News Strike: PM की अपील के बाद पेट्रोल का इस्तेमाल घटाने पर जोर, अफसरों पर भी लागू होंगी शर्तें?
Harish Divekar | May 16, 2026, 07:00 IST
Photograph: (thesootr)
News Strike: पेट्रोल की बढ़ती कीमत के बीच प्रधानमंत्री ने इस्तेमाल घटाने की अपील की। मंत्री काफिले घटा रहे हैं। पर अफसरों को भी कार पूलिंग अपनानी चाहिए।
ऐसे समझें पूरा मामला...
- पीएम ने पेट्रोल बचाने की दो बार अपील की।
- मंत्री और सीएम ने काफिले घटाए।
- वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे लागू।
- अफसरों के गाड़ियों पर करोड़ों रुपए खर्च।
- कार पूलिंग से अफसर पेट्रोल बचा सकते हैं।
ये आपने सोचा है। मंत्रियों के लंबे काफिलों पर सबकी नजर है, लेकिन अफसरों की कितनी गाड़ियां चल रही हैं। लाट साहब की मिसेज जब डॉगी को घुमाने निकलती हैं तो बड़े ठाठ से गाड़ी लेकर ही जाती हैं। बच्चे को स्कूल छोड़ना हो तो गाड़ी। एक्टिविटी क्लास जाना हो तो गाड़ी और तो और सब्जी लेने के लिए भी फोर व्हीलकर ही निकलता है।
प्रदेश में अफसरों की गाड़ियों पर करोड़ रुपए खर्च होते हैं। आपको हैरानी होगी ये जानकर कि कई अफसर अलॉटेट व्हीकल से ज्यादा गाड़ियां लेकर घूम रहे हैं।
नेताओं ने काफिले घटाए, पेट्रोल बचाने की अपील
मध्यप्रदेश के सीएम समेत दोनों डिप्टी सीएम और कई मंत्री काफिले से गाड़ियां घटा चुके हैं। मप्र के अलावा दिल्ली, यूपी, गुजरात, राजस्थान के सीएम अपने काफिले की गाड़ियां घटा चुके हैं और अन्य मंत्रियों को भी ऐसा करने के लिए निर्देशित कर चुके हैं।
पेट्रोल बचाने से लेकर वर्क फ्रॉम होम की कवायद
दिल्ली में फ्यूल सेविंग केंपेन चल पड़ा है। जिसका नाम है मेरा भारत मेरा योगदान। इसके तहत 90 दिन तक हर हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम होगा। एक दिन नो व्हीकल डे के रूप में मनाया जाएगा और मंडे मेट्रो के नाम से मेट्रो का सफर होगा।
इस पहल पर विपक्ष भी सरकार के साथ दिखा। कल प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का एक साथ जाता हुआ वीडियो खूब वायरल हुआ। कार पूलिंग का वो भी एक अच्छा उदाहरण था।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: आगे-आगे रूम फ्रेशनर, पीछे-पीछे मंत्री, क्या ऐसे औचक निरीक्षण से बेहतर होंगे सरकारी अस्पतालों के हालात?
