WestIndies नहीं जीत पाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2024 ! बन रहा ये संयोग, विश्व कप में 5 विदेशी टीमों में 21 भारतीय खिलाड़ी

Sandeep Kumar | Updated:
Share
pic
pic

टी20 विश्व कप 2024 का आगाज एक जून से होगा । इस विश्व में खास बात देखने को मिलेगी कि, विश्व की 20 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसमें विदेश की 5 टीमों पर करीब 21 भारतीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे....

NEW DELHI. टी20 वर्ल्ड कप 2024 ( ICC T20 World up 2024) का आयोजन अब तक 8 बार हो चुका है। साल 2007 में सबसे पहली बार इस प्रत‍िष्ठ‍ित टूर्नामेंट की मेजबानी साउथ अफ्रीका ने की। आख‍िरी आयोजन 2022 में इंग्लैंड में हुआ। लेकिन 8 बार हो चुके इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर एक अनूठा और बहुत ही अजीबोगरीब संयोग है। यह संयोग है मेजबानी से जुड़ा हुआ। दरअसल, जो भी देश इस टी20 वर्ल्ड कप का मेजबान बना है, वह कभी इसको नहीं जीत पाया है। ऐसे में वेस्टइंडीज जो इस टूर्नामेंट का अमेर‍िका के साथ सहमेजबान है, क्या वो टी20 वर्ल्ड कप को जीत पाएगा? या पुराना ढर्रा बरकरार रहेगा? साल 2007 से हमने सभी टूर्नामेंट के आंकड़ों को खंगाला, तो इसमें यह ट्रेंड उभरकर आया। इस बार भी अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो विंडीज का सपना चकनाचूर हो सकता है। विश्व कप का आगाज एक जून से होगा । इस विश्व में खास बात देखने को मिलेगी कि, विश्व की 20 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसमें विदेश की 5 टीमों पर करीब 21 भारतीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे....

ये खबर भी पढ़िए...IPL 2024 : पंजाब ने चेन्नई को लगातार 5वीं बार हराया, टीम प्लेऑफ रेस में कायम

भारत ने जीता था पहला टी 20 विश्व कप


साल 2007 में सबसे पहली बार यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला गया। जोहान‍िसबर्ग में भारत और पाकिस्तान के बीच 24 सितंबर को फाइनल हुआ। जिसे भारत ने तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 5 रन से नाम किया. मेजबान साउथ अफ्रीका तब सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सका था। पहले सेमीफाइनल में तब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की भ‍िड़ंत हुई थी, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेल‍िया की भ‍िड़ंत हुई।

पाक को मिली थी ऐसी जीत


2009 में टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में हुआ। जिसे पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर जीता। 2007 की तरह इस बार भी मेजबान देश सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका। 2009 के टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का मुकाबला हुआ, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला हुआ। 2010 में टी20 वर्ल्ड कप का मेजबान वेस्टइंडीज था। जिसे इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेल‍िया को हराकर 7 विकेट से जीता। पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच जंग हुई तो दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच मुकाबला था।

2012 में पहली बार हुआ कुछ ऐसा


2012 टी20 वर्ल्ड कप का मेजबान देश श्रीलंका था। 7 अक्टूबर को कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में फाइनल मुकाबला वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच हुआ। जहां वेस्टइंडीज ने 36 रनों से जीत दर्ज की। यह पहली बार था कि जब कोई मेजबान देश किसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा।

2014 में मेजबान था बांग्लादेश, भारत हारा


2014 में मेजबानी बांग्लदेश को दी गई। फाइनल मुकाबला मीरपुर में हुआ, रिजर्व डे के दिन विजेता श्रीलंका । श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया। दरअसल, इस मैच में भारत ने आखि‍री के ओवर्स में बहुत ही स्लो बल्लेबाजी की थी। युवराज सिंह ने 21 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। इस वजह से भारत ने तब 130/4 रन का स्कोर ही 20 ओवर में खड़ा किया। यहां भी मेजबान बांग्लादेश सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका था।

2016 में मेजबान भारत, वेस्टइंडीज विजेता


2016 में टी20 वर्ल्ड कप कप की मेजबानी भारत ने की थी. कोलकाता के ईडन गार्डंस में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 3 अप्रैल को हुआ. आमने-सामने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड रहे। जिसे वेस्टइंडीज ने जीता। यानी यहां भी 2007 से चला रहा ट्रेंड कायम रहा.

2021 में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात हुआ विश्व कप


साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ। यहां ओमान ने श‍िरकत की, लेकिन कोरोना काल के समय में हो रहे इस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल दुबई में हुआ, जहां एरोन फ‍िंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेल‍िया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से पटखनी दी। वहीं 2022 में टी20 वर्ल्ड कप का मेजबान ऑस्ट्रेल‍िया था, पर फाइनल में पाकिस्तान और इंग्लैंड पहुंचे। इस मुकाबले को इंग्लैंड ने पाकिस्तानी टीम को हराकर जीता। यानी यह बात साफ है कि जो भी मेजबान रहा है, वह अपनी धरती पर टी20 वर्ल्ड कप का ख‍िताब नहीं जीत पाया है। ऐसे में इस बार क्या वेस्टइंडीज या नई नवेली अमेरिकी टीम कुछ धमाका कर पाएगी, या टी20 वर्ल्ड कप में 2007 से चला आ रहा है ट्रेंड जारी रहेगा। यह देखना द‍िलचस्प होगा।

विदेश की 5 टीमों में करीब 21 भारतीय


टी20 विश्व कप 2024 में विश्व की 20 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसमें विदेश की 5 टीमों में करीब 21 भारतीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इनमें दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज और 2018-19 रणजी ट्रॉफी में शीर्ष रन बनाने वाले मिलिंद कुमार को एक जून से शुरू होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका की टीम में जगह मिली है। गुजरात में जन्में मोनांक पटेल के नेतृत्व में अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। दाए हाथ के बल्लेबाज मिलिंद ने 2018-19 रणजी ट्रॉफी सत्र में सिक्किम का प्रतिनिधित्व करते हुए 1331 बनाए थे। उन्होंने इसके बाद त्रिपुरा का भी प्रतिनिधित्व किया। सिक्किम और त्रिपुरा से वह सत्र तक दिल्ली के लिए खेले थे। वह इसके बाद फिर बेहतर अवसरों की तलाश में अमेरिका चले गए थे। इसी तरह से टी-20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार खेलने वाली ओमान टीम ने टूर्नामेंट के लिए नया कप्तान नियुक्त किया है। ओमान ने पाकिस्तानी मूल के आकिब इलियास को जीशान मकसूद की जगह टीम की कमान सौंपी है। हालांकि, पूर्व कप्तान जीशान मकसूद टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। वहीं टीम में चार भारतीय मूल के खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं। जिसमें कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले, अयान खान और शोएब खान शामिल हैं।

भोपाल के दो खिलाड़ी ओमान की टीम में


भोपाल शहर के दो युवा क्रिकेटर भी एक जून से होने वाले टी-20 विश्वकप में खेलते नजर आएंगे। हालांकि वह भारतीय टीम की ओर से नहीं खेलेंगे, बल्कि ओमान देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ओमान ने टी-20 विश्वकप के लिए मंगलवार को अपनी टीम घोषित की है। इसमें शहर में जन्मे अयान खान को एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में टीम में चुना गया है। जबकि समय श्रीवास्तव को रिजर्व प्लयेर के रूप में टीम में जगह है।

ये है ओमान क्रिकेट टीम


आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले (विकेटकीपर), अयान खान, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी (विकेटकीपर), मेहरान खान, बिलाल खान, रफीउल्लाह, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, शकील अहमद, ख़ालिद कैल रिजर्व, जतिंदर सिंह, समय श्रीवास्तव, सुफियान महमूद, जय ओडेद्रा

कनाडा में भी भारतीय मूल के खिलाड़ी


पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वलिफाई करने वाली कनाडा टीम ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में पाकिस्तानी मूल के ऑलराउंडर साद जफर को कप्तानी सौंपी गई है, वहीं इस टीम में 7 भारतीय मूल के खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें दिलप्रीत बाजवा, हर्ष ठाकेर, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, रविंदरपाल सिंह, और श्रेयस मोव्वा शामिल हैं।

ये कनाडा है कनाड़ा की टीम


साद जफर (कप्तान), एरोन जॉनसन, दिलन हेइलिगर, दिलप्रीत बाजवा, हर्ष ठाकेर, जेरेमी गॉर्डन, जुनैद सिद्दीकी, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, परगट सिंह, रविंदरपाल सिंह, रेयानखान पठान, श्रेयस मोव्वा।

कब कौन बना टी20 वर्ल्ड कप का व‍िजेता


साल व‍िजेता उपव‍िजेता मेजबान
2007 भारत पाकिस्तान साउथ अफ्रीका
2009 पाकिस्तान श्रीलंका इंग्लैंड
2010 इंग्लैंड ऑस्ट्रेल‍िया वेस्टइंडीज
2012 वेस्टइंडीज श्रीलंका श्रीलंका
2014 श्रीलंका भारत बांग्लादेश
2016 वेस्टइंडीज इंग्लैंड भारत
2021 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड यूएई-ओमान
2022 इंग्लैंड पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया

Tags:
  • टी20 विश्व कप 2024
  • टी20 वर्ल्ड कप
  • ICC T20 World up
  • समय श्रीवास्तव
  • अयान खान
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Ramanand Tiwari

नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच