ग्वालियर में कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर पर एफआईआर, प्रदेश महामंत्री को दी जान से मारने की धमकी

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
ग्वालियर में कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर पर एफआईआर, प्रदेश महामंत्री को दी जान से मारने की धमकी

जितेंद्र सिंह, GWALIOR. चुनाव से पहले ही समर्थन को लेकर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। ग्वालियर ग्रामीण से कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी कर रहे साहब सिंह गुर्जर का कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री से समर्थन को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि साहब सिंह ने प्रदेश महामंत्री से न सिर्फ गाली-गलौच की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने साहब सिंह गुर्जर के खिलाफ एमआईआर दर्ज करवा दी है। 



प्रदेश महामंत्री से मांगने गया था समर्थन



कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री दशरथ सिंह गुर्जर की एफआईआर के अनुसार 02 जून शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे भतीजे देवू का फोन आया कि चाचा आफिस आ जाओ। जब वह ऑफिस पहुंचे तो वहां साहब सिंह पहले से बैठा था। साहब सिंह ने उससे कहा कि वो जो भी कार्यक्रम करेगा वह उनके साथ रहें। इस पर दशरथ सिंह ने कहा कि पार्टी जहां आदेश करेगी वह वहां रहेंगे। यदि पार्टी के नाम पर व्यक्तिगत कार्यक्रम होगा तो मैं उसमें आने के लिए बाध्य नहीं हूं। दशरथ सिंह बाहर आ गया। साहब सिंह भी बाहर आ गया। इसके बाद दशरथ सिंह को साहब सिंह गंदी-गंदी गाली देने लगा। उसने धमकी दी कि अगर मेरे साथ नहीं रहोगे तो जान से खत्म कर दूंगा। 



ग्रामीण में कांग्रेस से टिकट की दावेदारी 



पूर्व प्रदेश महामंत्री साहब सिंह गुर्जर ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी कर रहा है। पहले भी कई बार विधानसभा टिकट की दावेदारी कर चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर बसपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। इस बार साहब सिंह पूरी ताकत के साथ टिकट की दावेदारी करना चाहते हैं, जिसके चलते कांग्रेस के अन्य नेताओं से समर्थन जुटाने में लगे हैं।



यह खबर भी पढ़ें



मध्यप्रदेश में विनय सहस्त्रबुद्धे ने बीजेपी में मचे घमासान पर क्यों कहा कभी-कभी मन विचलित हो जाता है



गोले के मंदिर थाना में मामला दर्ज



कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री दशरथ सिंह ने साहब सिंह के खिलाफ गोले के मंदिर थाना में गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। थाना पुलिस ने साहब सिंह के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।


ग्वालियर में साहब सिंह गुर्जर पर FIR मप्र में कांग्रेस में घमासान State General Secretary threatened to kill him MP News FIR on Saheb Singh Gurjar in Gwalior Furore in Congress in MP एमपी न्यूज प्रदेश महामंत्री को दी जान से मारने की धमकी
Advertisment