MP पुलिस भर्ती परीक्षा
द सूत्र फिर 100% सही: 20 दिन आगे बढ़ी MP पुलिस भर्ती परीक्षा, ESB ने जारी की नई तारीख
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की नई तारीख घोषित हो गई है, अब 19 नवंबर की जगह 9 दिसंबर से परीक्षा होगी।
एक बार फिर द सूत्र की खबर 100 फीसदी सही साबित हुई है। मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के 7 हजार 500 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित होने के बाद द सूत्र ने पहले ही बताया था कि परीक्षा की नई तारीख 15 से 20 दिन आगे बढ़ सकती है। आखिरकार हुआ भी वही।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सोमवार को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का नया कैलेंडर जारी कर दिया है।
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित होने के बाद लाखों अभ्यर्थियों के मन में सवाल था कि आखिर परीक्षा कब होगी? इसी बीच द सूत्र ने अपनी खबर में बताया था कि परीक्षा की तारीख 15 से 20 दिन आगे बढ़ सकती है। अब कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी नए Exam Schedule ने द सूत्र की खबर पर मुहर लगा दी है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक परीक्षा अब 9 दिसंबर से शुरू होगी। पहले यह परीक्षा 19 नवंबर से होनी थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले मंडल ने इसे स्थगित कर दिया था। इसके बाद से अभ्यर्थी नई तारीख का इंतजार कर रहे थे। यानी परीक्षा की तारीख पूरे 20 दिन आगे बढ़ गई है।
मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह राहत भरी खबर है। नया Exam Calendar जारी होने के साथ ही परीक्षा की तारीख को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म हो गई है। अब अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी 9 दिसंबर के हिसाब से करनी होगी।
दरअसल मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के 7 हजार 500 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। करीब साढ़े सात लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। भर्ती के विज्ञापन में ही 19 नवंबर से परीक्षा शुरू होने की तारीख दी गई थी, लेकिन यह तारीख निकलने के बाद भी परीक्षा शुरू नहीं हुई।
ईएसबी के अधिकारियों ने द सूत्र को परीक्षा टलने की औपचारिक पुष्टि की थी। अधिकारियों ने कहा था कि परीक्षा की तैयारियों में कुछ समय और लग रहा है। इसलिए तैयारियों के लिए परीक्षा को आगे बढ़ाया गया है। वहीं परीक्षा अब कब होगी इसके जवाब में अधिकारियों ने कहा था कि ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। अगले 15 से 20 दिन में ही परीक्षा कराने की बात अधिकारियों ने द सूत्र को कही थी।
बता दें कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इस भर्ती में पीएचडी, इंजीनियरिंग और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके युवा भी नौकरी पाने की उम्मीद में आवेदन किए हैं। यानी सिपाही बनने की दौड़ में बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा हासिल कर चुके युवा भी शामिल हैं।
आवेदन करने वालों में 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने बीई या बीटेक किया है। वहीं 28 उम्मीदवार पीएचडी कर चुके हैं। इसके अलावा करीब 2 हजार उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा और 6 हजार के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट है।
वहीं 41 हजार उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट हैं, जबकि 2 लाख 77 हजार ग्रेजुएशन कर चुके हैं। इसके अलावा 3 लाख 41 हजार उम्मीदवार 12वीं पास हैं।
द सूत्र ने पहले ही बता दिया था
9 दिसंबर से शुरू होगी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा
लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म
6 अक्टूबर तक मांगे थे ऑनलाइन आवेदन
ईएसबी ने दी थी यह जानकारी
परीक्षा के लिए पीएचडी धारक, इंजीनियर भी
आवेदन करने वालों में 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने बीई या बीटेक किया है। वहीं 28 उम्मीदवार पीएचडी कर चुके हैं। इसके अलावा करीब 2 हजार उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा और 6 हजार के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट है।
वहीं 41 हजार उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट हैं, जबकि 2 लाख 77 हजार ग्रेजुएशन कर चुके हैं। इसके अलावा 3 लाख 41 हजार उम्मीदवार 12वीं पास हैं।
MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी
By Sanjay Gupta
भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इंस्टाग्राम पर नेताओं की पोस्ट की पहुंच घटी, राजनीतिक कंटेंट के एल्गोरिदम में मेटा ने किए बदलाव
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सिंहस्थ 2028 में दिखेगा उज्जैन का नया रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक का खाका तैयार, 33 कामों को हरी झंडी
By Arohi Raj
राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में 601 करोड़ के बैराज पर सवाल, खतरे में चित्रकोट जलप्रपात! जानें आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर
By Harrison Masih
राजस्थान में मुफ्त इलाज की योजनाओं के बावजूद जनता ने जेब से खर्च किए 18,704 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल
By Raghvendra Singh Rathore