जबलपुर में प्रियंका गांधी की जनसभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेसियों ने की चर्चा, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बैठक में होंगे शामिल

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
जबलपुर में प्रियंका गांधी की जनसभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेसियों ने की चर्चा, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बैठक में होंगे शामिल

अरुण तिवारी, BHOPAL. अभा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के 12 जून को जबलपुर आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसकी रूपरेखा पर चर्चा करने जबलपुर में संभाग तथा आसपास के अन्य जिलों के वरिष्ठ नेताओं ने श्रीमती गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने 20 मार्च को बैठक आहूत की है। बैठक में मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि श्रीमती गांधी के आगमन की तैयारियों को लेकर 20 मई 2023 को जबलपुर संभाग सहित आसपास के अन्य जिलों जिसमें के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों, मण्डलम, सेक्टरों के अध्यक्ष भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।



कांग्रेस के पहले दर्जे के स्टार प्रचारक



दरअसल कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर आता है। नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ाव की वजह से लोग भी उन्हें देखने-सुनने बेकरार रहते हैं। जिसको देखते हुए कांग्रेस ने आने वाले विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद प्रियंका गांधी के हाथों से जबलपुर में कराने का निर्णय लिया, जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। 



यह खबर भी पढ़ें



मप्र में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक, 1168 सदस्य होंगे शामिल, मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजनों को लेकर होगी चर्चा



चुनाव अभियान की शुरूआत जबलपुर जिले से करना गौरव की बात



प्रियंका गांधी 12 जून को शहर में आमसभा के जरिए चुनावी अभियान का आगाज करेंगी। इस जनसभा में ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोगों को लाने की तैयारी में कांग्रेस संगठन जुटा हुआ है। उधर मेयर और नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि प्रियंका गांधी का प्रदेश के चुनाव अभियान की शुरूआत जबलपुर से करना पूरे जिले के कांग्रेसियों के लिए गौरव की बात है। निश्चित रूप से इसके जरिए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। देश के हृदय स्थल में शुरू होने वाला यह अभियान पूरे प्रदेश के लिए बहुत खास होगा। 



1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी



बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की आमसभा में 1 लाख से ज्यादा लोगों को शामिल करने की योजना बनाई गई है। स्थल चयन को लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। शुरूआती तौर पर गोलबाजार मैदान पर चर्चा हुई लेकिन उसकी क्षमता महज 20 से 25 हजार लोगों तक सीमित है। माना जा रहा है कि कर्नाटक चुनाव का परिणाम आने के बाद इस काम में गति आएगी।


discussion of senior Congressmen preparations for public meeting MP News Priyanka Gandhi in Jabalpur Priyanka will come to MP on 12th वरिष्ठ कांग्रेसियों की चर्चा जनसभा की तैयारी एमपी न्यूज जबलपुर में प्रियंका गांधी मप्र में 12 को आएंगी प्रियंका
Advertisment