शराब घोटाला में EOW की रडार पर 16 बड़े नाम

Krishna Kumar Sikander | Jun 09, 2025, 18:09 IST
Share
16 big names on EOW's radar in liquor scam the sootr
16 big names on EOW's radar in liquor scam the sootr

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच तेज हो गई है। दिल्ली में शराब कारोबारी विजय भाटिया की गिरफ्तारी के बाद EOW ने 16 आरोपियों को निशाने पर लिया है। इनमें सिद्धार्थ सिंघानिया, पीयूष बिजलानी और दिपेंद्र चावड़ा जैसे नामी चेहरे शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच तेज हो गई है। दिल्ली में शराब कारोबारी विजय भाटिया की गिरफ्तारी के बाद आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 16 प्रमुख आरोपियों को निशाने पर लिया है। इनमें सिद्धार्थ सिंघानिया, पीयूष बिजलानी और हवाला कारोबारी दिपेंद्र चावड़ा जैसे नामी चेहरे शामिल हैं, जो शराब, पैसे और रॉ मटेरियल की आपूर्ति में अहम भूमिका निभा रहे थे। EOW जल्द ही इन आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ शुरू करने वाली है। सूत्रों के अनुसार, विजय भाटिया के साथ इनके गहरे कनेक्शन सामने आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई...ACB-EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर मारा छापा

शराब, पैसा और रॉ मटेरियल की सांठगांठ

EOW की जांच में सामने आया है कि इस घोटाले में बड़े कारोबारी, प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक और हवाला नेटवर्क से जुड़े लोग शामिल थे। ये लोग शराब की अवैध आपूर्ति, पैसे के लेनदेन और रॉ मटेरियल की लॉजिस्टिक्स को अंजाम देते थे। जांच से राजनीतिक और आर्थिक गठजोड़ के बड़े खुलासे होने की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी पप्पू बंसल से पूछताछ के बाद EOW का दायरा और विस्तृत हुआ है। इस महीने के अंत तक आरोपियों के बयान दर्ज किए जा सकते हैं, जो घोटाले के अनदेखे पहलुओं को उजागर कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला: कवासी लखमा के करीबी अशोक अग्रवाल के घर पर ACB का छापा

यह है शराब घोटाला?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले की जांच कर रहा है, जिसने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में 2000 करोड़ से अधिक के घोटाले की FIR दर्ज की है। ED की जांच के अनुसार, भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के नेतृत्व में एक सिंडिकेट ने इस घोटाले को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

घोटाले का ताना-बाना: A, B और C श्रेणी में बंटवारा

श्रेणी A: डिस्टलरी से कमीशन
2019 में डिस्टलरी संचालकों से प्रति पेटी 75 रुपये और बाद में 100 रुपये कमीशन लिया गया। डिस्टलरियों को नुकसान न हो, इसलिए शराब की कीमतें बढ़ाई गईं और ओवर-बिलिंग की छूट दी गई।

श्रेणी B: नकली होलोग्राम से अवैध बिक्री
डिस्टलरियों से अतिरिक्त शराब बनवाई गई और नकली होलोग्राम लगाकर सरकारी दुकानों में बेची गई। होलोग्राम सप्लायर विधु गुप्ता को एपी त्रिपाठी ने तैयार किया। खाली बोतलों की आपूर्ति और नकली होलोग्राम वाली शराब के परिवहन की जिम्मेदारी अरविंद सिंह और अमित सिंह को सौंपी गई। 15 जिलों में बिना रिकॉर्ड के शराब बेची गई, जिसकी कीमत प्रति पेटी 2880 रुपये से बढ़ाकर 3840 रुपये की गई। डिस्टलरी मालिकों को प्रति पेटी 560 से 600 रुपये दिए गए। ACB को 40 लाख पेटी अवैध शराब बिक्री के साक्ष्य मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला में आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों के खिलाफ चलेगा केस, जानें उनके नाम

श्रेणी C: सप्लाई जोन में हेरफेर
देशी शराब की बिक्री के लिए 8 जोन बनाए गए। एपी त्रिपाठी ने जोन के आधार पर शराब बिक्री का विश्लेषण उपलब्ध कराया, जिसके जरिए सप्लाई एरिया को कम-ज्यादा कर अवैध वसूली की गई। तीन वित्तीय वर्षों में डिस्टलरियों से 52 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में वसूले गए।

सियासत में हलचल मचा सकता है घोटाला

EOW की जांच से शराब घोटाले का जाल और साफ होने की उम्मीद है। आरोपियों के बयान और सबूत बड़े राजनीतिक और आर्थिक गठजोड़ को उजागर कर सकते हैं, जो छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल मचा सकता है।



2100 करोड़ का शराब घोटाला | EOW की रडार पर 16 बड़े नाम | liquor scam | 2000 cr Liquor Scam | 16 big names on EOW's radar

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • liquor scam
  • शराब घोटाला
  • 2000 cr Liquor Scam
  • 2100 करोड़ का शराब घोटाला
  • EOW की रडार पर 16 बड़े नाम
  • 16 big names on EOW's radar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा