MP में BJP नेताओं की नाराजगी कांग्रेस की संजीवनी, उम्मीदवार बनाने की तैयारी! दीपक फोन पर बोले- 6 मई को कांग्रेस जॉइन कर रहा हूं

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
MP में BJP नेताओं की नाराजगी कांग्रेस की संजीवनी, उम्मीदवार बनाने की तैयारी! दीपक फोन पर बोले- 6 मई को कांग्रेस जॉइन कर रहा हूं

अरुण तिवारी, BHOPAL. चुनाव पास आते ही प्रदेश की सियासत में दलबदल का खेल शुरू हो गया है। इस दलबदल में कांग्रेस अपने लिए उम्मीद तलाश रही है। चुनावी साल में दलबदल आमतौर पर टिकट की शर्तों पर ही होता है। बीजेपी के वे नेता अब नाराज हो गए हैं जो सिंधिया समूह के बीजेपी में शामिल होने के कारण बेटिकट होने वाले हैं। इन नाराज नेताओं को कांग्रेस अपना उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है। दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के स्पष्ट संकेत के बाद बीजेपी के नेता उनको मनाने लगे हैं। इससे परेशान होकर दीपक जोशी ने अपना फोन बंद कर लिया था।



नाराज भाजपाइयों पर कांग्रेसी नजर 



कांग्रेस अब बीजेपी के नाराज नेताओं पर डोरे डालने लगी है। कांग्रेस के नेता बीजेपी की कमजोर कड़ियों को तोड़ने की जुगत में लगे हैं। कांग्रेस की इन नेताओं पर नजर है।



दीपक जोशी : बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी तीन बार विधायक रह चुके हैं। शिवराज सरकार में दीपक जोशी मंत्री भी रहे हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में हाट पिपल्या सीट से दीपक जोशी कांग्रेस के मनोज चौधरी से हार गए थे। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए तो मनोज चौधरी भी बीजेपी के हो गए। उपचुनाव में बीजेपी ने मनोज चौधरी को उम्मीदवार बनाया। मनोज जीतकर विधायक बन गए। अब 2023 के चुनाव में बीजेपी से मनोज के दोबारा टिकट की संभावना है। दीपक जोशी इससे नाराज हैं और वे लगातार अपनी नाराजगी दिखाते रहे हैं। दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल होने की बात कह चुके हैं।



भंवर सिंह शेखावत : लंबे समय से भंवर सिंह शेखावत भी बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। शेखावत तीन बार के विधायक हैं। 2018 के चुनाव में वे कांग्रेस के राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव से चुनाव हारे थे। दत्तीगांव अब बीजेपी सरकार में मंत्री हैं। अब चुनाव में भंवर सिंह शेखावत को टिकट मिलने की उम्मीद नजर नहीं आती। कांग्रेस शेखावत को बदनावर से अपना उम्मीदवार बनाना चाहती है।



रामलाल रौतेल : अनूपपुर से रामलाल रौतेल दो बार विधायक रह चुके हैं। 2018 वे कांग्रेस के बिसाहूलाल सिंह से चुनाव हारे थे। अब बिसाहूलाल सिंह बीजेपी में शामिल होकर मंत्री बन चुके हैं। बीजेपी इस बार बिसाहूलाल सिंह की जगह उनके पुत्र को टिकट दे सकते हैं। रामलाल रौतेल फिर बेटिकट रह जाएंगे। यही कारण है कि रौतेल भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस की नजर रौतेल पर भी है। रौतेल को यदि कांग्रेस अपने पाले में लाने में कामयाब होती है तो वे अनूपपुर से कांग्रेस उम्मीदवार हो सकते हैं।



केपी यादव : बीजेपी के सांसद केपी यादव पर भी कांग्रेस की नजर है। केपी यादव गुना से सांसद हैं और उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर ये सीट हासिल की है। अब जबकि सिंधिया बीजेपी के हो चुके हैं तो केपी यादव की टिकट पर खतरा मंडराने लगा है। केपी यादव की यदि सिंधिया के साथ पटरी नहीं बैठती है तो वे नया विकल्प सोच सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस चाहती है कि केपी यादव उनके साथ आकर विधानसभा चुनाव लड़ें।



