IND Vs AUS सेमिफाइनल के लिए बदल गई पिच, भारत के पास Travis Head के लिए ये प्लान

Rohit Sahu | Mar 04, 2025, 11:55 IST
Share
ind vs aus semifinal
ind vs aus semifinal

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला दुबई की धीमी पिच पर होगा, जहां स्पिनर्स को मदद मिलेगी। टीम इंडिया के लिए ट्रेविस हेड को जल्दी आउट करना अहम होगा। हेड अंदर आती गेंदों पर कमजोर हैं

दुबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल (ICC Champions Trophy Semi Final) मुकाबला खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप (One Day World Cup 2023) फाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हेड को रोकने की रणनीति

इस बड़े मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। मैच शुरू होने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ट्रेविस हेड (Travis Head) ट्रेंड कर रहे हैं। टीम इंडिया के लिए ट्रेविस हेड को जल्द आउट करना जरूरी होगा। हेड की कमजोरी अंदर आती गेंदें हैं। अगर भारतीय तेज गेंदबाज नई गेंद से स्विंग करा सके, तो उन्हें जल्दी आउट किया जा सकता है।

मांजरेकर की राय: हेड को जल्दी आउट करें

संजय मांजरेकर के अनुसार, "हेड को जल्दी आउट करना भारत के लिए फायदेमंद होगा।" उनका मानना है कि हेड को पवेलियन भेजने से भारत की जीत की संभावना बढ़ जाएगी।

भारत के खिलाफ हेड का शानदार रिकॉर्ड

हेड ने भारत के खिलाफ नौ वनडे में 101.76 के स्ट्राइक रेट से 345 रन बनाए हैं। वह एक शतक और एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली थी।

चैंपियंस ट्रॉफी में कौन भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND Vs AUS) के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक चार मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने दो मैच जीते, एक ऑस्ट्रेलिया ने और एक मैच बिना नतीजे का रहा।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट फैन्स के लिए खुशखबरी: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला

विश्व कप और टेस्ट चैंपियनशिप में भारत पीछे

ऑस्ट्रेलिया ने 2015 विश्व कप सेमीफाइनल और 2023 विश्व कप फाइनल में भारत को हराया। 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा। इस बार भारत बदला लेने के लिए उतरेगा।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने किससे कहा हीरो नहीं बनने का...

दुबई की पिच और टॉस का अहम रोल

दुबई की पिच धीमी होती है, जहां स्पिनरों को मदद मिलती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल साबित हुआ था। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Steve Smith
  • india vs australia semi final
  • ind vs aus
  • semifinal
  • Captain Rohit Sharma
  • ICC Champions Trophy 2025
  • travis head
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा