/sootr/media/post_banners/4b222048e603dea04c7e6040c1560236e00238b350b7534ad15251160990ee7f.jpeg)
गौरव शुक्ला, REWA. रीवा शहर में लगा कांग्रेस पार्टी का बोर्ड जो जनमानस में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल मामला यह है कि रीवा नगर निगम के कांग्रेस महापौर अजय मिश्रा (बाबा) द्वारा नव वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में जो फ्लैक्स लगवाया गया है, उसमें 'नया साल नई सरकार और मध्यप्रदेश की पुकार कमलनाथ सरकार' शब्द का उल्लेख किया गया है। वहीं कमलनाथ को मध्यप्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें
बोर्ड को देखकर लोग हैरत में हैं
कांग्रेस पार्टी का बोर्ड चर्चा का विषय बन गया है, कांग्रेस पार्टी के महापौर के सौजन्य से लगवाया गया बोर्ड कई सवालों को जन्म दे रहा है। सवाल यह कि चुनाव को अभी 10 महीने बाकी है, उसके पहले ही कांग्रेस पार्टी के लोग नई सरकार और भावी मुख्यमंत्री की घोषणा कर चुके हैं। लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि भविष्य में क्या होगा, यह कांग्रेस पहले से ही क्यों तय मान कर चल रही है। राजनीति है वक्त पर सियासत के मोहरे बदल जाते हैं, इसके बावजूद अभी से इस प्रकार कि भावी घोषणा समझ से परे है।