Quad Scholarship : भारत सरकार ने की 4 करोड़ रुपए के स्कॉलरशिप की घोषणा, जानें किन छात्रों को मिलेगा फायदा
Amresh Kushwaha | Sept 23, 2024, 16:34 IST
क्वॉड स्कॉलरशिप
भारत ने क्वॉड स्कॉलरशिप के तहत छात्रों के लिए 4 करोड़ रुपए की छात्रवृत्तियों की घोषणा की है। इसका ऐलान भारत सरकार ने अमेरिका के डेलावेयर में क्वॉड देशों के शिखर सम्मेलन के बाद की है।
Quad Scholarship: अमेरिका के डेलावेयर में क्वॉड देशों (Quad Countries) के शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके बाद भारत सरकार ने छात्रों के लिए 4 करोड़ रुपए की 50 स्कॉलरशिप (Scholarships) का ऐलान किया है। इसका उद्देश्य चार देशों ( भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ) के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है।
ये खबर भी पढ़िए...कॉलेजों में एडमिशन के लिए मिलेगी सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप , 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई
यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा डेलावेयर में आयोजित क्वॉड शिखर सम्मेलन (Quad Summit) के बाद की गई। इस समिट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi), ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानी (Australian PM Albanese), और जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा (Japanese PM Fumio Kishida) ने भी भाग लिया। इस सम्मेलन के दौरान क्वॉड फेलोशिप (Quad Fellowship) का विस्तार भी किया गया, जिसमें पहली बार ASEAN देशों के छात्रों को भी शामिल किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...विद्यार्थियों की बल्ले-बल्ले, छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप... जानिए कैसे करें आवेदन
किसे मिलेगी
क्वॉड स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो एशिया-प्रशांत देशों से आते हैं और भारत के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में चार साल के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (Undergraduate Program) में दाखिला लेते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को उन्नत शिक्षा प्राप्त करने और चार देशों के बीच तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला - ST के बच्चों के बराबर मिलेगी OBC के स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप
क्वॉड फेलोशिप की शुरुआत 24 सितंबर 2021 को की गई थी। इसका उद्देश्य STEM (Science, Technology, Engineering, and Mathematics) के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जो अमेरिका में मास्टर्स या डॉक्टरेट (Master's or Doctorate) करने की इच्छा रखते हैं। फेलोशिप की राशि 40 हजार अमेरिकी डॉलर ( 33 लाख 42 हजार 100 रुपए ) है। इसका प्रबंधन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन (Institute of International Education) द्वारा किया जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...कॉलेजों में एडमिशन के लिए मिलेगी सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप , 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई
क्वॉड समिट में हुई स्कॉलरशिप की घोषणा
ये खबर भी पढ़िए...विद्यार्थियों की बल्ले-बल्ले, छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप... जानिए कैसे करें आवेदन
किसे मिलेगी क्वॉड स्कॉलरशिप ?
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला - ST के बच्चों के बराबर मिलेगी OBC के स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप
क्वॉड फेलोशिप क्या है?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी की इस एक कथा में छिपा है सफलता का महामंत्र, जानें शुभ रंग, भोग और पूजन सामग्री
By Kaushiki

लाड़ली बहना योजना जारी रखनी पड़ेगी, बहनों को गुस्सा आया तो खैर नहीं: शिवराज सिंह चौहान
By Sandeep Kumar
हेमंत खंडेलवाल की अहंकार पर सीख: मंत्री और विधायकों से बोले-पद आज है कल नहीं रहेगा, कार्यकर्ता रहेंगे
By Sanjay Dhiman
इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, रांची का हिसाब चुकता, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
By Sandeep Kumar
अपनी ही सरकार के अफसरों पर भड़के शिवराज, आदिवासियों के उजड़े घर देख सीधे मुख्य सचिव को लगाया फोन
By Sumit Kumar