रतलाम में कमलनाथ के नारे तो लगे पर बैनर से गायब, फ्लैक्स पर विधायक के साथ दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, विक्रांत भूरिया नजर आए

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
रतलाम में कमलनाथ के नारे तो लगे पर बैनर से गायब, फ्लैक्स पर विधायक के साथ दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, विक्रांत भूरिया नजर आए

आमीन हुसैन, RATLAM. शहर में आयोजित कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग कार्यकर्ता सम्मेलन में लगे नेताओं के फ्लेक्स से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फोटो ही गायब थे। जबकि कमलनाथ के अलावा राहुल गांधी सोनिया गांधी से विधायक तक फोटो फ्लेक्स पर नजर आ रहे थे। फ्लेक्स पर जिसके फोटो नहीं उसी के नाम के जयकारे कार्यक्रम में लगा रहे थे। मंच से रतलाम जिले के आलोट विधानसभा से कांग्रेस के विधायक मनोज चावला ने जय जय कमलनाथ के नारे लगाए। 



कार्यक्रम में दिखी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अदरूनी कलह



दरअसल मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को आयोजित हुआ था। इसमे मंच पर एक बड़ा सा फ्लेक्स भी नेताओं के चित्रों से भरा पड़ा थे, लेकिन जिसके नाम के कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने जयकारे लगाई शहर के ये नेता उसी के फोटो फ्लेक्स पर लगाना भूल गए। जबकि प्रदेश भर के बड़े नेता कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं, वहीं रतलाम में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन में पीसीसी चीफ कमलनाथ की फोटो नदारद दिखाई दिए। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने मंच से जय जय कमलनाथ के नारे भी लगाए थे। कहीं ना कहीं इसमे कांग्रेस कार्यकर्ता की असंतुष्टि झलकती हैं। यहां तक कि ऐसा कांग्रेस का ऐसा कोई कार्यक्रम नही होता जिसके फ्लेक्स में कमलनाथ की फोटो न दिखाई दे।



कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखी खींचतान 



कार्यक्रम 2 दिन पहले होटल हीरा पैलेस में शहर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था। इसमें कांग्रेस के विधायकों सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए थे। बता दें कि कांग्रेस के सम्मेलन में इन नेताओं को भाषण बाजी देना याद रहा, लेकिन जो पूर्व प्रदेश के मुखिया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पीसीसी चीफ कमलनाथ का बैनर में फोटो लगाना याद नहीं रहा।



यह खबर भी पढ़ें



इंदौर के विजयनगर थाने में खुफिया विभाग का कांस्टेबल ही निकला फर्जी, STF ने पकड़ा लेकिन फिर आ गए मंत्री, अधिकारियों के फोन, छोड़ दिया



चुनाव तो अटल बिहारी वाजपेई भी हारे थे चेतन्य कश्यप क्या चीज हैः प्रभु राठौड़



विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साधने में जुट गई है। दोनों ही दल लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और समन्वय स्थापित करने में लगे हैं। इसके साथ ही गली मोहल्ले में जाकर आमजन से संपर्क साधा जा रहा है। कार्यक्रम में मंच से कांग्रेस नेता प्रभु राठौड़ ने कहा चुनाव तो अटल बिहारी वाजपेई भी हारे थे तो चेतन्य कश्यप क्या चीज है। हम भी रतलाम सीट जीत कर दिख सकते हैं।


MP News राहुल सोनिया भी नजर आए फ्लैक्स पर विधायक के फोटो Kamal Nath in Ratlam नारे तो लगे पर बैनर से गायब रतलाम में कमलनाथ Rahul Sonia also appeared MLA's photo on the flanks slogans were raised but disappeared from the banner एमपी न्यूज
Advertisment