सिंधिया बोले- जो पार्टी देश को दिवालिया करना चाहती थी, वह खुद ही हो गई

Jitendra Shrivastava | Feb 11, 2024, 21:49 IST
Share
scindia on congress
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आचार्य प्रमोद कृष्णम के निष्कासन को लेकर बोले।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आचार्य प्रमोद कृष्णम के निष्कासन को लेकर कहा कि कांग्रेस के पास कोई सोच नहीं है। सिंधिया ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की न कोई विचारधारा है, न ही कोई नीति है। अब वह दिवालिया हो गई है। राजनीति

BHOPAL. केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एक पार्टी जो पहले देश को दिवालिया करना चाहती थी, वह खुद ही दिवालिया हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निष्कासित करने पर दिया है। उनके निष्कासन पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

कांग्रेस की न कोई सोच है, न कोई विचारधारा

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा, जिस पार्टी की विचारधारा पहले देश को दिवालिया करने की थी अब वह खुद ही दिवालिया हो गई है। कांग्रेस पार्टी की न कोई सोच है, न कोई विचारधारा है, न कोई नीति है। केवल स्वत: की सोच है। जो पार्टी भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को नकारेगी, देश की जनता ने जैसे 10 साल तक नकारा था, वैसे ही आगे नकारेगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया जब से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं तब से ही वह लगातार कांग्रेस पर हमलावर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले MP में आईटी की एंट्री, कांग्रेसियों में हड़कंप

कमलनाथ पर बीजेपी में घमासान, अब डिप्टी सीएम ने क्या बोल दिया, जानिए

अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर निकाला

कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को निष्कासित करते हुए कहा है कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। कांग्रेस ने उन्हें छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है। इसके बाद आचार्य प्रमोद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता। इस ट्वीट में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जगह राहुल गांधी को टैग किया था।

मोदी को कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम का न्योता

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा भारत को बैंकरप्ट करने की थी। अब वह स्वतः ही बैंकरप्ट हो चुकी है। उसकी न कोई सोच बची है और न ही कोई विचारधारा या नीति है। जो पार्टी भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को नकारेगी, आने वाले लोकसभा चुनाव में भी जनता इस तरह ही कांग्रेस को नकारेगी। आचार्य प्रमोद का निष्कासन ऐसे वक्त हुआ जब उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें श्री कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम का न्योता दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी के अन्य नेताओं को भी न्योता दिया था।

Tags:
  • कांग्रेस
  • दिवालिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज