नकुलनाथ देशभर में सबसे अमीर उम्मीदवार, MP से 27 प्रत्याशी करोड़पति

Marut raj | Published:
Share
ADR releases report regarding candidates for the first phase of Lok Sabha elections 2024 द सूत्र the sootr
ADR releases report regarding candidates for the first phase of Lok Sabha elections 2024 द सूत्र the sootr

716 करोड़ की संपत्ति के साथ छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ देशभर में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। एडीआर की रिपोर्ट में पहले चरण में शामिल उम्मीदवारों का अध्ययन किया गया है।

भोपाल. एडीआर ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के प्रत्याशियों को लेकर रिपोर्ट जारी की है। एडीआर रिपोर्ट ( ADR report )के अनुसार देशभर में सबसे ज्यादा अमीर उम्मीदवार मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ( Nakulnath ) हैं। उन्होंने चुनावी हलफनाम में 716 करोड़ की संपत्ति की जानकारी दी है।

19 प्रतिशत प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले


मध्य प्रदेश में 88 में से 27 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के उम्मीवार है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे कमलेश्वर पटेल, दिनेश यादव और सम्राट सिंह भी करोड़पति हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राजेश मिश्रा, आशीष दुबे, भारती पारधी, हिमाद्री सिंह भी करोड़पति की सूची में शामिल हैं। मध्य प्रदेश के पहले चरण में चुनावी मैदान में उतरे 19 प्रतिशत प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 9 पर गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। ज्ञात हो कि एमपी में लोकसभा चुनाव के पहले फेस में कुल 88 उम्मीदवार मैदान में हैं। 19 अभ्यर्थियों ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। 9 लोगों के नामांकन रिजेक्ट हुए थे।

कहां से कितने उम्मीदवार


लोकसभा इलेक्शन 2024 में सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी जबलपुर से किस्मत आजमाएंगे। शहडोल में सबसे कम 10 उम्मीदवार मैदान में है। सीधी में 17, छिंदवाड़ा में 15, मंडला में 14 और बालाघाट में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।



एडीआर रिपोर्ट लोकसभा चुनाव 2024 पहला चरण ADR Report Lok Sabha Elections 2024 First Phase

नकुलनाथ की संपत्ति

Tags:
  • नकुलनाथ
  • ADR report
  • Nakulnath
  • नकुलनाथ की संपत्ति
  • एडीआर रिपोर्ट
  • एडीआर रिपोर्ट लोकसभा चुनाव 2024 पहला चरण
  • ADR Report Lok Sabha Elections 2024 First Phase
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर