मध्य प्रदेश में मोदी - दो दिन में कवर करेंगे 11 सीट, आज सागर और बैतूल में रैली तो भोपाल में रोड शो

CHAKRESH | Apr 24, 2024, 07:03 IST
Share
modi in mp
modi in mp

दो दिन के इस चुनावी दौरे से मोदी भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, सागर, टीकमगढ़, खजुराहो, सागर, दमोह, मुरैना, ग्वालियर और भिंड यानी कुल 11 लोकसभा सीटों को सीधे तौर पर कवर करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार और गुरुवार को दो दिन मप्र में तूफानी चुनावी दौरा करेंगे। वे दो दिन के इस दौरे में सागर, हरदा, भोपाल और मुरैना जाएंगे। बता दें कि इन चारों जगह 7 मई को मतदान होना है, लेकिन मोदी की सभाओं के स्थान इस तरह से तय किए गए हैं कि 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान वाली सीटों पर भी लाभ लिया जा सके। दो दिन के इस चुनावी दौरे से मोदी भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, सागर, टीकमगढ़, खजुराहो, सागर, दमोह, मुरैना, ग्वालियर और भिंड यानी कुल 11 लोकसभा सीटों को सीधे तौर पर कवर करेंगे।

दलित मतदाताओं पर निगाह

बुधवार दोपहर मोदी की सागर में जनसभा है। यहां मोदी उसी बड़तूमा में सभा करेंगे जहां पिछले साल उन्होंने रविदास मंदिर का भूमिपूजन किया था। अभी इस मंदिर का निर्माण चल रहा है। इस स्थान से सीधे तौर पर बसपा के प्रभाव वाले अनुसूचित जाति वर्ग को भाजपा के पक्ष में करने का प्रयास है। सागर की यह सभा बुंदेलखंड की सभी सीटों टीकमगढ़, खजुराहो, सागर और दमोह पर असर डालेगी।

लोकसभा चुनाव में मोदी के दौरे

  • 7 अप्रैल को जबलपुर में रोड शो
  • 9 अप्रैल को बालाघाट में रैली
  • 14 अप्रैल को पिपरिया में रैली
  • 19 अप्रैल दमोह में रैली
  • 24 अप्रैल को सागर, हरदा और भोपाल
  • 25 को मुरैना
Tags:
  • पीएम मोदी
  • नरेंद्र मोदी
  • मध्य प्रदेश में मोदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा