PM Narendra Modi : महंत के बयान पर बवाल, PM बोले - मैं डरने वाला नहीं
Marut raj | Apr 08, 2024, 18:03 IST
PM Narendra Modi responded to the statement of Congress leader Charandas Mahant द सूत्र
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए आए पीएम मोदी ने महंत के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है।
रायपुर. कांग्रेस नेता चरणदास महंत ( Congress leader Charandas Mahant ) द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) को लेकर दिए गए बयान पर उठा विवाद थमता नहीं दिख रहा है। प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आए पीएम मोदी ने उनके बयान का हवाला देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है। आप ही बताए गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए की नहीं। मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म किया उन्होंने बचाने का काम किया। पीएम मोदी जगदलपुर के आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
पीएम मोदी ने सभा के दौरान कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गई थी। पहले दिल्ली से 1 रुपए निकलता था और 15 पैसा गांव तक पहुंचता था। कांग्रेसियों को लगा था कि इन्हें लूट का लाइसेंस मिल गया है। भाजपा की सरकार आते ही ये लाइसेंस कैंसिल कर दिया। अब लूट का लाइसेंस कैंसिल कर दिया तो ये मुझे गाली देते हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर आज कड़ी कार्रवाई हो रही है।
कोरोना काल में मैंने कहा था मैं देश के हर गरीब के साथ खड़ा हूं। मोदी सरकार ने आपको मुफ्त टीका लगवाया, गरीबों को मुफ्त राशन की दुकानें खुलवाई। मुफ्त राशन और मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए 4 लाख करोड़ खर्च किए गए। आगे भी मुफ्त राशन की योजना जारी रहेगी। मैंने 34 लाख करोड़ रुपए लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। दिल्ली से पूरा पैसे निकलकर लोगों के खातों में पहुंचा।
भाजपा की पहली प्राथमिकता गरीबों की चिंता है। जब तक गरीब की चिंता दूर नहीं करूंगा चैन से नहीं बैठूंगा। 18 लाख गरीबों को आवास की स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना शुरू की गई। सीजीपीएससी घोटाले की जांच शुरू कर दी गई। आयुष्मान योजना की शुरुआत से लोगों को लाभ मिल रहा।
मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है। यहां के पूरे परिवार को विकसित बनाना है। छत्तीसगढ़ से मेरा इतना प्यार है कि देश में हुए दूसरे प्रधानमंत्री से भी ज्यादा बार मैं यहां आया हूं। मेरा एक काम करना, घर-घर जाना और लोगों से मेरा राम-राम कहना।
नकुलनाथ देशभर में सबसे अमीर उम्मीदवार
कितने महीने बाद होगी Anant Ambani and Radhika Merchant की शादी, पढ़िए
राहुल के रणनीतिकार उतरे चुनावी रण में, जानिए कौंन हैं ये
दलबदलुओं से कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी को कैसे हो रहा ज्यादा नुकसान, जानें
पहले 15 पैसे गांव तक पहुंचते थे

मैं देश के साथ खड़ा रहा
कोरोना काल में मैंने कहा था मैं देश के हर गरीब के साथ खड़ा हूं। मोदी सरकार ने आपको मुफ्त टीका लगवाया, गरीबों को मुफ्त राशन की दुकानें खुलवाई। मुफ्त राशन और मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए 4 लाख करोड़ खर्च किए गए। आगे भी मुफ्त राशन की योजना जारी रहेगी। मैंने 34 लाख करोड़ रुपए लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। दिल्ली से पूरा पैसे निकलकर लोगों के खातों में पहुंचा।
गरीबों की चिंता मेरी पहली प्राथमिकता
भाजपा की पहली प्राथमिकता गरीबों की चिंता है। जब तक गरीब की चिंता दूर नहीं करूंगा चैन से नहीं बैठूंगा। 18 लाख गरीबों को आवास की स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना शुरू की गई। सीजीपीएससी घोटाले की जांच शुरू कर दी गई। आयुष्मान योजना की शुरुआत से लोगों को लाभ मिल रहा।
...कहना मोदी जी ने राम-राम कहा है
मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है। यहां के पूरे परिवार को विकसित बनाना है। छत्तीसगढ़ से मेरा इतना प्यार है कि देश में हुए दूसरे प्रधानमंत्री से भी ज्यादा बार मैं यहां आया हूं। मेरा एक काम करना, घर-घर जाना और लोगों से मेरा राम-राम कहना।
नकुलनाथ देशभर में सबसे अमीर उम्मीदवार
कितने महीने बाद होगी Anant Ambani and Radhika Merchant की शादी, पढ़िए
राहुल के रणनीतिकार उतरे चुनावी रण में, जानिए कौंन हैं ये
दलबदलुओं से कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी को कैसे हो रहा ज्यादा नुकसान, जानें
शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो
By Sourabh Bhatnagar
संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे
By Sanjay Gupta
मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने
By Ashish Bhardwaj
RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी साक्षात्कार इसी माह
By Jageshwar prasad
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
By Harrison Masih
आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म
By Jyoti Mahender Bhardwaj