मुदित शेजवार : सांची सीट पर लंबे समय तक बीजेपी के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर शेजवार का कब्जा रहा है। सांची विधानसभा सीट से 2018 में कांग्रेस के प्रभुराम चौधरी चुनाव जीते। प्रभुराम चौधरी अब बीजेपी में शामिल होकर मंत्री बन चुके हैं। गौरीशंकर शेजवार की राजनीतिक विरासत संभालने से पहले ही मुदित का बीजेपी में राजनीतिक कॅरियर लगभग खत्म सा हो गया है। सांची से बीजेपी फिर प्रभुराम चौधरी को टिकट देगी। ऐसे में मुदित पर कांग्रेस का मन आ गया है। कांग्रेस मुदित को सांची से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाना चाहती है।



डैमेज प्रबंधन में जुटी बीजेपी



बीजेपी अब अपने डैमेज कंटोल में जुट गई है। दीपक जोशी से बीजेपी नेता लगातार संपर्क कर रहे हैं। यही कारण है कि दीपक जोशी ने अपना फोन बंद कर लिया है। बीजेपी के प्रदेश संवाद प्रमुख आशीष अग्रवाल कहते हैं कि सब बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और कोई पार्टी से नाराज नहीं है। ये कांग्रेस के दिवा स्वप्न हैं जो कभी पूरे नहीं होंगे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कहते हैं कि आगे-आगे देखिए होता है क्या।



दीपक जोशी हमारे परिवार के एक अभिन्न अंग है



दीपक जोशी जी परिवार के वरिष्ठ सदस्य हैं। कैलाश जोशी जी ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश को खड़ा किया है वह हमारे लिए आइडियल है। दीपक जोशी भी कैबिनेट के मंत्री रहे और हर जिम्मेदारी पर रहे इसीलिए कभी-कभी छोटी मोटी बातें हो जाती हैं। हम लोग मनुष्य हैं कोई हंड्रेड परसेंट एक्यूरेट नहीं होता, दीपक जोशी हमारे परिवार के एक अभिन्न अंग है। हमारे नेता है इसलिए मुझे लगता है ऐसी कोई बात नहीं होगी ना है छोटी मोटी बातें चलती रहती है दीपक जोशी और भारतीय जनता पार्टी तो मिलजुल के ऐसी बातें उनके अंदर नहीं आई है और आई भी होगी तो हमारा संवाद है हमारे आपसी पद्धति है हम उन चीजों पर समाहित करते हैं।



सत्यनारायण सत्तन ने अपनी ही पार्टी को दिखाया आईना



बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने अपनी ही पार्टी को आईना दिखाया है। सत्यनारायण ने कहा कि मैं सत्य का पुजारी हूं। झूठ बोलने का मेरा काम नहीं है। दीपक जोशी और शेखावत के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के आगे चलकर बुरे हाल होने वाले हैं। अभी 2 लोगो की बात कर रहे हैं, इसमें असंख्य जीरो लगेंगे। बीजेपी को वरिष्ठ नेताओं की हाय खा जाएगी।



दीपक जोशी फोन पर बोले- 6 मई को कांग्रेस जॉइन कर रहा हूं



द सूत्र ने दीपक जोशी से फोन पर बात की। दीपक जोशी अपने पिता कैलाश जोशी का फोटो लेकर 6 मई को कांग्रेस जॉइन करने की बात कर रहे हैं। 6 मई को अभी वक्त है, क्या उसके पहले बीजेपी दीपक जोशी को मनाने में सफल हो पाएगी या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।


BJP's Sanjivani of Congress BJP leader in MP Madhya Pradesh's politics heats up MP News उम्मीदवार बनाने की तैयारी एमपी न्यूज भाजपाई बने कांग्रेस की संजीवनी मप्र में BJP नेता गरमाती मप्र की सियासत preparation to make candidate
Advertisment