नेताओं के काफिले के अजब नजारे
करीब नौ जगह से ऐसी तस्वीरें आईं जिनमें नेता गाड़ियों के काफिले के साथ नजर आए। किसान मोर्चा के भिंड जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव करीब सौ गाड़ियों के साथ दिखे। वो खुद बग्घी पर सवार थे। वीडियो वायरल होते ही उन्हें पद से हटा दिया गया है।
नेताओं के काफिले में कितनी गाड़ियां
प्रीतम सिंह लोधी 12 मई को 200 गाड़ियों के साथ मंदिर पहुंचे। टिकेंद्र प्रताप सिंह भी किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनने के बाद 60 से 70 कारें लेकर जिला कार्यालय पहुंचे।
बताया गया कि उनके साथ गाड़ियां ज्यादा थीं, लेकिन कुछ वाहन आधे रास्ते से ही लौटा दिए। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पवन पाटीदार दो दर्जन गाड़ियों के साथ चंबल दौरे पर निकले।
सिंगरौली विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल तीस से ज्यादा गाड़ियों के साथ निकले। हालांकि, वो खुद ई रिक्शे में सवार थे। लेकिन तीस गाड़ियों के काफिले को कैसे जस्टिफाई कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: OBC आरक्षण पर जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले महाआंदोलन की तैयारी
महिला अध्यक्ष काफिले से लगा जाम
मंत्री दर्जा प्राप्त सत्येंद्र भूषण सिंह और राकेश सिंह जादौन खुद ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनके साथ लंबा काफिला भी पहुंचा। इस बीच मंत्री गौतम टेटवाल का वीडियो भी वायरल हुआ जो बस से ही एक सारंगपुर से पचोर गए और फिर स्कूटी से बाकी का सफर तय किया।
सबका अपना-अपना अंदाज है अपने-अपने तरीके हैं। लेकिन सबके लिए ये समझ लेना भी बहुत जरूरी है कि पेट्रोल को लेकर स्थिति गंभीर है और किफायत से इस्तेमाल करना वाकई जरूरी है।
राजनेताओं पर लगाम, अफसर भी सोचें
इस कटौती की चर्चा के बीच मप्र के अफसरों पर क्या असर पड़ेगा। क्या अफसरों की अफसरशाही में कमी आएगी या गाड़ियों की आदि हो चुकी उनकी फैमिली के ठाठ कुछ कम होंगे। ये सब बहुत सोचने वाली बात है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : दलित और अल्पसंख्यक इंजीनियरिंग से सत्ता तक पहुंचे थलापति विजय! मप्र का रुख करेंगे तो कांग्रेस-बीजेपी का क्या होगा ?
अफसरों की गाड़ी का चौंकाने वाला खर्च
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 600 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां हैं जो किराए पर चल रही हैं। इन गाड़ियों पर हर महीने 25 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। जिस तरह हर स्तर के राजनेता के लिए गाड़ियों का काफिला तय है। उसी तरह अफसरों के लिए भी वित्त विभाग ने नियम साफ बता रखे हैं।
नियम के अनुसार प्रदेश में सीएस या सीएस लेवल के अधिकारी भी 18 लाख रुपए से ज्यादा की गाड़ी किराए पर नहीं ले सकते, जबकि प्रदेश के कई अफसरों के पास 35–35 लाख रुपए तक की गाड़ी किराए पर है। जैसे इनोवा क्रिस्टा।
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीडब्लयूडी के उपयंत्री, नगरीय विकास और आवास विभाग के उप संचालक, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर, आरटीओ और तहसीलदार स्तर के भी कई अफसर यही गाड़ी इस्तेमाल कर रहे हैं।
अफसरों की गाड़ियों के खर्च पर सवाल
तो क्या सरकारी अफसर राजनेताओं की तरह पेट्रोल का इस्तेमाल करने जैसा कोई एग्जाम्पल सेट नहीं करेंगे। जो गाइडलाइन सारे राजनेताओं के लिए है, मजबूरी ही सही आम आदमी भी किफायती हो रहा है।
तो क्या अफसरों के ठाठ में कोई कमी आएगी। क्या उन्हें परिस्थितियों को समझते हुए पेट्रोल का इस्तेमाल कम करने पर विचार नहीं करना चाहिए। कम से कम इतना तो हो ही सकता है कि साहेब के ऑफिस जाने के बाद सरकारी वाहन का घर के पर्सनल कामों में इस्तेमाल न हो।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव कांग्रेस, जमीन पर गायब, क्या ऐसे लड़ेगी आदिवासी, किसानों की लड़ाई?
कार पूलिंग के बारे में भी सोचें अफसर
बहुत सारे अफसर एक ही ऑफिस जाते हैं यानी कि मंत्रालय या उसके आसपास स्थित सतपुड़ा या विंध्याचल बिल्डिंग। क्या ये सारे अफसर कार पूलिंग करके ऑफिस नहीं जा सकते। कई बार तो ऐसा भी नजारा दिखा है कि पति पत्नी दोनों अफसर हैं। और दोनों अलग-अलग गाड़ी से एक ही बिल्डिंग में जाते हैं।
क्या ऐसी अफसर फैमिली एक साथ एक कार में ऑफिस नहीं जा सकते। ये बहुत अच्छा मौका है सारे अफसरों के पास, इस बारे में सोचने का और एक अच्छा एग्जाम्पल सेट करने का। पर सवाल ये है कि क्या वो ऐसा कर पाएंगे। या सरकार उन पर लगाम कसने के लिए कोई तरीका निकाल पाएगी।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava