मोदी 3.0 में शिवराज सिंह चौहान की एंट्री, पीएम के साथ ली मंत्री पद की शपथ

Shreya Nakade | Jun 09, 2024, 19:36 IST
Share
शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री
शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री

18वीं लोकसभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय मंत्री का पदभार मिला है। उन्होंने आज पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगातार तीसरी बार देश के पीएम के तौर पर शपथ ली ( pm narendra modi oath )। उनके साथ कई नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली ( narendra modi cabinet )। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से नवनिर्वाचित सांसद शिवराज सिंह चौहान भी इसमें शामिल थे ( shivraj singh chouhan cabinet minister )।

शिवराज सिंह चौहान 6वीं बार विदिशा के सांसद चुनकर आए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले वे 5 बार विदिशा से सांसद चुनकर आए थे। हालांकि उस समय उन्हें मंत्री पद नहीं दिया गया था। अब मध्य प्रदेश भाजपा के सबसे प्रतिष्ठित नेता होने के नाते उन्हें केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिवराज सिंह चौहान क्यों बने केंद्रीय मंत्री ?


शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में भजपा के सबसे प्रचलित नेता है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। हालांकि इसके बाद उन्हें फिर से मुख्यमंत्री न बनाने का निर्णय लिया गया। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था। हालांकि यह शिवराज सिंह को केंद्र की राजनीति में लाने की तैयारी थी।

2014 लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को अपने गढ़ विदिशा से टिकट दी गई। यहां पर उनका प्रदर्शन बिलकुल उम्मीदके अनुसार रहा। शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की।

शिवराज सिंह चौहान एक साफ छवि वाले नेता है। महिलाओं के बीच उनकी भैया के रुप में पॉपुलैरिटी है। 4 बार के सीएम रहने के बाद उनके पद में प्रमोशन होना तो तय था। शिवराज सिंह चौहान जैसे नेता को सिर्फ एक सांसद बनाकर नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में उनके जैसे कद्दावर नेता को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...

शिवराज के गृह जिले के बुधनी में बनेगा 40 एकड़ में संघ सैनिक स्कूल

शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक करियर


1972 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े

1975 : अध्यक्ष, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल छात्र संघ

1975-1976 : आपातकाल के खिलाफ भूमिगत आंदोलन में भाग लिया

1976-1977 : आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत कैदी (मीसाबंदी)

1977-1978 : संगठन सचिव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भोपाल

1978-1980 : संयुक्त सचिव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्यप्रदेश

1980-1982 : महासचिव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्यप्रदेश

1982-1983 : राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

1984-1985 : संयुक्त सचिव, भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश

1985-1988 : महासचिव, भारतीय जनता युवा मोर्चा

1988-1991 : अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश

1991-1992 : संयोजक, अखिल भारतीय केशरिया हिंदू वाहिनी

1992 : अध्योध्या में कार सेवा के दौरान जेल

1992-1996 : महासचिव, भारतीय जनता युवा मोर्चा

1997-2000 : महासचिव, भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश

2000-2003 : राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा

2003-2005 : राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता पार्टी

2005-2006 : प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश

2014-2022 : सदस्य, भारतीय जनता पार्टी पार्लियामेंट्री बोर्ड

2018 : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

2019 : सदस्यता अभियान के प्रमुख, भारतीय जनता पार्टी

ये खबर भी पढ़िए...

विधानसभा चुनाव बाद पहली बार मोदी से मिले शिवराज, दिल्ली में हुई चर्चा

एक्टिव पॉलिटिक्स में शिवराज सिंह चौहान


1990 : बुधनी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक का चुनाव जीता

1991 : विदिशा संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद का चुनाव जीता

1996 : विदिशा संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद का चुनाव जीता

1998 : विदिशा संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार सांसद का चुनाव जीता

1999 : विदिशा संसदीय क्षेत्र से चौथी बार सांसद का चुनाव जीता

2004 : विदिशा संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार सांसद का चुनाव जीता

2005 : पहली बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला

2006 : बुधनी में विधानसभा का उपचुनाव जीता

2008 : बुधनी से तीसरी बार विधायक और दूसरी बार मुख्यमंत्री बने

2013 : बुधनी से चौथी बार विधायक और तीसरी बार मुख्यमंत्री बने

2018 : बुधनी से पांचवीं बार विधायक चुने गये

2020 : चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने

2023 : बुधनी से छठवीं बार विधायक का चुनाव जीता

2024 : में विदिशा संसदीय क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों से छठवीं बार चुनाव जीता

ये खबर भी पढ़िए...

बुधनी से कार्तिकेय सिंह चौहान लड़ेंगे या कोई और... भाजपा में चर्चा शुरू

शिवराज सिंह चौहान के पद


4 बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

6 बार विधायक

6 बार सांसद

ये खबर भी पढ़िए...

MP Lok Sabha Result 2024 : विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 8 लाख 21 हजार 408 वोट से जीते

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • pm narendra modi oath
  • narendra modi cabinet
  • shivraj singh chouhan cabinet minister
  • शिवरजा सिंह चौहान का राजनीतिक करियर
  • शिवराज सिंह चौहान क्यों बने कंद्रीय मंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज