दमोह में जगह नहीं मिली तो विकास यात्रा में महिलाओं को कुचलते हुए निकली गाय, आधा दर्जन महिलाएं अस्पताल में भर्ती

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
दमोह में जगह नहीं मिली तो विकास यात्रा में महिलाओं को कुचलते हुए निकली गाय, आधा दर्जन महिलाएं अस्पताल में भर्ती

DAMOH. भाजपा सरकार की विकास यात्रा भले ही 25 फरवरी को खत्म हो गई है, लेकिन दमोह भाजपा की विकासयात्रा 26 फरवरी को भी जारी रही। रविवार को नगर पालिका क्षेत्र के कछियाना मोहल्ले में चल रही विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान अचानक एक गाय सैकड़ों लोगों की भीड़ में घुसी और कई लोगों को घायल कर दिया। हालांकि, घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थी। गाय के पंडाल में घुसते ही अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाकर भागे। इसके बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों के द्वारा इलाज शुरू किया गया। एक महिला को ज्यादा चोट आई है, जबकि अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं।



इस तरह हुई घटना



कछियाना मोहल्ले में नया बाजार 1,2,3,4,5 की विकास यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें भाजपा नेताओं के द्वारा सभा आयोजित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। पंडाल बीच सड़क पर लगा था और पैदल चलने भी जगह नहीं थी। इसलिए जब गाय के पंडाल के पास खड़ी हुई तो किसी ने गाय को भगाया और वह पंडाल के अंदर दौड़ लगाते हुए आ गई और लोगों को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शी भाजपा कार्यकर्ता मोंटी रैकवार ने बताया कि वह मंच से भाषण दे रहे थे इसी दौरान एक बच्चे के पीछे एक गाय दौड़ती हुई आई। लोगों ने गाय को वापस भगाया, लेकिन अचानक गाय पलटी और तेजी से दौड़ते हुए भीड़ में घुस गई। इस दौरान उसने कई लोगों को घायल कुचल दिया जिसमें महिलाएं ज्यादा घायल हुई हैं। एक महिला बेहोश है और कई महिलाएं घायल है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।घायलों में कुसुमरानी नामदेव, रिंकी अहिरवार, सुमत रानी और अन्य महिलाएं घायल हैं सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।



यह खबर भी पढ़ें



दमोह में विकास यात्रा में विधायक के साथ पंचायत सचिव ने की अभद्रता, विधायक ने तत्काल करवाया निलंबित



इसमें पूरा दोष नगर पालिका प्रशासन का है



इस घटना को लेकर मोंटी रैकवार ने नगर पालिका प्रशासन पर अवस्थाओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास यात्रा के कार्यक्रम पहले से तय होते हैं जिसकी पूरी जानकारी नगरपालिका को होती है। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा यहां पर मवेशियों को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी इसलिए यह हादसा हुआ है। इसमें पूरा दोष नगर पालिका प्रशासन का है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाय इतनी तेज गति से पंडाल में घुसी के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और गाय ने दौड़ लगाते हुए लोगों को कुचलना शुरू कर दिया जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। बता दें सभा में करीब 400-500 लोग मौजूद थे।



25 फरवरी को खत्म हो गई विकास यात्रा



भाजपा सरकार के द्वारा पूरे मप्र में 8 से 25 फरवरी तक अपनी विकास यात्रा निकाली थी जिसमें विधायक और सांसदों को गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देनी थी। इस विकास यात्रा में प्रशासन के अधिकारियों को भी शामिल रहना था ताकि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा उन्हें लाभ दिलाया जाए। वहीं दमोह में 26 फरवरी को भाजपा ने अपनी विकास यात्रा निकाली, जबकि इसका समापन 25 को हो गया। कछियाना मोहल्ला में इसी सभा के दौरान यह घटना घटित हो गई।


MP News एमपी न्यूज Vikas Yatra in Damoh दमोह में विकास यात्रा Cow enters Vikas Yatra crushes women half a dozen women injured विकास यात्रा में घुसी गाय महिलाओं को कुचला आधा दर्जन महिलाएं घायल