पैरालंपिक 2024 के भारतीय पदकवीरों पर होगी पैसों की बरसात, खेल मंत्री ने किया ऐलान
Sourabh Bhatnagar | Sept 11, 2024, 14:55 IST
पैरालंपिक के पदकवीरों को मिलेंगे इतने रुपए
पेरिस में खेले गए पैरालंपिक खेलों में इस बार भारत ने इतिहास रचकर कुल 29 मेडल अपने नाम किए हैं। अब खेल मंत्री मनसुख मांडविया मेडल जीतने वाले एथलीट्स को बंपर धनराशि देने का ऐलान किया है।
पेरिस में आयोजित पैरालंपिक 2024 ( Paralympics ) में भारत ने इतिहास रचते हुए 7 गोल्ड समेत कुल 29 मेडल अपने नाम किए हैं। अब देश के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ( Sports Minister Mansukh Mandaviya ) ने पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। खेल मंत्री मांडविया ने भारत के पदकवीरों के लिए इनाम के तौर पर बंपर धनराशि देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि सभी पदकवीरों को सम्मानित करने के लिए दिल्ली में एक समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान ही खेल मंत्री ने यह घोषणा की।
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ( Mansukh Mandaviya ) ने बताया कि पैरालंपिक 2024 ( Paralympics ) में भारत को गोल्ड दिलाने वाले पैरालंपिक एथलीट को 75 लाख रुपए दिए जाएंगे। इनके अलावा रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 50 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 30 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, पैरालंपिक खेलों के मिक्स्ड टीम इवेंट में जोरदार प्रदर्शन करने वालीं तीरंदाज शीतल देवी की तरह पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 22.5 लाख रुपए अलग से दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...पैरालंपिक 2024 में भारत ने रचा नया कीर्तिमान, जानें पैरालंपिक में भारत का इतिहास
इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत पैरालंपिक और पैरा खेलों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 2016 के पैरालंपिक खेलों भारत ने 4 पदक जीते थे और 2019 के टोक्यो पैरालंपिक में 19 पदक जीते। उन्होंने कहा कि अब भारत ने पेरिस पैरालंपिक में 29 पदक जीते हैं और 18वें स्थान पर रहा। मांडविया ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान करने का दावा करते हुए कहा कि, हम अपने सभी पैरा खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान करेंगे ताकि हम 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में और अधिक पदक और स्वर्ण पदक जीत सकें।
ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश के जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने रचा इतिहास, पेरिस पैरालंपिक में हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल
मांडविया ने यह भी बताया कि इस बार के पैरालिंपिक खेलों में पहली बार रिकॉर्ड 32 भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। खेल मंत्री ने कहा कि पेरिस पैरालिंपिक में 84 प्रतिभागियों में से 50 को लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टीओपीएस) के माध्यम से सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि अन्य खिलाड़ी खेलो इंडिया कार्यक्रम, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) या अन्य सरकारी सहायता के लाभार्थी थे।
किसको मिलेंगे कितने रुपए
ये भी पढ़ें...पैरालंपिक 2024 में भारत ने रचा नया कीर्तिमान, जानें पैरालंपिक में भारत का इतिहास
खेल मंत्री ने क्या कहा
ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश के जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने रचा इतिहास, पेरिस पैरालंपिक में हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल
पहली बार रिकॉर्ड महिला खिलाड़ियों ने लिया भाग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava