विधानसभा चुनाव बाद पहली बार मोदी से मिले शिवराज, दिल्ली में हुई चर्चा

BP shrivastava | Feb 10, 2024, 09:06 IST
Share
Modi wth Shiraj
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव (assembly elections) के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में संसद भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

NEW DELHI. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव (assembly elections) के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में संसद भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

निर्धारित कार्यक्रम कैंसिल कर दिल्ली रवाना हुए


पूर्व सीएम शिवराज सिंह का गुरुवार को सीहोर जिले के लाडकुई में गांव चलो अभियान के तहत रात्रि विश्राम का कार्यक्रम तय था। लेकिन, देर रात अचानक उन्हें दिल्ली से फोन आया और वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को कैंसिल कर दिल्ली रवाना हो गए थे।

तन्खा के करीबी ने बदली पार्टी, क्या प्रदेश के बड़े नेता करने वाले हैं BJP का रुख ?

15-20 मिनट हुई दोनों नेताओं के बीच चर्चा


पूर्व सीएम शिवराज सिंह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच करीब 15-20 मिनट तक चर्चा हुई। हालांकि ना तो पीएमओ और ना ही शिवराज सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की गईं।

नरसिम्हा राव, चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न देने पर जताया आभार


पीएम से मिलने के बाद गुना सांसद केपी यादव और खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संसद परिसर में मीडिया से चर्चा की। जिसमें उन्होंने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और वैज्ञानिक स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

क्या है श्वेतपत्र, जिसे ला रही मोदी सरकार, क्या है इसकी अहमियत

लोकसभा चुनाव के पहले मिल सकती है अहम जिम्मेदारी


मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी नेतृत्व ने शिवराज सिंह चौहान की जगह डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया। इसके करीब दो महीने बीतने के बाद भी शिवराज की पार्टी में कोई भूमिका तय नहीं हो पाई है।

शिवराज सिंह को केन्द्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा में दक्षिण के तीन राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में भेजा गया था। अब मध्यप्रदेश की 5 राज्यसभा सीटों और लोकसभा चुनाव के पहले उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

हरदा ब्लास्ट पर विधानसभा में कांग्रेस का हल्ला बोल, सदन से वॉकआउट

दिल्ली जाने से पहले कहा- 29 सीटें मोदी जी की झोली में डालेंगे


दिल्ली जाने से पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी के लाड़कुई में गांव चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा- मध्यप्रदेश में वर्तमान में 29 में से 28 सीटें बीजेपी के पास हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की 29 की 29 सीटों पर बीजेपी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गले में 29 कमल के फूलों की माला पहनाई जाएगी।

क्राइम रिकॉर्ड रहा तो BJP में नो एंट्री, भोपाल आया दिल्ली से फरमान

यह भी कहा शिवराज ने


शिवराज सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास पथ पर अग्रसर है और डबल इंजन की सरकार मध्यप्रदेश में नित नए रिकॉर्ड बना रही है। मोदी जी के मन में एमपी है और एमपी के मन में मोदी है। इसलिए लोकसभा चुनाव में इस बार 29 सीटों पर बीजेपी परचम लहराएगी और मोदी जी की झोली में 29 की 29 सीटें डालेगी।

दिल्ली से अजमेर पहुंचे शिवराज सिंह


दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद शुक्रवार शाम को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान राजस्थान के अजमेर पहुंचे। यहां मेयो कॉलेज में आयोजित वर्ड काउंट-2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित किया।

उन्होंने कहा- मैं मप्र के बच्चों का मामा हूं। हम सब भारत मां के लाल भेदभाव का कहां सवाल। एक तो मामा उसको कहते हैं जो मां का भाई होता है। और दूसरा वो होता है जो बच्चों से मां जितना प्यार करता है मां-मां। मेरे बच्चों मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं आई लव यू।

शिवराज बोले - मैं खडूस नेता नहीं


शिवराज सिंह ने कहा कि ...और कुछ ना बांटो प्यार तो बांटते चलो, मैं खडूस नेता नहीं हूं। जो कभी मुस्कराए ही ना। मैं मप्र में भी बच्चों के साथ मस्ती करता, मुस्कराता हूं। जहां भी जाता हूं। बच्चे गले से लिपट जाते हैं। मैं चीफ गेस्ट नहीं, अतिथि वो होता है जिसके आने की तिथि तय नहीं होती। मेरी तारीख तो इस कार्यक्रम की संचालक तय करवा कर आई थीं।

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • नरेंद्र मोदी
  • विधानसभा चुनाव
जिंदगीभर सरकार की सेवा, अब इलाज के लिए संघर्ष! एमपी के पेंशनर्स ने सीएम से की कैशलेस सुविधा की मांगी

By Ramanand Tiwari

जिंदगीभर सरकार की सेवा, अब इलाज के लिए संघर्ष! एमपी के पेंशनर्स ने सीएम से की कैशलेस सुविधा की मांगी
एमपी में 5 लाख खनिज वाहनों पर लगेगा माइनिंग टैग, टूटने पर परिवहन बंद! कलेक्टरों को एक महीने का समय

By Ramanand Tiwari

एमपी में 5 लाख खनिज वाहनों पर लगेगा माइनिंग टैग, टूटने पर परिवहन बंद! कलेक्टरों को एक महीने का समय
योजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, सीएम मोहन यादव की कलेक्टरों को दो टूक, अब खुद करेंगे औचक निरीक्षण

By Ramanand Tiwari

योजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, सीएम मोहन यादव की कलेक्टरों को दो टूक, अब खुद करेंगे औचक निरीक्षण
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब SIT करेगी, CM मोहन यादव के निर्देश पर 5 सदस्यीय टीम गठित

By Sumit Kumar

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच अब SIT करेगी, CM मोहन यादव के निर्देश पर 5 सदस्यीय टीम गठित
नरबलि के लिए किडनैप किए गए बच्चे को पुलिस ने मथुरा से छुड़ाया, आरोपी का 150 किमी तक किया पीछा

By Jageshwar prasad

नरबलि के लिए किडनैप किए गए बच्चे को पुलिस ने मथुरा से छुड़ाया, आरोपी का 150 किमी तक किया पीछा
डिंडौरी स्वास्थ्य विभाग में 60 लाख रुपए से अधिक का गबन! दो पूर्व CMHO समेत 6 पर FIR, EOW ने की कार्रवाई

By Amresh Kushwaha

डिंडौरी स्वास्थ्य विभाग में 60 लाख रुपए से अधिक का गबन! दो पूर्व CMHO समेत 6 पर FIR, EOW ने की कार्रवाई
नगर सैनिकों को हर महीने मिलेगा 30,870 रुपए मानदेय, 7900 जवानों को राहत, महंगाई भत्ता 58 फीसदी के हिसाब से जुड़ेगा

By VINAY VERMA

नगर सैनिकों को हर महीने मिलेगा 30,870 रुपए मानदेय, 7900 जवानों को राहत, महंगाई भत्ता 58 फीसदी के हिसाब से जुड़ेगा