सिंहासन छत्तीसी : महिला अपर कलेक्टर की ठगी और विधायकजी के मालिश मैन का जादू

Arun Tiwari | Published:
Share
सिंहासन छत्तीसी
सिंहासन छत्तीसी

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की अनसुनी चर्चाओं पर आधारित कॉलम सिंहासन छत्तीसी में महिला अपर कलेक्टर से जुड़े कथित नौकरी घोटाले और एक विधायक के करीबी की अफसरों से खबरें जुटाने वाली भूमिका की चर्चा की जा रही है।

Raipur : छत्तीसगढ़ एक ऐसा प्रदेश है जहां पर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे चटपटी खबरों और गॉशिप से गुलजार रहते हैं। कभी पारा खूब चढ़ जाता है तो कभी नीचे उतर जाता है। इन गलियारों से ऐसी खबरों को द सूत्र आपके लिए लेकर आता है ताकि आप भी जान सकें कि आखिर प्रदेश में पर्दे के पीछे चल क्या रहा है। छत्तीसगढ़ में एक महिला अपर कलेक्टर हैं जो वसूली गैंग चलाती हैं। लोगों से फर्जी नौकरी के नाम पर पैसे की उगाही करती हैं। इनमें इनके मिस्टर भी शामिल हैं। यह मामला खुला जब एक बेरोजगार से 20 लाख रुपए ले लिए। अब वो मेडम के चक्कर लगा रहा है लेकिन मेडम पकड़ में आएं तब न। वहीं छत्तीसगढ़ के एक बहुत चर्चित विधायक हैं। विधायकजी का मालिश मैन बहुत गजब का है। विधायक जी इस मालिश मैन को अपने अय्यार की तरह छोड़ देते हैं और वो अफसरों के यहां जाकर खबरें बटोरता रहता है। इन खबरों को लाकर विधायकजी को दे देता है। विधायकजी अपना नफा नुकसान देखकर इन खबरों का इस्तेमाल कर लेते हैं। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी ।

मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी की उगाही

छत्तीसगढ़ के अफसर तो खूब चांदी काट रहे है। आए दिन अफसरों के कारनामें बाहर आते रहते हैं। इन दिनों प्रदेश के एक जिले की महिला अफसर के कारनामें बहुत चर्चा में हैं। यह महिला अफसर अपर कलेक्टर हैं। काम तो इनको प्रशासनिक मिला है लेकिन यह अपने मिस्टर के साथ पैसा बनाने का खेल खेल रही हैं। यह मेडम लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर वसूली करती हैं। वसूली भी छोटी मोटी नहीं बल्कि लाखों करोड़ों की होती है। ये लोग कई बेरोजगारों से नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए ले चुके हैं। यह मामला तब खुला जब एक बेरोजगार ने अपनी व्यथा सुनाई। इस युवा को वे फूड इंस्पेक्टर बनाने वाली थीं। फूड इंस्पेक्टर बनाने के लिए इससे 20 लाख रुपए ले लिए गए। अब फूड इंस्पेक्टर बनाना कहां मेडम के बस की बात है तो 20 लाख रुपए हजम हो गए। अब यह पीड़ित अपने पैसे मांगने के लिए मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी के चक्कर काट रहा है लेकिन न वे मिल रहे हैं और न ही 20 लाख रुपए। हैरानी इस बात की है कि प्रदेश में सुशासन चल रहा है और अफसर इसी सुशासन में मजे मार रहे हैं और उनका बाल भी बांका नहीं हो रहा। अब पीड़ित इनके घर के सामने सत्याग्रह करने की तैयारी कर रहा है।

विधायकजी के मालिश मैन का कमाल

छत्तीसगढ़ के एक सत्ताधारी पार्टी के विधायक हैं वे आजकल बहुत चर्चा में हैं। चर्चा है उनका मालिश मैन बहुत कमाल का है। मालिश भी करता है और रसूखदारों की खबरें भी लाता है। विधायकजी ने उसको कई रसूखदारों और अफसरों के यहां मालिश करवाने के लिए लगा रखा है। एक बार तो ईडी के छापेमारी की खबर उसकी गाड़ी पहुंचने से पहले विधायकजी के सोशल मीडिया पर पहुंच गई थी। शोले का हरिराम याद है। जेलर साहब का आदमी। काम था खबर रखना और सही वक्त पर साहब तक पहुंचाना। अब जमाना डिजिटल है। फेसबुक है, व्हाट्सऐप है, इंस्टाग्राम है लेकिन हरिराम की परंपरा खत्म नहीं हुई। बस वर्दी और नौकरी का तरीका बदल गया है। इन दिनों एक ऐसे ही हरिराम की चर्चा है। चर्चा है कि हरिराम हाथों में मालिश का हुनर है तो कानों में खबर पकड़ने की कला भी। हाथ जहां दबाने हैं, वहां दबाते हैं और कान जहां लगाने हैं, वहां लगा लेते हैं। सुबह नौकरशाह की मालिश, दोपहर में खबरों की छंटाई और शाम तक विधायक जी के दरबार में ब्रीफिंग। चर्चा तो यह भी है कि विधायक जी ने कुछ बड़े नौकरशाहों के यहां बाकायदा ‘प्लांट’ कर रखा था। यानी पौधा ऐसा कि पानी भी मिले और आसपास की मिट्टी का हाल भी पता चलता रहे। वैसे हरिराम विधायक प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। अर्टिगा में घूमने वाले विधायक जी के इस हरिराम के बारे में शहर में मजाक चलता है कि शाम छह बजे के बाद इनकी आंखों की रोशनी सरकारी फाइलों की तरह अचानक धीमी पड़ जाती है। लेकिन हाथ हाथ बिल्कुल फिट। मालिश में कोई दिक्कत नहीं। एक और चर्चा है महादेव की कृपा से दिनेश के नाम पर आई रकम को विधायक जी संपत्तियों में बदल रहे हैं। यह हिस्सा कितना सच है, कितना किस्सा और कितना राजनीतिक मसाला यह अलग बात है। महादेव की कृपा का हिसाब तो महादेव ही जानें, लेकिन संपत्तियों का हिसाब अगर कभी कागजों ने खोल दिया तो फिर न मालिश काम आएगी, न हरिराम की खबरदारी।

ये खबरें भी पढ़े...

सिंहासन छत्तीसी : मंत्री, मेहबूबा और मॉल का कनेक्शन, चर्चा में कलेक्टर साहिबा

सिंहासन छत्तीसी : मंत्री से MD तक कमीशन फिक्स, साहब के मैसेज ने मचाया हड़कंप

सिंहासन छत्तीसी : मंत्रीजी पहनते हैं 28 लाख के कपड़े और बातें बापू के आदर्श की

सिंहासन छत्तीसी : भाजपा नेत्री का राज्याभिषेक,मंत्री का गर्ल्स कॉलेज पर आया दिल

Tags:
  • सिंहासन छत्तीसी
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस
भोपाल में 19 नवंबर को BJP की बड़ी बैठक, संगठन महामंत्री शिवप्रकाश लेंगे क्लास, सरकार-संगठन के बीच समन्वय पर मंथन

By Sandeep Kumar

भोपाल में 19 नवंबर को BJP की बड़ी बैठक, संगठन महामंत्री शिवप्रकाश लेंगे क्लास, सरकार-संगठन के बीच समन्वय पर मंथन
शहडोल में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते! CM मोहन यादव ने किया 4000 करोड़ की औद्योगिक इकाई लगाने का ऐलान

By Sandeep Kumar

शहडोल में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते! CM मोहन यादव ने किया 4000 करोड़ की औद्योगिक इकाई लगाने का ऐलान
सनी देओल की सूर्या पर रिलीज से पहले संकट, डॉक्टरों के विरोध पर हाईकोर्ट सख्त, निर्माता से मांगा जवाब

By Mukesh Sharma

सनी देओल की सूर्या पर रिलीज से पहले संकट, डॉक्टरों के विरोध पर हाईकोर्ट सख्त, निर्माता से मांगा जवाब
भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

By Amresh Kushwaha

भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
ओरछा रामराजा मंदिर के खजाने का नहीं टूटा ताला! प्रशासन ने कहा- डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित

By Amresh Kushwaha

ओरछा रामराजा मंदिर के खजाने का नहीं टूटा ताला! प्रशासन ने कहा- डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित
भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

By Sandeep Kumar

भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल