छत्तीसगढ़ में 46 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, 7 सहायक सेनानियों की भी पदोन्नति
VINAY VERMA | Jun 06, 2025, 18:06 IST
46 inspectors became DSP in Chhattisgarh, 7 assistant fighters were also promoted the sootr
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन हुआ है। डीपीसी के बाद गृह विभाग ने इंस्पेक्टरों के प्रमोशन का आदेश जारी किया है। 46 इंस्पेक्टरों का डीएसपी पद पर प्रमोशन किया गया है। इनके अलावा सात सहायक सेनानियों की भी पदोन्नति हुई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन हुआ है। डीपीसी के बाद गृह विभाग ने इंस्पेक्टरों के प्रमोशन का आदेश जारी किया है। 46 इंस्पेक्टरों का डीएसपी पद पर प्रमोशन किया गया है। इनके अलावा सात सहायक सेनानियों की भी पदोन्नति हुई है। प्रमोट होने वाले इंस्पेक्टर में 1998, 1999 और 2000 बैच के अफसर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्रमोशन के लिए केवल 17 पद ही थे, लेकिन बीते 25 सालों में केवल एक प्रमोशन मिलने की दलील सरकार के सामने थी। इस लिहाज से सरकार ने पदों के विरुद्ध कुल 46 अफसरों को सांख्येत्तर प्रमोट किया है।
ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ पुलिस को दिया 'पुलिस ध्वज सम्मान'
छत्तीसगढ़ के गृह (पुलिस) विभाग द्वार जारी आदेश के तहत राज्य शासन की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कुल 59 निरीक्षक, कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, रेडियो निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) तथा समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में विभिन्न संवर्गों के अधिकारी शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में इन पदों पर होगी भर्ती, 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
उप पुलिस अधीक्षक के पद पर 46 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें सुरेश कुमार भगत, ओम प्रकाश कुजूर, तुल सिंह पटटावी, नोहरलाल मण्डावी, यशकरण द्वीप ध्रुव, शशिकला (मरकाम) उईके, सुशील मलिक, कमलेश्वर कुमार भगत, कुंज बिहारी नागे, बृजेश कुमार तिवारी, रमाकान्त साहू, चंद्रशेखर ध्रुव, एम्ब्रोस कुजूर, इन्द्रभूषण सिंह, विपिन रंगारी, चुन्नू तिग्गा, हरिबिंदर सिंह, रीना नीलम कुजूर, क्रिसेंसिया तिर्की, लता चौरे , प्रमोद कुमार किस्पोट्टा, गोपाल सिंह ध्रुवे, गंगा ध्रुवे, सत्यपा तारम (भुआर्य), मीना चौधरी, स्वाती मिश्रा, कुमारी चंद्राकर, मंजूलता राठौर, श्रुति चक्रवर्ती, संतोषी ग्रेस, आशा (लकड़ा) तिर्की, बैजंतीमाला तिग्गा, किरण गुप्ता, रोशनी वासनिक (कुजूर), उषा सौंधिया, विवेक शर्मा, नरेश कुमार पटेल, नवी मोनिका शर्मा (पाण्डेय), माया शर्मा, ममता शर्मा (अली), सत्यकला रामटेके, योगिताबाली खापर्डे, प्रमिला मण्डावी, कविता ध्रुवे, भारती मरकाम (शोरी) और लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के सभी कोर इलाकों में अब जवानों का कैंप... वहीं से चलेंगे ऑपरेशन
इसके अतिरिक्त, सहायक सेनानी के पद पर 7 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें रुस्तम सारंग, नरेश कुमार नेहरु, टेलेस्फोर मिंज, याद राम बघेल, विकास कुजूर, मनोज कुमार गुप्त और नीलककिशोर अवस्थी के शामिल हैं। उप पुलिस अधीक्षक (अंगुल चिन्ह) संवर्ग में 3 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है, जिनमें अजय कुमार साहू, राकेश कुमार नरवरे और विद्या जौहर शामिल हैं।उप पुलिस अधीक्षक (रक्षित) के पद पर सीमा अहिरवार (भास्कर) को पदोन्नत किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा)के पद पर अनिल कुमार कश्यप को पदोन्नति दी गई है ।वहीं, उप पुलिस अधीक्षक एम (वरिष्ठ रिपोर्टर) के पद पर संजय कुमार शुक्ला को पदोन्नत किया गया है ।
ये खबर भी पढ़ें... जंगल में जवानों का शिकंजा: पांच लाख के इनामी नक्सली को दबोचा
छत्तीसगढ़ में इंस्पेक्टर बने डीएसपी
ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ पुलिस को दिया 'पुलिस ध्वज सम्मान'
पदोन्नति समिति की बैठक में हुआ निर्णय
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में इन पदों पर होगी भर्ती, 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
46 अधिकारी पदोन्नत किए गए
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के सभी कोर इलाकों में अब जवानों का कैंप... वहीं से चलेंगे ऑपरेशन
संवर्ग में 3 अधिकारियों को पदोन्नति
ये खबर भी पढ़ें... जंगल में जवानों का शिकंजा: पांच लाख के इनामी नक्सली को दबोचा
छत्तीसगढ़ में इंस्पेक्टर बने डीएसपी
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari