पीएम मोदी की प्लानिंग : तीसरी बार फिर मोदी सरकार का विजन क्या है, जानिए

CHAKRESH | Mar 17, 2024, 09:17 IST
Share
modi planning
modi planning

पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव का समय है। हमारे विपक्ष के साथी भी कागजों पर सपने बुनने में लगे हैं। पीएम मोदी ने अगले पांच साल के लिए सरकार की योजनाओं को सामने रखा और 5 साल के प्लान लोगों के सामने रखे। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Delhi. लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगते ही दूसरी पार्टियां उम्मीदवारों के नाम छांटने में जुटी हैं तो दूसरी ओर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने अगले कार्यकाल की प्लानिंग का पूरा ब्लू प्रिंट सबके सामने रख दिया। पीएम ने बताया कि किस तरह सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से समाज के निचले और मध्यम वर्ग के तबके का जीवन आसान किया है। पीएम मोदी ने अगले पांच साल के लिए सरकार की योजनाओं को सामने रखा। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शिरकत की और अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं।

विपक्ष तो अभी सपने बुन रहा है

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव का समय है। हमारे विपक्ष के साथी भी कागजों पर सपने बुनने में लगे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप्स का जिक्र करते हुए कहा कि 10 साल पहले तक कुछ सौ ही स्टार्टअप्स होते थे और आज करीब सवा लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं। यह स्टार्टअप्स देश के 600 से ज्यादा जिलों में फैले हैं और छोटे- बड़े शहरों में नौजवान स्टार्टअप क्रांति की अगुवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जब मोदी ने खुद ही लिखा...

इस तरह रखा अगले 5 साल का विजन

पीएम मोदी ने अगले पांच साल के लिए सरकार की योजनाओं को सामने रखा और 5 साल के प्लान लोगों के सामने रखे। जानिए क्या खास है पीएम मोदी की प्लानिंग में

1- मैं दावे से कह सकता हूं कि आने वाले पांच वर्ष भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने वाले होंगे।

2- आने वाले पांच साल इस अनसर्टेन वर्ल्ड के लिए एक स्थिर, समर्थ और सशक्त भारत की गारंटी के होंगे।

3- आने वाले पांच साल भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई ऊंचाई देने वाले होंगे।

4- आने वाले पांच साल भारतीय रेल के कायाकल्प के होंगे।

5- आने वाले पांच साल बुलेट ट्रेन से लेकर वंदे भारत ट्रेन के विस्तार के होंगे।

6- आने वाले पांच साल वॉटर-वे के अभूतपूर्व इस्तेमाल के होंगे।

7- आने वाले पांच साल में आप भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट को नया रिकॉर्ड बनाते हुए देखेंगे।

8- आने वाले पांच साल में आप भारत के स्पेस सेक्टर की एक नई उड़ान देखेंगे। गगनयान की सफलता देखेंगे।

9- आने वाले पांच साल में आप देश के युवाओं के लिए नए सेक्टर के उदय देखेंगे।

10- आने वाले पांच साल में आप भारत की सोलर पावर को घर-घर में पहुंचता हुआ देखेंगे।

11- आने वाले पांच साल में आप भारत इलेक्ट्रिक व्हीकल की मैन्युफैक्चरिंग में रिकॉर्ड वृद्धि देखेंगे।

12- आने वाले पांच साल में आप सेमीकंडक्टर मिशन, हाईड्रोजन मिशन का जमीन पर प्रभाव देखेंगे।

13- आने वाले पांच साल में आप निर्णायक नीतियां बनते और निर्णायक फैसले होते हुए देखेंगे।

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • पीएम मोदी
  • पीएम मोदी की प्लानिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई