छत्तीसगढ़ में 43 आईएएस का ट्रांसफर, सुबोध कुमार सिंह बने पॉवर कंपनी के चेयरमैन

Harrison Masih | May 06, 2026, 17:28 IST
Share
43-ias-officers-transfer-additional-charge
43-ias-officers-transfer-additional-charge

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार, जिसमें पंचायत, वन, गृह और ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिवों और महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनातियां शामिल हैं।

IAS Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक ढांचे में बड़े स्तर पर बदलाव किया है। 43 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार तय किए गए हैं। इस कड़ी में एसीएस रिचा शर्मा को पंचायत विभाग का, जबकि मनोज पिंगुआ को वन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ऊर्जा विभाग के साथ-साथ पॉवर कंपनी के चेयरमैन का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे।

निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सचिव स्तर पर भी बड़े बदलाव

डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। कमलप्रीत सिंह अब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रभारी सचिव होंगे। परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सारांश मित्तर को CREDA का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाते हुए ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देखें आदेश

जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती

कुल 7 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। इनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  • कोरिया: पुष्पा साहू
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: संतन देवी जांगड़े
  • सूरजपुर: रेना जमील
  • बीजापुर: विश्वदीप
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: पद्मिनी भोई साहू
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, यह फेरबदल बेहतर प्रशासनिक दक्षता और विभागीय कामकाज को सुचारू बनाने के लिए किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी विभाग और जिलों में यह बदलाव आम जनता की सेवा में सुधार लाने और योजनाओं की प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेगा।

खबर पर अपडेट जारी है...

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में IAS अधिकारियों के फोन कटौती का फैसला, BSNL को झटका, रेलटेल को हरी झंडी

चुनाव ड्यूटी वाले IAS-IPS को बड़ी राहत, ट्रेनिंग की समय सीमा बढ़ी

एमपी आईएएस ट्रांसफर: सीएस अनुराग जैन अवकाश पर, सबसे बड़ी लिस्ट के लिए अभी और इंतजार

CG IAS Transfer : आचार संहिता खत्म होते ही ट्रांसफर शुरू, IAS नीलेश कुमार कांकेर कलेक्टर

Tags:
  • छत्तीसगढ़ शासन
  • cg ias transfer
  • सुबोध कुमार सिंह
  • आईएएस ट्रांसफर
  • एसीएस रिचा शर्मा
  • मनोज पिंगुआ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा