युवाओं को मिलेगी पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा,114 करोड़ में खुलेंगी 18 सेंट्रल लाइब्रेरी

Harrison Masih | Jun 23, 2025, 22:02 IST
Share
18 central libraries will open in 114 crores chattisgarh the sootr
18 central libraries will open in 114 crores chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के युवाओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर सुविधा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 17 नगरीय निकाय क्षेत्रों में सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन बनाने के लिए 114 करोड़ 50 लाख 77 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के युवाओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर सुविधा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 17 नगरीय निकाय क्षेत्रों में सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन बनाने के लिए 114 करोड़ 50 लाख 77 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई है। इस राशि से 18 आधुनिक और सुसज्जित लाइब्रेरी तैयार की जाएंगी, जिनमें दूरदराज के क्षेत्र भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... लाइब्रेरी को लोगों ने बना दिया सामुदायिक भवन, अब यहां होंगे गीता भवन

पढ़ाई का माहौल और सुविधाएं मिलेंगी

इन सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उच्च शिक्षा और करियर निर्माण में मदद मिलेगी। लाइब्रेरी में आधुनिक रीडिंग स्पेस, जरूरी किताबें और शांत वातावरण रहेगा, जिससे पढ़ाई में आसानी होगी।

किस शहर में कितनी सीट वाली लाइब्रेरी बनेगी?

राज्य शासन ने दो श्रेणियों में लाइब्रेरी निर्माण की योजना बनाई है:

500-500 सीटों वाली 5 लाइब्रेरी
रायपुर (2 लाइब्रेरी) – 22.84 करोड़ रुपए

बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद – प्रत्येक को 11.42 करोड़ रुपए

कुल राशि: 57 करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपए

ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव आज इंदौर में देंगे लाइब्रेरी की सौगात, जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल

250-250 सीटों वाली 13 लाइब्रेरी
शहर: चिरमिरी, दंतेवाड़ा, सुकमा, अंबागढ़-चौकी, पेंड्रा, सूरजपुर, बैकुंठपुर, सारंगढ़, धमतरी, मुंगेली, खैरागढ़, सक्ती और बसना

प्रत्येक के लिए राशि: 4 करोड़ 41 लाख 49 हजार रुपए

कुल राशि: 57 करोड़ 39 लाख 37 हजार रुपए

किसके अनुमोदन से मिली मंजूरी?

उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय द्वारा इन सभी लाइब्रेरी निर्माण कार्यों की मंजूरी दी गई है। संबंधित विभागीय संचालक को बजट राशि जारी कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... 25 साल से तालों में कैद था इतिहास, तहखाने से निकला ज्ञान का खजाना... अब यहां बनेगी हेरिटेज लाइब्रेरी

क्यों है ये योजना खास?

दूरदराज के युवाओं को पढ़ाई की समान सुविधा

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर माहौल

करियर निर्माण में सहायक

हर जिले को मिलेगा ज्ञान का नया केंद्र

यह योजना छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है, जो आने वाले समय में हजारों छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... लाइब्रेरी को लोगों ने बना दिया सामुदायिक भवन, अब यहां होंगे गीता भवन

छत्तीसगढ़ में 18 सेंट्रल लाइब्रेरी | राज्य में बनेगा रीडिंग जोन | 18 लाइब्रेरी खोलेगी सरकार | 18 central libraries Chhattisgarh | Chattisgarh News

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ में 18 सेंट्रल लाइब्रेरी
  • राज्य में बनेगा रीडिंग जोन
  • 18 लाइब्रेरी खोलेगी सरकार
  • 18 central libraries Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा