गठबंधन में भाजपा को 240 सीटों के अलावा, जेडीयू को 12, टीडीपी को 16, लोक जनशक्ति पार्टी को 5 और शिवसेना शिंदे गुट को 7 सीटें मिली है।
ये खबर भी पढ़िए...
मोदी शपथ ग्रहण के लिए राष्ट्रपति भवन 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद , तैयारियां शुरू
इंडिया गठबंधन भी पेश कर सकती है दावा
राहुल गांधी ने कल चुनाव नतीजों के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज INDIA गठबंधन की बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा होगी। ऐसे में इंडिया गठबंधन के भी सरकार बनाने का दावा पेश करने के कयास लगाए जा रहे हैं।
दरअसल भाजपा के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। उसे सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाना होगा। ऐसे में अगर जनता दल यूनाइटेड के नीतीश कुमार और तेलगु देशम पार्टी (TDP) के चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा का साथ छोड़ इंडिया में चले गए तो इंडिया की सरकार बन सकती है।
इंडिया की 233 सीटों में अगर इन दोनों पार्टियों और अन्य पार्टियां जो किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है, इन्हें जोड़ दिया जाए तो इंडिया की सरकार बन सकती है। अब देखना होगा कि क्या यह सत्ता पलट होता है और इंडिया गठबंधन की सरकार बन सकती है या नहीं।
ये खबर भी पढ़िए...
thesootr.com MP Lok Sabha Result 2024 : कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में नकुलनाथ पस्त, BJP के विवेक बंटी साहू से 1 लाख 13 हजार 618 वोट से हारे
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम
| Party | Seat |
| Bharatiya Janata Party - BJP | 240 |
| Indian National Congress - INC | 99 |
| Samajwadi Party - SP | 37 |
| All India Trinamool Congress - AITC | 29 |
| Dravida Munnetra Kazhagam - DMK | 22 |
| Telugu Desam - TDP | 16 |
| Janata Dal (United) - JD(U) | 12 |
| Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackrey) - SHSUBT | 9 |
| Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar - NCPSP | 8 |
| Shiv Sena - SHS | 7 |
| OTH | 63 |
| Total | 542 |
ये खबर भी पढ़िए...
नरेंद्र मोदी 22 साल और 6 चुनाव में पहली बार अपनी पार्टी को बहुमत नहीं दिला सके
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari