/sootr/media/post_banners/c5468bca2faeae16b251e6e9cb3867786acb326b0321a3b27d87f0d314e0e7e5.jpeg)
BHOPAL. दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। राजधानी भोपाल स्थित दशहरा मैदान कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह से 2023 का चुनावी शंखनाद किया। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने किसानों की हमेशा लड़ाई लड़ी है। जब कार्यकर्ता सम्मेलन इतना बड़ा है, तब जनसभा कितना बड़ी होगी। हमारे यहां भी मालवा है और आपके यहां भी। दोनों की परेशानी भी एक जैसी है।
बीजेपी और कांग्रेस नफरत की राजनीति करती हैः मान
भोपाल में सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में पिछले 1 साल में 26 हजार से ज्यादा सरकारी नियुक्ति दी। पंजाब की 87 फीसदी जनता का बिल शून्य आता है। गन्ने किसानों को 384 करोड़ दिए गए। हम किसी पार्टी को छोड़कर नहीं आए हैं। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया है। बीजेपी और कांग्रेस नफरत की राजनीति करती है। एमपी के जनता ने वोट कांग्रेस को दिया, लेकिन सरकार बाद में बीजेपी की बन गई। जनता अब कांग्रेस पर भरोसा नहीं करती है। जनता जानती है कि कांग्रेस को वोट देंगे, तो सरकार बीजेपी की बनेगी।
यह खबर भी पढ़ें
केंद्र सरकार को अफसर चलाते हैं
उन्होंने आगे कहा कि हम सब काम जनता से पूछकर करते हैं। आपके पैसे जो खा गया, वो मोदी जी का दोस्त है। LIC बेच दी और रेल बेच दिया। मीडिया को थोड़ा खरीद कर सबको बेच दिया। कांग्रेस चेंज नहीं एक्सचेंज है। कांग्रेस कार्यालय पर लिख देना चाहिए यहां विधायक बिकते हैं। अफसर देश नहीं चला सकते हैं। केंद्र सरकार को अफसर चलाते हैं। हम फ्री देते हैं और हमारा राज्य कर्जदार भी नहीं बनता है। हम जनता से लेकर जनता को देते हैं। ये फ्री की रेवड़ी नहीं है। पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए मान ने कहा कि ‘बड़े साहब’ कहते हैं कि में रेल के डिब्बों के चाय बेचता था। अब 'बड़े साहब' ने रेल ही बेच दी। 'बड़े साहब' ने रेल से लेकर तेल तक, सब बेच दिया। केंद्र सरकार 'हम दो हमारे दो' के नारे पर चल रही है। ऊपर वाले दो यानी अडाणी और अंबानी। मान ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस चेंज नहीं, एक्सचेंज हो गई है। कांग्रेस सेल पर है।
वोट किसी को दो, सरकार बीजेपी की बनती हैः केजरीवाल
इससे पहले भोपाल स्टेट हैंगर पर केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आजादी के बाद से अब ये हालत हो गई है कि वोट किसी को दो, सरकार बीजेपी की बनती है। दशहरा मैदान पर प्रदेशभर से आप कार्यकर्ता आए हुए हैं। आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप पाठक और प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह करीब एक महीने से मप्र में ही डेरा डाले हैं। संदीप पाठक प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कार्यकर्ताओं की बैठकें ले चुके हैं। आप नेताओं का दावा है कि कार्यक्रम में बीजेपी, कांग्रेस और दूसरे दलों के कई नेता और पदाधिकारी AAP जॉइन करेंगे।
प्रदेश में AAP की 1 मेयर और 52 पार्षद
आम आदमी पार्टी ने पिछले साल हुए नगरीय निकाय के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे थे। सिंगरौली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने रानी अग्रवाल को मेयर बनाने में कामयाबी हासिल की। सिंगरौली के अलावा पार्टी के प्रदेश भर में 52 पार्षद जीते थे। नगरीय निकाय के चुनाव में AAP को 6.3% वोट मिले थे। पंचायत चुनाव में 10 जिला पंचायत सदस्य, 27 जनपद पंचायत सदस्य और 118 सरपंच चुनाव जीते थे।
जनता से पूछकर ही होगा मप्र में आप के मुख्यमंत्री का चेहरा
AAP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का कहना है, हमारी पार्टी की यही नीति रही है कि हम मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुनाव के मैदान में जाते हैं। लेकिन, हमारा उम्मीदवार जनता के ऊपर थोपा नहीं जाएगा, बल्कि हम जनता से पूछकर ही मप्र में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेंगे।
भ्रष्टाचार हमारी पार्टी में करो
बीजेपी का विपक्ष के नेताओं से कहना है की भ्रष्टाचार करना है तो हमारी पार्टी में आकर करो या फिर जेल चले जाओ ऐसा धंधा बीजेपी में चल रहा है। आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला व्यापमं घोटाला है जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने किसी को आज तक जेल नहीं भेजा। क्योंकि वो सब उनके अपने हैं और एक और दिल्ली के शिक्षा मंत्री को जेल में डाल दिया है।
पीएम को पढ़ा लिखा होना चाहिए
जिस दिन प्रधानमंत्री ने मनीष को जेल में डाल दिया तो उस दिन लगा मुझे की देश के पीएम को पढ़ा लिखा होना चाहिए। अगर देश के पीएम पढ़े लिखे होते तो पता होता की शिक्षा कितनी जरूरी है। एक पढ़े लिखे पीएम को अर्थशास्त्र, विज्ञान तकनीकी आदि की जानकारी होती है। पीएम कम पढ़ा लिखा होता है तो उसे कोई भी बेवकूफ बना देता है।
कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के
जितने भी कच्चे कर्मचारी सरकार में हैं उनकी सबकी मांग रहती है की हमको पक्का करो और पंजाब में हमने 25 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया है। मध्य प्रदेश में जितने भी कच्चे कर्मचारी होंगे सबको पक्का कर देंगे। वादा पूरा नहीं हुआ तो वोट मांगने नहीं आऊंगा। एक मौका आप पार्टी को दे दो काम नहीं करूं तो दुबारा आपके पास वोट मांगने नहीं आऊंगा।
1 लाख भीड़ का दावा रहा अधूरा
आप आदमी पार्टी का दावा था की दशहरा मैदान में 1 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी, लेकिन भीड़ की संख्या 20 हजार तक भी नहीं पहुंच सकीं।
वीडियो देखें-