सरकार BPL परिवारों की बेटियों को देगी 2500 रुपए सालाना, राजस्थान आपकी बेटी योजना में ऐसे करें अप्लाई
Anjali Dwivedi | Nov 13, 2025, 17:30 IST
yojana
राजस्थान सरकार की आपकी बेटी योजना BPL परिवारों की उन बेटियों को आर्थिक मदद देती है। जिन्होंने अपने माता-पिता या किसी एक को खो दिया है। क्लास 1 से 12 तक की बेटियों को 2100 से 2500 सालाना मिलते हैं। पूरी जानकारी यहां देखें।
राजस्थान सरकार ने आपकी बेटी योजना शुरू की है। यह योजना स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने चलाई है। इसका मकसद बेटियों को आगे पढ़ने में मदद करना है। यह योजना उन बेटियों के लिए है जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रही हैं। इन्हें क्लास 1 से 12 तक इकोनॉमिक मदद मिलती है। इस योजना को राजस्थान बालिका शिक्षा फाउंडेशन चलाता है।
इस योजना के तहत सालाना पैसे दिए जाते हैं।
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी जैसे-
इस योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जाता है।
पर माता-पिता या अभिभावक को खुद अप्लाई नहीं करना है।
ये खबरें भी पढ़ें...
कृषि यंत्र अनुदान योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को 40-70 फीसदी तक मिलेगी सब्सिडी
छत्तीसगढ़ सरकार फ्री सिलाई मशीन योजना 2025: महिलाओं को मिलेगी मुफ्त सिलाई मशीन!
MP Kalyani Sahayata Yojna के तहत श्रमिक विधवाओं को मिलती है 12 हजार की मदद,जानें कैसे
एमपी सरकार की बड़ी सौगात, अब सिर्फ 5 रुपए में किसानों को मिलेगा बिजली कनेक्शन
किसे कितनी आर्थिक मदद मिलेगी?
- 2,100/- हर साल उन छात्राओं को मिलते हैं, जो क्लास 1 से 8 तक में पढ़ रही हैं।
- 2,500/- हर साल उन छात्राओं को मिलते हैं, जो क्लास 9 से 12 तक में पढ़ रही हैं।
योजना के लिए जरूरी योग्यता
- आवेदन करने वाली राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली एक छात्रा होनी चाहिए।
- वह राजस्थान के सरकारी स्कूल में पढ़ रही हो।
- वह क्लास 1 से 12 के बीच में पढ़ रही हो।
- आवेदन करने वाले का परिवार BPL (गरीबी रेखा से नीचे) कैटेगरी में आना चाहिए।
- छात्रा ने अपने एक माता-पिता या दोनों को खो दिया हो।
योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
पर माता-पिता या अभिभावक को खुद अप्लाई नहीं करना है।
- स्कूल से संपर्क करें: योजना का फायदा लेने के लिए आपको अपने सरकारी स्कूल से संपर्क करना होगा।
- शाला दर्पण पर डेटा एंट्री: स्कूल अधिकारी शाला दर्पण पोर्टल पर लॉगिन करते हैं। उन्हें स्टूडेंट टैब में फॉर्म-9 भरना होता है।
- पात्रता का चुनाव: स्कूल BPL और अनाथ/सिंगल पेरेंट कैटेगरी में छात्राओं को चुनते हैं। यह चुनाव क्लास के हिसाब से होता है।
- लाभार्थी को मंजूरी: स्कूल लॉगिन से बेनिफिशियरी स्कीम पोर्टल पर जाना होता है। वहां पात्र छात्राओं की लिस्ट को अप्रूव करके लॉक किया जाता है।
- DEO से वेरिफिकेशन: लॉक किया गया डेटा DEO (जिला शिक्षा अधिकारी) के लॉगिन पर जाता है। DEO OTP से फाइनल वेरिफिकेशन पूरा करते हैं।
- जन आधार वेरिफिकेशन: यह जरूरी है कि सबमिट करने से पहले जन आधार वेरिफाइड हो। क्योंकि DBT से पैसा जन आधार से जुड़े खाते में ही जाता है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- छात्रा की पासपोर्ट साइज फोटो।
- छात्रा का पहचान पत्र (Identity Proof)।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (Educational Certificates)।
- BPL सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
- माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र।
- परिवार के मुखिया या छात्रा का जन आधार कार्ड।
- जन आधार से जुड़ा बैंक अकाउंट पासबुक।
- स्कूल द्वारा मांगा गया कोई अन्य दस्तावेज।
ये खबरें भी पढ़ें...
कृषि यंत्र अनुदान योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को 40-70 फीसदी तक मिलेगी सब्सिडी
छत्तीसगढ़ सरकार फ्री सिलाई मशीन योजना 2025: महिलाओं को मिलेगी मुफ्त सिलाई मशीन!
MP Kalyani Sahayata Yojna के तहत श्रमिक विधवाओं को मिलती है 12 हजार की मदद,जानें कैसे
एमपी सरकार की बड़ी सौगात, अब सिर्फ 5 रुपए में किसानों को मिलेगा बिजली कनेक्शन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari