Indian Wedding: 90s के बाद दुल्हन कैसे बनी अपनी शादी की डिसीजन मेकर, जानें सर्वे रिपोर्ट

Kaushiki | Nov 11, 2025, 17:21 IST
Share
modern-indian-wedding-trends-questions-before-marriage
modern-indian-wedding-trends-questions-before-marriage

समय के साथ शादी का चलन बहुत बदल गया है। अब लड़कियां अपने जीवनसाथी और शादी के फैसलों में खुद दखल दे रही हैं। आत्मनिर्भरता बढ़ने से पहले करियर, फिर शादी प्राथमिकता है। शादी करने से पहले हर लड़की को खुद से ये 5 सवाल जरूर पूछने चाहिए...

आजकल हर तरफ शादी का मौसम है। डेस्टिनेशन वेडिंग्स, डिजाइनर लहंगे, महंगी बुकिंग्स। युवा अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। कोई आलिया भट्ट के लहंगे को कॉपी कर रहा है, तो कोई प्रियंका चोपड़ा की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना देख रहा है।

इस शोर-शराबे से अलग एक बहुत बड़ा बदलाव आया है। वो है शादी के फैसलों में लड़कियों का दखल। 90 के दशक के बाद जैसे-जैसे ग्लोबलाइजेशन और लड़कियों की शिक्षा बढ़ी, उनकी आत्मनिर्भरता और खुद निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ गई।

आज की लड़की के लिए शादी सिर्फ पति और परिवार की देखभाल नहीं है। वह अब अपना जीवनसाथी खुद चुन रही है। अपनी शर्तें रख रही है। अगर रिश्ता न चले तो उस बुरे बंधन से बाहर निकलने में भी देर नहीं लगाती। ऐसे में आइए जानें 90 के दशक के बाद कैसे बदल गई शादी की रीत...

Shadi K Baad Ki Zindagi,शादी के बाद ससुराल में क्यों लड़कियों को होती है  घुलने-मिलने में दिक्कत - why it takes time for women to get comfortable  around new family after wedding -
Shadi K Baad Ki Zindagi,शादी के बाद ससुराल में क्यों लड़कियों को होती है घुलने-मिलने में दिक्कत - why it takes time for women to get comfortable around new family after wedding -

साथी चुनने के नए तरीके

एक जमाना था जब रिश्तेदार और परिवार की बुआ ही जोड़ी मिलाती थीं। अब यह काम मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स, डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया कर रहे हैं। प्रेम विवाह का चलन भी बढ़ गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट बताती है कि भारत में हर साल होने वाली शादियों में 10 से 15 प्रतिशत अब प्रेम विवाह होते हैं। लिव-इन रिलेशनशिप का चलन भी बढ़ा है। यहां जोड़े पहले साथ रहकर एक-दूसरे को समझते हैं, फिर शादी का फैसला लेते हैं।

  • पहले अच्छी नौकरी और करियर (Career First)।
  • फिर आर्थिक स्वतंत्रता (Financial Freedom) का आनंद।
  • घूमना-फिरना (Traveling)।
  • और फिर शायद शादी (Marriage is not a compulsion)।
शादी से पहले लड़कियां अपने मन क्या सोचती हैं, जानिए ... - bride thought  before wedding day girls experience about wedding girl before marriage  indian girl before wedding - GNT
शादी से पहले लड़कियां अपने मन क्या सोचती हैं, जानिए ... - bride thought before wedding day girls experience about wedding girl before marriage indian girl before wedding - GNT

मां बनने के नए विकल्प

अब शादी न चलने पर जिंदगी खत्म नहीं हो जाती। महिलाओं के पक्ष में मजबूत कानून और लोकतंत्र ने उन्हें शक्तियाँ दी हैं। लड़कियां अब बुरे रिश्ते को ढोने की बजाय उसे छोड़ना पसंद करती हैं।

बड़ी उम्र में विवाह करने पर IVF और सरोगेसी जैसी तकनीकें उपलब्ध हैं। बड़ी कंपनियां अपनी महिला कर्मचारियों को एग फ्रीजिंग के लिए मेडिकल कवर दे रही हैं। महिलाएं अब अपनी मर्जी से मां बनने के लिए तकनीकी सहायता ले सकती हैं।

How Many Times Is It Necessary To Meet Before Arranged Marriage Keep These  Things In Mind Disprj - Amar Ujala Hindi News Live - Arrange Marriage:अरेंज  मैरिज करने से पहले कितनी बार
How Many Times Is It Necessary To Meet Before Arranged Marriage Keep These Things In Mind Disprj - Amar Ujala Hindi News Live - Arrange Marriage:अरेंज मैरिज करने से पहले कितनी बार

पेरेंट्स भी बदल रहे हैं

अब ज्यादातर माता-पिता भी अपने बच्चों के फैसलों (change in lifestyle)में अड़चन नहीं डालते। मिडिल क्लास में जाति, धर्म और प्रदेश की दीवारें टूट रही हैं। माता-पिता का मानना है कि जिंदगी तो बच्चों को ही बितानी है, तो उन्हें अपनी पसंद का पार्टनर चुनने का पूरा हक है।

Marriage Tips For Bride And Groom Should Do These Things Before Wedding -  Amar Ujala Hindi News Live - Marriage Tips:शादी से पहले हर लड़के-लड़की को कर  लेने चाहिए ये चार काम,
Marriage Tips For Bride And Groom Should Do These Things Before Wedding - Amar Ujala Hindi News Live - Marriage Tips:शादी से पहले हर लड़के-लड़की को कर लेने चाहिए ये चार काम,

लड़कियां अब रखती हैं कड़ी शर्तें

आज की लड़की (healthy lifestyle) न सिर्फ अपना वर खुद चुन रही है, बल्कि अपनी शर्तें भी खुलकर रख रही है। अब वह सैलरी, स्वभाव, परिवार और यहां तक कि लड़के की गाड़ी जैसी छोटी-छोटी बातों पर भी समझौता नहीं करती।

  • कई बार लड़कियां शादी से पहले ही ये शर्तें रखने लगी हैं:
  • अच्छी नौकरी और बड़ी गाड़ी चाहिए।
  • घर में घरेलू सहायक जरूरी है।
  • लड़के के माता-पिता के साथ नहीं रहना है।
एक बड़ा तबका सिंगल रहने (Rules of lifestyle) को प्राथमिकता दे रहा है। मॉर्गन स्टेनली के सर्वे के अनुसार, 2030 तक 25-44 उम्र की 45% महिलाएं सिंगल रह सकती हैं। इसलिए शादी जैसे बड़े फैसले से पहले इमोशनल और फाइनेंशियली तैयार होना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये खबर भी पढ़ें...

Relationship Tips: शादी के बाद हॉलिडे क्यों है असरदार मैरिज थेरेपी, यहां से लें इजी टिप्स

Relationship Tips: क्या है ट्रेडिशनल और मॉडर्न रिश्तों में तालमेल बिठाने के गोल्डन रूल्स, जानें

Relationship Tips: इन 8 कारणों से टूटते हैं रिश्ते, नींद की कमी का मेंटल हेल्थ पर क्या होता है असर?

Relationship Tips: खुशहाल रिश्ते के लिए पार्टनर में ये 5 खूबियां हैं गेम चेंजर, जानें

Tags:
  • change in lifestyle
  • Relationship
  • lifestyle
  • Rules of lifestyle
  • healthy lifestyle
  • relationship tips
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज